1. International Red Panda Day - IRPD कब मनाया जाता है?
Note: लाल पांडा संरक्षण के मुद्दों के लिए जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाने के लिए हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस (International Red Panda Day - IRPD) मनाया जाता है। 2021 में, IRPD 18 सितंबर 2021 को मनाया जा रहा है। रेड पांडा नेटवर्क (Red Panda Network) द्वारा 2010 में इस दिवस की शुरुआत की गई थी। पहला अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस 18 सितंबर 2010 को मनाया गया था। लाल पांडा की दो अलग-अलग प्रजातियां हैं अलुरस फलजेन (Ailurus fulgens) को आमतौर पर हिमालयन रेड पांडा (Himalayan Red Panda) और अलुरस फलजेन स्टायनी (Ailurus fulgens styani) के रूप में जाना जाता है, जिन्हें आमतौर पर चीनी लाल पांडा (Chinese Red Panda) के रूप में जाना जाता है, ये ज्यादातर पूर्वी हिमालयी क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी चीन में पाए जाते हैं। आनुवंशिक रूप से लाल पांडा कार्निवोरा के क्रम के हैं, लेकिन ज्यादातर बांस के अंकुर, मशरूम आदि खाते हैं और पक्षी, अंडे और कीड़े भी खाते हैं। इन लाल पांडो की औसत उम्र 23 साल है और मादा पांडा 12 साल की उम्र के बाद प्रजनन करना बंद कर देती हैं।
2. ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया और किस देश के केंद्रीय बैंकों ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी योजना शुरू की है?
Note: दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, और मलेशिया के केंद्रीय बैंकों ने हाल ही में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी CBDC योजना शुरू की है। यह एक सीमा पार भुगतान परीक्षण है जो विभिन्न केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं का उपयोग यह आकलन करने के लिए करती है कि क्या यह लेनदेन को सस्ते और आसान तरीके से निपटाने की अनुमति देता है।
3. भारत का स्वदेशी डिजिटल एप 'भीम यूपीआई (BHIM UPI)' को भारत के अलावा दूसरे किस देश में लॉन्च किया गया है?
Note: भारत का मोबाइल पेमेंट एप "भीम यूपीआई" भूटान में लॉन्च किया गया। इसे भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भूटान के वित्त मंत्री ल्यिन्पो नामगे शेरिंग ने एक वर्चुअल सेरेमनी में लॉन्च किया।
4. हाल ही में विश्व के सबसे ऊँचे रेत के किले(Sand Castle) का निर्माण किस देश में किया गया है?
Note: डेनमार्क ने विश्व के सबसे ऊँचे रेत के किले(Sand Castle) का निर्माण किया है। डेनमार्क ने 21.16 मीटर का सैंड कैसल बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। डेनमार्क का नया सैंड कैसल 2019 में जर्मनी द्वारा बनाये गये 17.66 मीटर के पहले के रिकॉर्ड से 3.5 मीटर लंबा है।
5. 7 जुलाई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Note: 7 जुलाई को विश्वभर में विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 2009 में मनाया गया था। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को चॉकलेट उपहार में देते हैं।
6. 05 जुलाई को अमेजन के CEO जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा दिया। अमेजन के नए CEO कौन है?
Note: ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली अमेजन के सीईओ के तौर पर कार्यरत जेफ बेजोस 05 जुलाई, 2021 ने अपना पद छोड़ा अब उनकी जगह एंडी जेसी इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
7. रूसी परमाणु प्रमुख कम्पनी "रोसातोम" ने किस भारतीय राज्य में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण शुरू किया है?
Note: रूसी परमाणु प्रमुख कम्पनी "रोसातोम" ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण शुरू किया है। कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केकेएनपीपी) की इकाई पांच और छह के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गए है। यह देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
8. किस देश ने 'राईट टू रिपेयर' कानून लागू किया है?
Note: ब्रिटेन में 'राइट टू रिपेयर’ कानून लागू किया गया है। इस नए कानून के तहत बिजली उपकरण बनाने वाले निर्माताओं को कानूनी रूप से उपभोक्ताओं को सामान के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने होंगे। इस कानून को लाने का मकसद है बिजली उत्पादों के इस्तेमाल में 10 साल का इजाफा हो, इससे पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी।
9. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले दिव्यांग अंतरिक्ष यात्री को नियुक्त करने का निर्णय लिया है?
यूरोपियन स्पेस एजेंसी(ESA)
मैक्सिकन स्पेस एजेंसी(MSA)
बेलारूस स्पेस एजेंसी(BSA)
इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन(ISRO)
Note: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency) दुनिया के पहले शारीरिक रूप से अक्षम अंतरिक्ष यात्री को नियुक्त कर लॉन्च करेगी। ESA पैरा-एस्ट्रोनॉट के लिए तकनीक विकसित कर रहा है। ESA दुनिया को संदेश देगा कि 'अंतरिक्ष सभी के लिए है (Space is for everyone)'।
10. किस एयरलाइन को 'एयरलाइन ऑफ़ द ईयर-2021' सम्मान के लिए चुना गया?
Note: कोरियन एयर को 'एयरलाइन ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुना गया है। 'एयरलाइन ऑफ़ द ईयर' को उड्डयन उद्योग का ऑस्कर कहा जाता है।
11. किस देश ने विशाल बेहेतन (BAIHETAN) जलविधुत संयंत्र की दो इकाइयों को ऑपरेशनलाइज किया, जो दुनिया भर में निर्माणधीन सबसे बड़ी जलविधुत परियोजना है?
Note: चीन ने विशाल बेहेतन (BAIHETAN) जलविधुत संयंत्र की दो इकाइयों को ऑपरेशनलाइज किया, जो निर्माणधीन सबसे बड़ी जलविधुत परियोजना है। बेहेतन जलविधुत परियोजना का निर्माण चाइना थ्री गोरजेस कॉर्पोरेशन ने किया है जो दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपॉवर प्लांट का संचालक है। इस परियोजना की कूल स्थापित क्षमता 16 मिलियन किलोवाट है।
12. ITU द्वारा जारी वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में भारत कौन-से स्थान पर रहा है?
Note: भारत अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union- ITU) के वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में 37 स्थानों की बढ़त के साथ 10वें स्थान पर पहुँच गया है।
13. हाल ही में कोनसा देश विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त देश घोषित हुआ है?
