Advertisement

Speedo Typing Software

Most trusted typing software of India.

Daily Live Typing Test Series.

SSC CHSL, SSC CGL, RSMSSB LDC, RRB NTPC, Rajasthan High Court and More!

Free Download

1. टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत को पहला मैडल किस क्षेत्र में प्राप्त हुआ है?
शूटिंग
वेटलिफ्टिंग
बॉक्सिंग
आर्चरी
Note: टोक्यो ओलम्पिक-2020 में भारत को पहला मैडल वेटलिफ्टिंग क्षेत्र में प्राप्त हुआ है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

2. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत पेंशन फंड प्रबंधन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 फीसदी से बढ़ाकर कितने फीसदी कर दी है?
74 फीसदी
55 फीसदी
65 फीसदी
70 फीसदी
Note: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत पेंशन फंड प्रबंधन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर दी है।

3. भारत की युवा पहलवान तनु ने कितने किलो भारवर्ग में कैडेट विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता है?
43 किलो भारवर्ग
53 किलो भारवर्ग
65 किलो भारवर्ग
57 किलो भारवर्ग
Note: भारत की युवा पहलवान तनु ने 43 किलो भारवर्ग में कैडेट विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।

4. भारत के किस राज्य के अधिकारियों ने ट्रांसजेंडर कॉलेज के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आयु सीमा हटा दी है?
उत्तराखंड
केरल
झारखण्ड
कर्नाटक
Note: केरल के अधिकारियों ने ट्रांसजेंडर कॉलेज के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आयु सीमा समाप्त कर दी है। केरल में विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक शैक्षिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रांसजेंडर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आयु सीमा हटाने का फैसला लिया गया है।


Advertisement

Speedo Typing Software

SSC CHSL, CGL and More!


Free Download

5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस केंद्रशासित प्रदेश में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी दी है?
चंडीगढ़
दादर नगर हवेली
दिल्ली
लद्दाख
Note: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश में 750 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजना के तहत एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी दी है। आने वाले 4 वर्ष में इस विश्वविद्यालय का पहला चरण पूरा हो जाएगा। इस केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन के लिए विधेयक पेश किया जाएगा।

6. मध्य प्रदेश राज्य में ओरछा और किस शहर को यूनेस्को द्वारा अपनी “ऐतिहासिक शहरी लैंडस्केप परियोजना” के तहत चुना गया है?
इंदौर
ग्वालियर
जबलपुर
भोपाल
Note: यूनेस्को द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में ओरछा और ग्वालियर शहर को अपनी “ऐतिहासिक शहरी लैंडस्केप परियोजना” के तहत चुना गया है। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2011 में शुरू किया गया था। जबकि वाराणसी और अजमेर सहित दक्षिण एशिया के 6 शहर पहले से ही इस परियोजना में शामिल हैं।

7. निम्न में से किस शहर में विश्व का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज खोला गया है?
वाशिंगटन डीसी
पेरिस
टोक्यो
एम्सटर्डम
Note: नीदरलैंड के एम्सटर्डम में विश्व का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज खोला गया है। यह परियोजना एम्सटर्डम शहर में औदेज़िज्ड्स आचटरबर्गवाल नहर पर खोली गई है। इस ब्रिज को एम्सटर्डम बेस्ड 3D मेटल प्रिंटिंग कंपनी MX3D ने बनाया है। इस ब्रिज को बनाने के लिए 4500 किलोग्राम स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है।

8. सरकारी सेवाओं में ट्रांसजेंडर को 1% आरक्षण प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा बना है?
महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश
त्रिपुरा
कर्नाटक
Note: कर्नाटक सभी सरकारी सेवाओं में 'ट्रांसजेंडर' समुदाय के लिए एक प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 6 जुलाई,2021 को जारी अंतिम अधिसूचना में सभी सामान्य और साथ ही तीसरे लिंग के लिए आरक्षित श्रेणियों में एक प्रतिशत आरक्षण तय किया गया है। जब भी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाली अधिसूचना प्रकाशित की जाती है, तो पुरुष और महिला कॉलम के साथ 'अन्य' कॉलम जोड़ा जाना चाहिए। अधिसूचना में यह भी रेखांकित किया गया है कि चयन की प्रक्रिया में ट्रांसजेंडरों के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।


Advertisement

Speedo Typing Software

RSMSSB LDC Live Typing Test!


Free Download




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10