Advertisement

Speedo Typing Software

Most trusted typing software of India.

Daily Live Typing Test Series.

SSC CHSL, SSC CGL, RSMSSB LDC, RRB NTPC, Rajasthan High Court and More!

Free Download

1. आदर्श स्मारक योजना के तहत किस राज्य में तीन स्मारक आदर्श स्मारक के रूप में चिन्हित किये गये है?
आंध्र प्रदेश
केरल
गुजरात
राजस्थान
Note: केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने घोषणा की है कि आदर्श स्मारक योजना के तहत आंध्र प्रदेश राज्य में तीन स्मारक आदर्श स्मारक के रूप में चिन्हित किये गये है। इन स्मारकों को अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएगी और इन्हें अधिक पर्यटक-अनुकूल स्थल बनाया जाएगा।

2. वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी ने हाल ही में किसे यूनेस्को की विश्व विरासत सूची से हटा दिया है?
लिवरपूल मैरीटाइम मर्केंटाइल सिटी
ली कार्बुसियर के स्थापत्य कार्य
भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स
पिंक सिटी
Note: वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी ने लिवरपूल मैरीटाइम मर्केंटाइल सिटी को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची से हटा दिया है। इस सिटी में पियर हेड, अल्बर्ट डॉक और विलियम ब्राउन स्ट्रीट सहित छह स्थान शामिल थे। वर्ष 2004 में लिवरपूल के डॉक को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

3. एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अपटाइम टीयर-IV डाटा सेंटर स्थापित किया गया है?
मुंबई
भोपाल
नोएडा
जयपुर
Note: मुंबई के हीरानंदानी फॉर्चून सिटी के अंदर एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अपटाइम टीयर-IV डाटा सेंटर स्थापित किया गया है। जिसे पनवेल डेटा सेंटर पार्क या इंटीग्रेटेड योटा (Yotta NM1) डेटा सेंटर पार्क नाम दिया गया है।

4. किस राज्य सरकार के द्वारा हाथीपाँव (Lymphatic Filariasis) उन्मूलन हेतु राजकीय दवा अभियान प्रारंभ किया गया है?
महाराष्ट्र
असम
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
Note: महाराष्ट्र सरकार ने हाथीपाँव (Lymphatic Filariasis) के उन्मूलन के लिये एक दवा अभियान शुरू किया है तथा कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद इस दवा अभियान को फिर से शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।


Advertisement

Speedo Typing Software

SSC CHSL, CGL and More!


Free Download

5. देश का प्रथम राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश जिसके द्वारा नागरिकों को गूगल रियल टाइम बस ट्रैकिंग सुविधा प्रदान की जाएगी?
राजस्थान
दिल्ली
चंडीगढ़
गुजरात
Note: दिल्ली सरकार ने यात्रियों को बस के बारे में रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गूगल कंपनी के साथ समझौता हस्ताक्षर किया है। इस सुविधा के तहत गूगल आगमन समय, प्रस्थान समय और उनके मार्गों सहित वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा।

6. किस IIT संस्था ने ऑक्सीजन रेशनिंग डिवाइस "AMLEX" विकसित किया है?
IIT रोपड़
IIT खड़गपुर
IIT कानपुर
IIT कानपुर
Note: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology-IIT), रोपड़ (Ropar) ने ऑक्सीजन को बचाने के लिए AMLEX नामक ऑक्सीजन रेशनिंग डिवाइस विकसित किया है, जो अनावश्यक रूप से बर्बाद होती ऑक्सीजन को रोकता है, और बदले में मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर के जीवन को तीन गुना बढ़ा देता है। साँस के दौरान उपकरण रोगी को आवश्यक मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा और जब रोगी कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ेगा तो वह ट्रिप होगा।

7. DRDO ने MPATGM का सफल परिक्षण किस राज्य में किया गया है?
राजस्थान
आंध्र प्रदेश
कर्नाटक
ओडिशा
Note: आत्म निर्भर भारत और भारतीय सेना को मजबूत करने की दिशा में DRDO ने  स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन, फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटीटैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल को थर्मल साइट के साथ एकीकृत एक मैन पोर्टेबल लॉन्चर से लॉन्च किया गया। मिसाइल ने अटैक मोड में लक्ष्य को मारा और उसे पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया।

8. निम्न में से किस देश ने विश्व की सबसे उन्नत मिसाइल रोधी प्रणाली S-500 का सफल परीक्षण किया है?
रूस
चीन
जापान
अमेरिका
Note: रूस ने विश्व की सबसे उन्नत मिसाइल रोधी प्रणाली S-500 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। इसकी सीमा 600 किमी होने की उम्मीद है, यह मिसाइल प्रणाली अंतरिक्ष से होने वाले हमलों का मुकाबला करने में भी सक्षम है। इस S-500 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को ट्रायम्फेटर-एम और प्रोमेथियस भी कहा जाता है।


Advertisement

Speedo Typing Software

RSMSSB LDC Live Typing Test!


Free Download

9. किस देश ने 600 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली मैग्लेव ट्रेन की शुरुआत की है?
रूस
भारत
जापान
चीन
Note: चीन ने क़िंगदाओ में 600 किमी प्रति घंटा की गति वाली हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन शुरू की है। अब इस ट्रेन के शुरू हों से शेनझेन से शंघाई तक की यात्रा जिसमें 10 घंटे लगते थे अब सिर्फ 5 घंटे लगेंगे। इस ट्रेन में व्हर्लपूल ब्रेक के लिए चुंबकीय ध्रुवों को विकसित करने में 19 महीने लगे। इस ट्रेन के अंदर सुचारू दूरसंचार सुनिश्चित करने के लिए 5G वाई-फाई सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी है।

10. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने भारत के किस शहर में देश के पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट बनाने की घोषणा की है?
मथुरा
हैदराबाद
दिल्ली
पुणे
Note: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने मथुरा शहर में अपनी रिफाइनरी में देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट जल्द ही बनाने की घोषणा की है। इस परियोजना के लिए कंपनी 250 मेगावाट बिजली का इस्तेमाल करेगी, जो वह सौर ऊर्जा जैसे अक्षय स्रोतों से पैदा करती है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10