Note: डब्ल्यूएचओ द्वारा मलेरिया से मुक्त घोषित होने वाला चीन दुनिया का 40वां देश बन गया है।
14. शतरंज में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
Note: भारतीय मूल के 12 वर्षीय अभिमन्यु मिश्रा चेस के सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर बन गए हैं। अभिमन्यु ने जब ये रिकॉर्ड तोड़ा है तब उनकी उम्र मात्र 12 साल, 4 महीने और 25 दिन है। अभिमन्यु ने ये जीत बुडापेस्ट में हो रहे वेजेर्केप्जो जीएम मिक्स टूर्नामेंट में दर्ज की है।
15. विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
Note: विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक ब्राजील है। ब्राजील प्रति वर्ष 3,019,051 टन उत्पादन की मात्रा के साथ दुनिया में सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक है। वियतनाम 1,460,800 टन वार्षिक उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर आता है।
16. भारत का पहली वर्ल्ड हेरिटेज शहर कौनसा है?
Note: यूनेस्को ने गुजरात के अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया है। इसी के साथ अहमदाबाद भारत का पहला वर्ल्ड हेरिटेज शहर बन गया है।
17. किस ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी को विश्व की सबसे मजबूत होटल ब्रांड करार दिया गया है?
ग्लोबल ट्रेवल सलूशनस कम्पनी
Note: टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के "ताज'" ब्रांड को विश्व का सबसे मजबूत होटल ब्रांड करार दिया गया है।
18. हाल ही में 9वें एशियाई मंत्रीस्तरीय ऊर्जा गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा?
Note: भारत अगले साल 9वें एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
19. हाल ही में खोजी गई मानव प्रजाति ‘नेशेर रामला होमो’ (Nesher Ramla Homo) के अवशेष किस देश में खोजे गए हैं?
Note: पुरातत्वविदों ने इज़रायल के रामला शहर के पास नई मानव प्रजातियों के अवशेषों की खोज की है। इस अध्ययन के अनुसार, इन अवशेषों का मिलान होमो जीनस की किसी भी ज्ञात प्रजाति से नहीं किया जा सकता है, जिसमें आधुनिक मानव होमो सेपियन्स शामिल हैं। अनुमान है कि ‘नेशेर रामला होमो’ प्रजाति लगभग 4,20,000 से 1,20,000 ईसा पूर्व पहले इज़रायल और उसके आसपास रहती थी।
20. भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अमेरिकी दूतावास के नॉर्थ इंडिया ऑफिस ने सिस्टर सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान से किस जिले को शामिल करने हेतु चुना है?
Note: भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अमेरिकी दूतावास के नॉर्थ इंडिया ऑफिस ने सिस्टर सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान से जोधपुर जिले को शामिल करने हेतु चुना है।
21. पाकिस्तान को "फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)" ने किस सूची में रखा है?
Note: FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) ने टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त कार्य नहीं करने के लिए पाकिस्तान को अपनी ग्रे लिस्ट में रखा है। FATF ने माल्टा, हैती, फिलीपींस और दक्षिण सूडान को भी ग्रे लिस्ट में जोड़ा है।
22. स्वेज नहर के निर्माता कौन थे?
Note: स्वेज नहर लाल सागर और भूमध्य सागर को आपस में जोड़ती है। इस नहर का निर्माण एक फ्रांसीसी अभियंता फर्डिनेंड डी लेसप के नेतृत्व में किया गया और यह नहर 10 वर्ष में बनकर तैयार हो गई ।
23. विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल कौन सा है?
Note: अटाकामा मरुस्थल, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक लगभग शुष्क पठार है। नासा, नेशनल ज्योग्राफिक तथा अन्य कई प्रकाशनों के अनुसार यह दुनिया का सबसे शुष्क मरुस्थल है।
24. प्रथम भारतीय जो ऑस्ट्रेलिया में बतौर जज नियुक्त हुए है-
Note: जालंधर के कोट कलां गांव के प्रदीप सिंह टिवाना ऑस्ट्रेलिया में जज नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की कंट्री कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है।
25. रिलायंस जियो ने किस के साथ साझेदारी कर के 5G फोन बनाया है?
Note: रिलायंस जियो ने गूगल के साथ क्लाउड साझेदारी कर 5G फ़ोन बनाया है।
26. चीन ने भारत के किस राज्य के निकट अपनी पहली बुलेट ट्रेन का संचालन किया?
Note: चीन ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा और अरुणाचल प्रदेश के निकट तिब्बती सीमावर्ती शहर निंगची को जोड़ने वाली पूरी तरह से विद्युतीकृत बुलेट ट्रेन का संचालन किया।
27. विश्व का सबसे बड़ा मंदिर कहां पर स्थित है?
Note: अंकोरवाट एक हिन्दू मन्दिर है। यह कम्बोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (1112-53 ई॰) के शासनकाल में हुआ था। यह हिंदू मन्दिर है। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मन्दिर आज भी संसार का सबसे बड़ा मन्दिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है।
28. ‘द डार्क कांटिनेंट’ से किस महाद्वीप को जाना जाता है?
Note: 'द डार्क कांटिनेंट' से अफ्रीका महाद्वीप को जाना जाता है। अफ्रीका एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा और दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है।
29. "ताउते" तूफान का नाम किसने दिया?
Note: चक्रवातों का नाम विश्व मौसम विभाग/संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया व प्रशांत (डब्ल्यूएमओ/ईएससीएपी) पैनल ऑन ट्रॉपिकल साइक्लोन (पीटीसी) द्वारा किया जाता है। "ताउते" तूफान का नाम म्यांमार ने दिया। यह बर्मी शब्द है, जिसका मतलब है - अधिक शोर करने वाली छिपकली।
30. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण किस वर्ष किया गया?
Note: अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण 1884 ई. में वाशिंगटन में हुई संधि के बाद किया गया। इसमें 180° याम्योत्तर के लगभग (स्थलखण्डों को छोड़कर) एक काल्पनिक रेखा निर्धारित की गई, जिसे अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
31. विश्व में समय निर्धारण करने वाली रेखा को क्या कहते हैं?
Note: विश्व में समय निर्धारण करने वाली रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं।
32. रेगिस्तानी ओक किस देश में पाया जाता है?
Note: रेगिस्तानी ओक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानी सूखे इलाकों में पाया जाता है। रेगिस्तानी ओक का वैज्ञानिक नाम Allocasuarina Decaisneana (अल्लोकसुरीना देसाईना) है।
33. रेगिस्तानी ओक किस देश में पाया जाता है?
Note: रेगिस्तानी ओक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानी सूखे इलाकों में पाया जाता है। रेगिस्तानी ओक का वैज्ञानिक नाम Allocasuarina Decaisneana (अल्लोकसुरीना देसाईना) है।
34. भारत और अमेरिका के समय में कितना अंतर है?
Note: भारत और अमेरिका के समय में 9 घंटा और 30 मिनट का अंतर है। इसमें अमेरिका से भारत 9.30 घंटे आगे है यानि अमेरिका में समय भारत से पीछे चलता है।
35. स्थलमंडल की अधिकतम गहराई कहां पाई जाती है?
Note: स्थलमंडल की अधिकतम गहराई प्रशांत महासागर में पाई जाती है। स्थलमंडल भूपृष्ठ पर पाए जाने वाले ठोस शैल पदार्थों की परतें हैं और प्रशांत महासागर में मारियाना गर्त सबसे गहरा बिंदु है।
36. रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट-2021 में भारत का कौनसा स्थान है?
Note: रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट-2021 में भारत को 46 देशों में 31वां स्थान मिला है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 38 फीसदी भारतीयों को ही खबरों पर भरोसा है। डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2021 में फिनलैंड शीर्ष पर है। फ़िनलैंड में, 65% लोगों को ख़बरों पर भरोसा है।
37. हुरुन रिपोर्ट व एडेलगिव फाउंडेशन की सूची में 20वीं सदी के दुनिया के सबसे परोपकारी शख्स कौन बने हैं?
Note: टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा "हुरुन रिपोर्ट" व 'एडेलगिव फाउंडेशन" सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके दान का वर्तमान मूल्य लगभग $102.4 बिलियन है। वह वैश्विक परोपकारी लोगों की शीर्ष 10 सूची में एकमात्र भारतीय हैं।
38. भारत के अलावा विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय कहा स्थापित किया गया है?
Note: भारत के अलावा विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय लॉस एंजेलिस, अमेरिका में स्थापित किया गया। विश्वविद्यालय का नाम विवेकानंद योग विश्वविद्यालय रखा गया है।
39. किस संस्थान को काली मिर्च के सूक्ष्म पोषक तत्वों के निर्माण (micronutrient foliar formulation) के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है?
प्राकृतिक रेजिन और गोंद संस्थान
कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान
भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान
भारतीय मृदा और जल संरक्षण संस्थान
Note: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(ICAR) और भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान(IISR) को काली मिर्च के सूक्ष्म पोषक तत्वों के निर्माण(micronutrient foliar formulation) के लिए एक पेटेंट प्राप्त हुआ है। ICAR-IISR ने सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए प्रमुख मसालों(काली मिर्च, अदरक, हल्दी और इलायची) के लिए फसल-विशिष्ट सूक्ष्म पोषक पत्तेदार सूत्र विकसित किए हैं।
40. ‘अप्रैल, 2021 माह के लिए’ अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट परिषद् (ICC) ने किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष किक्रेटर चुना है?
Note: 10 मई, 2021 को ICC ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की विकेटकीपर एलिसा हीली को अप्रैल महीने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।
41. बीते दिनों खबरों में रहा माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी (Mount Sinabung volcano) किस देश में स्थित है?
Note: हाल ही में इंडोनेशिया के सक्रीय ज्वालामुखी ‘माउंट सिनाबंग’ में विस्फोट हुआ है। यह ज्वालामुखी वर्ष 2010 में तब सक्रिय हुआ था, जब लगभग 400 वर्षों की निष्क्रियता के बाद इसमें पहली बार विस्फोट हुआ था।
42. प्रतिवर्ष विश्वभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ (International Nurses Day) कब मनाया जाता है?
43. हाल ही में राजस्थान के किस जिले के वैज्ञानिक डॉ. रमेश रलिया ने नैनो यूरिया लिक्विड की खोज की है?
Note: नैनो यूरिया लिक्विड की खोज जोधपुरवासी वैज्ञानिक डॉ रमेश रलिया ने की है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ने पूरी दुनिया के किसानों के लिए विश्व का पहला वाणिज्यिक नैनो यूरिया को लांच किया था।
44. किसे न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2021 (NYCIFF) में लघु फिल्म (Short Film) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया?
Note: अनुपम खेर को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 (NYCIFF) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
45. कौनसी एप योग दिवस, 2021 को आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई है?
Note: मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और आयुष मंत्रालय द्वारा डब्ल्यूएचओ के साथ साझेदारी में “mYoga” मोबाइल एप्प विकसित किया गया है। इस एप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियोज दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
46. छाती के एक्स-रे (Chest X-Ray ) में COVID-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उपकरण "ATMAN AI" किसने विकसित किया है?
Note: DRDO ने छाती के एक्स-रे(Chest X-Ray ) में COVID-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का नाम "ATMAN AI" दिया गया।
47. 10 मिनट 58 सेकण्ड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज करवाने वाली राजस्थान की महिला कौन हैं?
Note: कृष्णम योगस्थली की संस्थापक मोनिका कुमावत ने 10 मिनट 58 सेकंड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मोनिका ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
48. 21 जून, 2021 को ______ योग दिवस का आयोजन किया गया?
Note: 21 जून, 2021 को 7वे विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। भारत की 1 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Intertnational Yoga Day) या विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद 21 जून 2015 से दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।
49. हाल ही में किस देश ने अपने यात्रियों के लिए वैक्सीन पासपोर्ट उपलब्ध कराने की घोषणा की है?
Note: जुलाई 2021 से जापान ने अपने नागरिको के लिए वैक्सीन पासपोर्ट उपलब्ध करने की घोषणा की है।
50. सयुंक्त राष्ट्र संघ के भूमि संरक्षण से सम्बंधित संगठन UNCCD ने लैंड फॉर लाइफ अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया है?
Note: सयुंक्त राष्ट्र संघ के भूमि संरक्षण से सम्बंधित संगठन UNCCD ने बीकानेर, राजस्थान के प्रोफेसर श्याम सुंदर ज्याणी को उनके द्वारा विकसित पद्धति फेमिलियल फॉरेस्ट्री या पारिवारिक वानिकी के लिए लैंड फ़ॉर लाइफ अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया है।
[REET-2018]
51. किलिमंजारौ पर्वत किस देश में अवस्थित है?
Note: तंज़ानिया में अवस्थित माउंट किलिमंजारो (Kilimanjaro) अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है, जिसकी ऊँचाई लगभग 5,895 मीटर है।
[REET-2018]
52. एशिया की सबसे लम्बी नदी है-
Note: चीन में बहने वाली 'यांगतजी नदी' एशिया की सबसे बड़ी तथा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है. इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है।
53. हाल ही में किस देश ने “Antiviral Program for Pandemics” योजना की घोषणा की?
Note: अमेरिका ने “Antiviral Program for Pandemics” योजना की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कोविड-19 और भविष्य के जोखिमों के खिलाफ एंटीवायरल उपचार के विकास और खोज को बढ़ाने के लिए 3.2 बिलियन डॉलर खर्च करने की घोषणा की है।
54. किसे भारत सरकार ने भारत के WTO मिशन में निदेशक के रूप में नियुक्त किया?
Note: भारत सरकार ने एक निजी व्यक्ति आशीष चांदोरकर को विश्व व्यापार संगठन में भारत के स्थायी मिशन में तीन साल के लिए काउंसलर नियुक्त किया है।
55. हाल ही में जारी वैश्विक शांति सूचकांक 2021 में कौन शीर्ष पर रहा?
Note: इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (Institute for Economics and Peace - IEP) सिडनी द्वारा घोषित वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index - GPI) का 15 वां संस्करण जारी किया है।आइसलैंड प्रथम स्थान पर दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है, जो 2008 से इसी पद पर है।
56. कौनसी वैक्सीन डेल्टा Covid-19 वैरिएंट के खिलाफ सबसे कारगर साबित हुयी है?
Note: रूस की स्पूतनिक V (Sputnik-V) कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में मिले डेल्टा वेरियंट (Delta Variant Coronavirus) के खिलाफ ज्यादा असरदार है।
57. हाल ही में भारतीय मूल के किस अमेरिकी को माइक्रोसॉफ्ट ने अपना चेयरमैन नियुक्त किया है?
जॉन डब्लू थॉम्पसन(John W. Thompson)
Note: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Corp.) ने सत्या नडेला (Satya Nadella) को चेयरमैन नियुक्त किया है। भारतीय मूल के नडेला (Satya Nadella) पिछले 7 साल से कंपनी के सीईओ हैं।
58. इजरायल ने किस भारतीय हस्ती की याद में तेल अवीव में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रख है?
Note: इजरायल (Israel) ने रविन्द्रनाथ टैगोर की 159वीं जन्म जयंती के मौके पर उन्हें सम्मान देते हुए एक सड़क को उनका नाम दिया है।
59. हाल ही में किस संगठन ने 'द रेस अगेंस्ट टाइम फॉर स्मार्टर डेवलपमेंट' नामक विज्ञान रिपोर्ट प्रकाशित की है?
Note: यूनेस्को की नवीनतम विज्ञान रिपोर्ट, द रेस अगेंस्ट टाइम फॉर स्मार्टर डेवलपमेंट को लॉन्च करते हुए, यूनेस्को के महानिदेशक, ऑड्रे अज़ोले ने विज्ञान को कम असमान और सभी समुदायों के लिए अधिक खुला बनाने के लिए बढ़ते संकटों की स्थिति में विज्ञान में अधिक निवेश का आह्वान किया।
60. हाल ही में कौन-सा देश नेट ज़ीरो उत्पादक मंच (Net Zero Producers Forum) में शामिल हुआ है?
Note: सऊदी अरब 'नेट ज़ीरो उत्पादक मंच' में शामिल हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, सऊदी अरब, कतर और नॉर्वे ने मिलकर 'नेट ज़ीरो उत्पादक मंच' (Net Zero Producers' Forum) का निर्माण किया है।
61. दिल्ली में आयोजित होने वाले एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 को हाल ही मैं कहाँ स्थानांतरित कर दिया गया?
Note: दिल्ली में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के कारण एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 टूर्नामेंट को दिल्ली से दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) स्थानांतरित किया गया हैं।
62. प्रतिवर्ष 'विश्व हाथ स्वच्छता दिवस' (World Hand Hygiene Day) कब मनाया जाता है?
Note: प्रतिवर्ष 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस (World Hand Hygiene Day) के रूप में मनाया जाता है। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस-2021 का विषय- देखभाल के बिंदु पर हाथ की स्वच्छता को प्राप्त करना है।
63. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा कहाँ पाया गया है?
Note: अफ्रीका महाद्वीप में स्थित देश बोत्सवाना में खदान से एक बड़े आकार का हीरा मिला है। इस हीरे का वजन 1,098 कैरट बताया जा रहा है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है।
[REET-2016]
64. कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" किस समर्पित किया?
Note: एक जैन साधु यति ज्ञानचन्द्र ने राजस्थान के इतिहास लेखन में कर्नल जेम्स टॉड की बड़ी सहायता की इसलिए कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" जैन संत यति ज्ञानचंद्र को समर्पित किया।
65. हाल ही में किसने 'रिपोर्ट इट डॉट शेयर इट' पहल शुरू की है?
Note: भारत में कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए और कोरोना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए फेसबुक बड़ी पहल करने जा रहा है। फेसबुक थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग 'रिपोर्ट इट डॉट शेयर इट' कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमे स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी।
66. हाल ही में विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन में 53 किग्रा वर्ग में कौनसा पदक जीता है?
Note: वारसॉ में पोलैंड ओपन सीरीज में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने फाइनल में यूक्रेन की ख्रीस्तना बेरेजा को हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
67. हाल ही में WHO तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य कौन बने हैं?
Note: IIT कानपुर की फैकल्टी, मुकेश शर्मा को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य एवं तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
68. हाल ही में जर्मनी और किस देश ने हाइड्रोजन उत्पादन और व्यापार पर एक द्विपक्षीय गठबंधन पर हस्ताक्षर किये हैं?
Note: जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के बीच एक अक्षय ऊर्जा-आधारित हाइड्रोजन आपूर्ति श्रृंखला की सुविधा के लिए हाइड्रोजन उत्पादन और व्यापार पर एक द्विपक्षीय गठबंधन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे “जर्मनी ऑस्ट्रेलिया हाइड्रोजन समझौता” कहा गया हैं।
69. हाल ही में यूरो कप (Euro Cup) में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बन गए हैं ?
Note: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हंगरी के खिलाफ यूरो कप 2020 के पहले मैच में 2 गोल दाग कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रोनाल्डो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। रोनाल्डो लगातार 5 यूरो कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो यूरो कप में एक मैच में 2 या इससे ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए।
70. हाल ही में पांचवे महासागर की घोषणा की गई है, महासागर का नाम बताइये?
Note: नेशनल जियोग्राफिक (National Geographic) के लोगों ने वर्ल्ड ओशियन डे के दिन एक पांचवां महासागर घोषित किया है, जिसे 'दक्षिणी महासागर' नाम दिया है, जो वास्तव में अंटार्कटिका के आसपास का महासागरीय इलाका है
[REET-2016]
71. दिरहम है-
Note: दिरहम संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा है। यह मिश्रित धातु का बना हुआ है।
[REET-2016]
72. कम्बुज स्थित अंगकोरवाट का विष्णु मंदिर किसने बनवाया?
Note: अंगकोरवाट विष्णु मंदिर का निर्माण सम्राट सूर्यवर्मा द्वितीय (1112-53 ई॰) के शासनकाल में हुआ था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप, कम्बोडिया में बना यह मन्दिर आज भी संसार का सबसे बड़ा मन्दिर है, जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है। राष्ट्र के लिए सम्मान के प्रतीक इस मन्दिर को कम्बोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है।
73. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में किस देश को चुना गया है?
Note: अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात को 2022-23 के कार्यकाल के लिए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए निर्विरोध चुना गया है।
74. हाल ही में किस देश में महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है?
Note: केन्या द्वारा महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है।
75. हाल ही में 'गेलफंड चैलेंज चेस' का खिताब किसने जीता है?
Note: भारत के 14 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें "द गेलफंड चैलेंज" का खिताब जीता और आगामी चैम्पियन चैस टूर में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी जगह पक्की कर ली है।
76. हाल ही में खोजी गई नई प्रजाति "पाइरोस्ट्रिया लालजी" (Pyrostria Laljii) का संबंध किससे है?
Note: हाल ही में खोजी गई नई प्रजाति पायरोस्ट्रिया लालजी (Pyrostria Laljii) का संबंध कॉफी से है। कॉफी परिवार के जींस से संबंधित 15 मीटर ऊंचा पेड़ हाल ही में अंडमान द्वीप समूह से भारत और फिलीपींस के शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा खोजा गया है।
77. हाल ही में टोक्यो पैरालिंपिक में ताइक्वांडो में क्वालीफाई करने वाले पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कौन बनी है?
Note: अरुणा तंवर पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली ताइक्वांडो एथलीट बनीं। वर्तमान में दुनिया की नंबर 4 रैंकिंग वाली अरुणा तंवर ने 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक में प्रवेश हासिल किया है।
78. शेनझोउ-12 क्या है?
Note: चीनी अंतरिक्ष यान शेनझोउ-12 (Shenzhou-12) जल्द ही लॉन्ग मार्च रॉकेट की सहायता से गोबी रेगिस्तान से उड़ान भरेगा। अंतरिक्ष यान तीन लोगों को एक परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष मॉड्यूल में ले जाएगा जहां वे तीन महीने तक रहेंगे। 2016 के बाद यह पहली बार होगा जब चीन इंसानों को अंतरिक्ष में भेजेगा।
79. वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स(World Giving Index) 2021 के अनुसार भारत का कौनसा स्थान है?
Note: World Giving Index, 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया भर में 14वां सबसे अधिक दानी देश है। इंडोनेसिया इस सूचि में प्रथम स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, COVID-19 महामारी ने दुनिया भर में दान देने के चलन को और बढ़ा दिया है। यह रिपोर्ट Charities Aid Foundation (CAF) द्वारा जारी की गई है।
80. नाटो शिखर सम्मेलन 2021 कहा आयोजित हुआ?
Note: नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के शासनाध्यक्षों की 31वीं औपचारिक बैठक 14 जून, 2021 को ब्रुसेल्स, बेल्जियम में आयोजित की गई। मूल रूप से नाटो में 12 सदस्य थे, जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं। नवीनतम सदस्य राज्य उत्तर मैसेडोनिया है।
81. 2021 के अंत तक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह WISA Woodsat पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। यह उपग्रह कौन भेजेगा?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन
Note: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 2021 के अंत तक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह WISA Woodsat पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च करेगी। अंतरिक्ष यान संरचनाओं में प्लाईवुड जैसी लकड़ी की सामग्री के उपयोग का परीक्षण करने के लिए इसे लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन लकड़ी की सामग्री को चरम अंतरिक्ष स्थितियों जैसे गर्मी, ठंड, वैक्यूम और विकिरण के संपर्क में लाएगा।
82. यरूशलम दिवस कब मनाया जाता है?
अय्यार कैलेंडर के 28वें दिन
Note: हिब्रू कैलेंडर के अनुसार ये दिन अय्यार कैलेंडर के 28वें दिन पर पड़ता है। यहूदी मानते हैं कि इस दिन पश्चिमी यरुशलम और पूर्वी यरुशलम एक हो गए थे। 2021 में यरुशलम दिवस 10 मई को मनाया जाना था जो कि ग़ज़ा संघर्ष के कारण नहीं मनाया जा सका।
83. भारतीय मूल के किस पत्रकार ने पुलित्जर पुरस्कार जीता है?
Note: भारतीय मूल की महिला पत्रकार मेघा राजगोपालन को पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया है. इसे पत्रकारिता जगत में सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स के जरिए दुनिया के सामने चीन के डिटेंशन कैंपों की सच्चाई रखी थी।
84. दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल 'फार्मिना' किस कम्पनी द्वारा बनाई जाएगी?
Note: गूगल अमेरिका, ब्राजील, अर्जेंटीना और उरुग्वे को जोड़ने वाली दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल बनाने के लिए तैयार है। यह केबल इन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्शन क्षमता को बढ़ावा देगी।
85. नफ्ताली बेनेट किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं?
Note: नफ्ताली बेनेट ने इजराइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया। संसद में बहुमत हासिल करने के बाद दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के 49 वर्षीय नेता और पूर्व कमांडर रहे बेनेट ने शपथ ली।
86. ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग-2021 में पहले स्थान पर कौन-सा शहर है?
Note: द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (द ईआईयू) ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग के 2021 संस्करण में पाया गया है कि ऑकलैंड दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर है।
87. किस देश की सरकार ने ट्विटर को प्रतिबंधित करके कू एप (KOO App) पर आधिकारिक अकाउंट बनाया है?
Note: नाइजीरिया के राष्ट्रपति की पोस्ट को ट्विटर ने अपनी एब्यूसिव पॉलिसी बिहेवियर का उल्लंघन बता कर हटा दिया था, इसलिए ट्विटर बैन कर नाइजीरिया सरकार ने भारत के 'Koo' ऐप को शुरू करने की अनुमति दी है।
88. यूके एशियन फिल्म, 2021 फेस्टिवल में किसे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है?
Note: भारतीय अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने 2021 यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। तिलोत्तमा ने फिल्म राहगीर: द वेफेयरर्स में अपनी भूमिका के लिए पुरस्कार जीता।
89. 11 जून, 2021 से शुरू हुआ 47वें G-7 शिखर सम्मेलन की थीम क्या है?
वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और अभिनव विकास
सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास
Note: G7 नेताओं ने चीन की बेल्ट एंड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पहल के साथ प्रतिस्पर्धा करने के उद्देश्य से “बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड” (B3W) परियोजना की घोषणा की।
90. हाल ही में फेरारी(Ferrari) ने किसे अपना नया CEO नियुक्त किया है?
Note: फेरारी(Ferrari) ने बेनेडेटो विग्ना (Benedetto Vigna) को अपनी कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया। उनसे पहले इस पद पर जॉन एल्कैन थे।
91. हाल ही में किस देश ने 'विवादास्पद सोशल मीडिया टैक्स' को खत्म कर दिया है?
Note: 2018 में युगांडा में विवादास्पद कानून पास किया गया था, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर लोगों को टैक्स देना होता था। अब युगांडा ने इस 'विवादास्पद सोशल मीडिया टैक्स' को खत्म कर दिया है।
92. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है?
Note: हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) के रूप में मनाया जाता है। 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) ने इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों से श्रम कराने और इसे प्रोत्साहित करने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
93. किस अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने वर्ष 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लिए एक राजनीतिक घोषणा को अपनाया है?
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ
अंतर्राष्ट्रीय मेरीटाइम संगठन
Note: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2030 तक दुनिया से एड्स को समाप्त करने के लिए एक तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है। इस संबंध में एक अनुमोदन पारित किया था और इसमें एड्स की वर्तमान स्थिति का उल्लेख किया गया है। इस घोषणा को 165 मतों के साथ अपनाया गया है।
94. अरावली पर्वतीय प्रदेश की उत्पत्ति किस काल मे हुई है?
Note: अरावली संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष ) में हुई। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर गुरुशिखर है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।
95. पाकिस्तान के कितने जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं
Note: पाकिस्तान के ये 9 जिले राजस्थान की सीमा से लगते है- बहावलनगर, बहावलपुर, रहीमयार खाँ, घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संधर, उमरकोट और थारपारकर।
96. कर्क सक्रांति कब आती है?
Note: कर्क सक्रांति 21 जून को मानते हैं क्योंकि उत्तरी गोलार्द में 21 जून के दिन सबसे बड़ा दिन व सबसे छोटी रात होती है तथा इसी दिन ग्रीष्म ऋतु की सबसे छोटी परछाई बनती है।
97. राजस्थान के कितने जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है?
Note: राजस्थान के 4 जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है। पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले राजस्थान के जिलों का अवरोही क्रम- जैसलमेर 464 km, बाड़मेर 228 km, श्रीगंगानगर 210 km और बीकानेर 168 km.
98. रेड क्लिफ बॉर्डर किसे कहते है?
Note: 'रेड क्लिफ बॉर्डर' भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सीरिल रेड क्लिफ के द्वारा हस्त लिखित सीमा है। ये विश्व की एकमात्र सीमा है जिसका निर्धारण कलम से किया गया था। राजस्थान में इसकी लम्बाई 1070 किमी है।
99. पृथ्वी के संदर्भ में राजस्थान की स्थिति है-
Note: राजस्थान पृथ्वी के उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान पृथ्वी के उत्तर पूर्वी भाग में '23 डिग्री 3 मिनट' उत्तरी अक्षांश से '30 डिग्री 12 मिनट' उत्तरी अक्षांश तथा '69 डिग्री 30 मिनट' पूर्वी देशांतर से '78 डिग्री 17 मिनट' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
100. 11-12 जून, 2021 को शुरू हुआ यूरो 2020 (EURO 2020 ) टूर्नामेंट का संबंध किस खेल से है?
Note: कोरोना महामारी के चलते पिछले साल कई स्पोर्ट्स इवेंट टाले गए थे। इनमें यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप 2020 भी शामिल थी। इस साल भी इसके आयोजन को लेकर अनिश्चितता थी, लेकिन यह टूर्नामेंट 11 जून से शुरू हो गया है। यूरो कप(Euro Cup) का आगाज तुर्की और इटली के मैच से हुआ।
101. हाल ही में फेसबुक ने किसे भारत में शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है?
Note: फेसबुक ने स्फूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।
102. हाल ही में किस देश की कंपनी 'हैनसन' ने कोरोना में देखभाल के लिए 'ग्रेस' नामक रोबोट को तैयार किया है?
Note: आइसोलेटेड कोविड-19 के मरीज की देखभाल के लिए हांगकांग की एक कम्पनी हैनसन ने 'ग्रेस' नामक रोबोट को तैयार किया है।
103. किन संस्थानों ने विश्व स्तर पर बाल श्रम पर अपनी रिपोर्ट जारी की है?
Note: आईलो (ILO) और यूनिसेफ (UNICEF) ने बाल श्रम रिपोर्ट के संयुक्त नए वैश्विक अनुमान जारी किए। विश्व स्तर पर बाल श्रम में बच्चों की संख्या पर नवीनतम प्रवृत्ति और इसमें covid-19 महामारी के कारण अतिरिक्त जोखिम वाले बच्चों का अनुमान शामिल है। दुनियाभर में कई लाख बच्चे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और वह बाल मजदूरी के लिए विवश हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 4 साल में 84 लाख बच्चे बालश्रम की ओर धकेले जा चुके हैं। बढ़ते आंकड़ों ने बच्चों के लिए काम करने वाली संस्थाओं और तमाम देशों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दशक में बालश्रम की दर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
104. भारत और किस देश क बीच CORPAT अभ्यास शुरू हुआ है?
Note: भारत और थाईलैंड के बीच CORPAT अभ्यास का 31वां संस्करण शुरू हो गया है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों राष्ट्रों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करना और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए हिंद महासागर को सुरक्षित रखना है। यह अवैध गैर-रिपोर्टेड अनियमित मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र और समुद्री डकैती जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के उपायों की सुविधा प्रदान करता है।
105. 6 महीने से लेकर 12 साल तक की उम्र के बच्चों पर कोनसी कम्पनी अपनी वैक्सीन का ट्रायल करेगी?
Note: अमेरिकी कंपनी फाइजर 6 महीने से 11 साल तक के 4500 बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है. अमेरिका के अलावा पोलैंड, फिनलैंड और स्पेन के बच्चों पर भी ऐसा ट्रायल किया जाएगा. 5 से 11 साल तक के बच्चों पर किए गए ट्रायल का रिजल्ट सितंबर तक आने की उम्मीद है. उसके बाद 2 से 5 साल तक के बच्चों का और फिर 6 महीने से 2 साल तक के बच्चों का ट्रायल रिजल्ट अक्टूबर या नवंबर में आ सकता है.
[Delhi Forest Guard Exam 2021]
106. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य कितने होते है?
Note: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 10 अस्थायी सदस्य चुने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में स्थित है। सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है। इसमें 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य हैं। अस्थायी सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष पर बदलते रहते हैं।
[Delhi Forest Guard Exam 2021]
107. महासागर का सबसे गहरा हिस्सा कौन सा है?
Note: महासागरीय गर्त, महासागर का सबसे गहरा हिस्सा होता है। ये महासागरीय नितल के लगभग 7% भाग पर फैले हैं। आकार की दृष्टि से महासागरीय गर्तों को दो भागों 'खाई' तथा 'गर्त' में बाँटा जाता है। विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना गर्त है, जो प्रशांत महासागर में अवस्थित है।
[Delhi Forest Guard Exam 2021]
108. बांग्लादेश का राष्ट्रगान किसने लिखा था?
Note: बांग्लादेश का राष्ट्रगान रबींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर ने भारत के साथ-साथ बांग्लादेश के राष्ट्रगान को कलमबद्ध किया है। बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' तथा भारत का राष्ट्रगान 'जन, गण, मन' है। रबींद्रनाथ टैगोर को 'गीतांजली' नामक पुस्तक के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
[उत्तराखंड समूह ग भर्ती 2020]
109. द पॉपुलेशन बम के लेखक कौन है?
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Note: द पॉपुलेशन बम के लेखक पॉल आर. एहरलीच (Paul R. Ehrlich) है। 1968 में एहरलीच की प्रकाशित पुस्तक में जनसंख्या के तीव्र प्रसार की बात कही थी, इसे उन्होंने अपनी पत्नी के साथ लिखा था। इसमें 1970 तथा 1980 के दशक में अकाल की संभावना व्यक्त की गई थी।
110. हाल ही में किस देश के प्रतिस्पर्धा रोधी प्राधिकरण ने गूगल पर 26.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है?
Note: फ्रांस के बाजार प्रतिस्पर्धा विनियामक ने एक अभूतपूर्व निर्णय में गूगल पर ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में "वर्चस्वपूर्ण स्थिति" का दुरुपयोग करने के लिए 22 करोड़ यूरो (26.8 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है।
111. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार 2022 में वैश्विक बेरोजगारी दर कितने प्रतिशत रहेगी?
Note: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार 2022 में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.7% रहेगी।
112. हाल ही में किस देश ने चिली द्वारा आयोजित इनोवेटिंग टू नेट जीरो समिट में मिशन इनोवेशन क्लीनेट एक्सचेंज को लांच किया है?
Note: भारत सहित 23 देशों की सरकारों ने सामूहिक रूप से मिशन इनोवेशन 2.0 (Mission Innovation 2.0) नाम का एक नया बोल्ड प्लान शुरू किया है।
113. हाल ही में किस देश ने अपना मौसम उपग्रह फेंगयुन-4बी लांच किया?
Note: सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने बताया कि उपग्रह 'फेंगयुन-4बी' (एफवाई-4बी) को सिचुआन प्रांत में शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट की मदद से बृहस्पतिवार तड़के प्रक्षेपित किया गया।
114. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में प्रथम स्थान किस संसथान का रहा?
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी
Note: अमेरिका का मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में सबसे ऊपर रहा।
115. भारत के कौनसे 3 संसथान QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के टॉप 200 में शामिल हुए है?
IIT बॉम्बे, IIT खड़गपुर और IIM अहमदाबाद
IIT दिल्ली,IIM अहमदाबाद और IIT खड़गपुर
IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे और IISc, बेंगलुरु
IISc बेंगलुरु, IIT खड़गपुर और IIM अहमदाबाद
Note: 3 भारतीय संस्थान – IIT, बॉम्बे (177), IIT दिल्ली (185), और IISc, बेंगलुरु (186) – QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के टॉप 200 में शामिल हुए।
116. विश्व कीट दिवस (World Pest Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
Note: कीट प्रबंधन के बारे में जागरूकता फैलाने, कीट प्रबंधन प्रौद्योगिकियों में हाल के विकास के बारे में विवरण साझा करने और वर्तमान कीट खतरों के बारे में रिपोर्ट दिखाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
117. ओपन स्काइज संधि में से किस देश ने पीछे हटने के लिए हस्ताक्षर किये है?
Note: ओपन स्काईज संधि एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है जो राष्ट्रों को पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक दूसरे के सैन्य बलों के बारे में जानकारी एकत्र करने की अनुमति देती है। रूस पर उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद नवंबर 2020 में अमेरिका इस संधि से हट गया।
118. विश्व प्रत्यायन दिवस कब मनाया जाता है?
Note: हर साल 9 जून को विश्व स्तर पर विश्व प्रत्यायन दिवस (WAD) व्यापार और अर्थव्यवस्था में मान्यता की भूमिका को उजागर करने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है?
119. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के लिए किस देश का चयन किया गया है?
Note: 7 जून 2021 को भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (United Nations Economic and Social Council – ECOSOC) के लिए 2022-24 की अवधि के लिए चुना गया है।
120. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष कौन बने है?
अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम
Note: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को 7 जून 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के 76वें सत्र का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
121. हाल ही में जॉन मगुफुली का निधन हो गया है, ये किस देश के राष्ट्रपति थे?
Note: जॉन मगुफुली 61 वर्ष के थे। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।
122. प्रतिवर्ष 'विश्व रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है ?
Note: प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट (ITI) ने इस दिन की स्थापना की थी।
123. हाल ही में किस देश ने न्यूट्रिनोस के अध्ययन हेतु पानी के अंदर टेलीस्कोप तैनात किया है?
Note: रूस के वैज्ञानिकों ने पहली बार पानी के अंदर ऐसा टेलीस्कोप लगाया है जो इनर स्पेस यानी धरती के अंदर और आउटर स्पेस यानी अंतरिक्ष दोनों पर नजर रखेगा।
124. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है ?
Note: इस दिन को विश्व भर में सभी तरह के वनों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इनके महत्व को समझाने के तौर पर मनाया जाता है.
125. वर्ष 2020 के 'गांधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है?
Note: ओमान के दिवंगत सुल्तान क़बूस बिन सईद अल सईद को वर्ष 2019 के लिए, जबकि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को वर्ष 2020 के गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
126. अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है?
Note: इसकी शुरूआत 1 मई 1886 से मानी जाती है जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज़्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी।
127. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
Note: पृथ्वी दिवस का ध्वज उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा के समर्थन में आरम्भ 1970 तिथि 22 अप्रैल आवृत्ति वार्षिक पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण लिए आयोजित किया जाता है
128. विश्व जल दिवस कब मनाते है?
Note: इसका उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है।
129. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
Note: विश्व वन्यजीव दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया के वन्य जीवों एवं वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
130. ब्रिटिश संसद ने भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम कब पारित किया था?
131. हाल ही मे कौन 'पैराशूटिंग वर्ल्ड कप 2021' में पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक विजेता बने हैं?
Note: भारतीय पैरा एथलीट सिंहराज ने 21 मार्च, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में आयोजित पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप-2021 में स्वर्ण पदक जीता है।
132. प्रतिवर्ष 'विश्व क्षय रोग दिवस' कब मनाया जाता है?
Note: प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को इस बीमारी के विषय में जागरूक करना और क्षय रोग की रोकथाम के लिए कदम उठाना है।
133. 20 मार्च, 2021 को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसने बनाया?
Note: T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर अफगान का है। पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था।
134. ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में किसने महिला सिंगल्स का खिताब जीता है?
Note: जापान की OKUHARA Nozomi ने महिला सिंगल्स ख़िताब को पांच साल में पहली बार अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने थाईलैंड की Pornpawee Chochuwang को आसानी से परास्त किया।
135. भारत का संलग्न क्षेत्र (Contiguous zone) प्रादेशिक जल सीमा के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
136. विश्व के 2.4 प्रतिशत क्षेत्रफल में भारत विश्व की कितनी प्रशित जनसंख्या का पोषण करता है?
137. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारतीय उपमहाद्वीप के अन्तर्गत शामिल नहीं किया जाता है?
Note: भारतीय उपमहाद्वीप, एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित एक उपमहाद्वीप है। इस उपमहाद्वीप को दक्षिण एशिया भी कहा जाता है भूवैज्ञानिक दृष्टि से भारतीय उपमहाद्वीप का अधिकांश भाग भारतीय प्रस्तर (या भारतीय प्लेट) पर स्थित है, हालाँकि इस के कुछ भाग इस प्रस्तर से हटकर यूरेशियाई प्रस्तर पर भी स्थित हैं।
138. निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है?
139. विश्व स्तर पर प्रथम पर्यावरण दिवस कहां मनाया गया?
140. विश्व स्तर पर पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कौन से वर्ष में हुई थी?
Note: साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर चिंता जताई थी और विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी थी। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देश शामिल हुए थे।
141. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
142. कारगिल का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया?
143. भारत और पाक का वह युद्ध जिसके परिणाम स्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना, कब लड़ा गया था?
144. प्रथम भारत-पाक का युद्ध कब लड़ा गया?
Note: 6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना ने वेस्टर्न फ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय सीमा को लांघते हुए आधिकारिक तौर पर युद्ध का बिगुल बजा दिया था।
145. एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहाँ स्थित है, जिसे 25 मार्च, 2021 को पर्यटन हेतु खोल दिया गया?
Note: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन स्थित है। यह 15 हेक्टेयर में फैला है और इस गार्डन में 10 लाख फूल हैं। यह पहले 'सिराज बाग' के नाम से मशहूर था।
146. वर्ष 2020-2021 रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज T-20 का खिताब किसने जीता है?
147. इन्टीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास किसने किया है?
148. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
Note: हर साल 2 दिसंबर दुनिया भर में कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत मूल रूप से भारतीय कंप्यूटर कंपनी NIIT द्वारा 2001 में अपनी 20 वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई थी। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पहली बार और 2001 में 2 दिसंबर को मनाया गया था।
149. भारतीय रेल नेटवर्क का विश्व में कौन-सा स्थान है?
150. विश्व में प्रथम रेल कब चली?
151. वर्ष 2021 जून माह में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को अनुमति दी है?
152. NASA ने किस ग्रह के अध्ययन के लिए DAVINCI+ और VERITAS नामक दो मिशनों की घोषणा की है?
Note: NASA ने 2028 और 2030 के बीच शुक्र पर दो नए वैज्ञानिक मिशन शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की। शुक्र ग्रह (Venus) को धरती का 'Evil Twin(दुष्ट जुड़वा)' भी कहते हैं। नासा पहले दविंची+ (DAVINCI+) और उसके बाद वेरिटास (VERITAS) मिशन को लॉन्च करेगा। DAVINCI+ शुक्र ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करेगा। यह समझने की कोशिश करेगा कि यह कैसे बना? क्या यहां कभी सागर हुआ करते थे या नहीं? वहीं, VERITAS शुक्र ग्रह के सतह और भौगोलिक इतिहास का अध्ययन करेगा।
153. हाल ही में किस देश में बर्ड फ्लू के HION3 स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले इंसान का पहला मामला सामने आया है?
154. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) ने ग्लोबल वैक्सीनशन प्लान के लिए कितनी राशि की स्वीकृति दी गई है?
155. निम्न में से किस दुर्ग को यूनेस्को ने विरासत दुर्ग घोषित नहीं किया है?
Note: मांडलगढ़ को यूनेस्को ने विरासत दुर्ग घोषित नहीं किया है। राजस्थान के छह किले आमेर, जैसलमेर, गागरोन, चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़ और रणथंभौर विश्व धरोहर में शामिल है।
156. किस देश का कानून सबसे कठोर माना जाता है?
157. MRI की फुलफॉर्म क्या है?
Magnatic Resonance Imaging
158. भारत मे पाए जाने वाले कोरोना वेरिएंट को क्या नाम दिया गया है?
159. टाइम्स हायर एजुकेशन 2021 की रिपोर्ट के अनुसार एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कौन शीर्ष पर रहा?
160. 'इसाक हरजोग' किस देश के नए राष्ट्रपति बने है?
161. अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
162. अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार कौनसे वर्ष में मनाया गया?
163. विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है?
164. ‘जोसा उसमानी’ को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?
165. MV-X प्रेस पर्ल जहाज, जो आग लगने की वजह से डूब गया, किस देश का जहाज था?
166. ईरान की नई मुद्रा कौनसी है?
Note: ईरान की संसद में बिल पास किया है, जिसमें वहां की करेंसी का नाम रियाल के बजाए तोमान होगा और 10,000 रियाल को अब एक तोमान गिना जाएगा।
167. हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने भारत में किस राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 3.2 करोड़ डॉलर की परियोजनाओं को मंजूरी दी है?