1. मंडोर का पहला प्रतिहार राजा कौन था?
रज्जिल
भोगभट्ट
दद्द
ककक
Note: रज्जिल मंडोर का पहला प्रतिहार राजा था। मंडोर राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है। मंडोर को प्रतिहारों का उत्पत्ति स्थल माना जाता है।

2. मंडोर के प्रतिहार वंश से सम्बन्धित प्रारम्भिक शासक का नाम था -
महेन्द्र पाल
रामभद्र
वत्सराज
नागभट्ट प्रथम
Note: ➠नागभट्ट प्रतिहारों की राजधानी को मंडोर से मेड़ता लेकर गया था। ➠मेड़ता राजस्थान के नागौर जिले में स्थित है। ➠नागभट्ट का बड़ा बेटा तात सन्नयासी बन गया था तथा मंडोर के आश्रम में रहता था। ➠नागभट्ट का छोटा बेटा भोज मंडोर का राजा बना था तथा प्रतिहारों की राजधानी मेड़ता से वापस मंडोर लेकर गया था।

3. मारवाड़ का कौनसा शासक स्वतंत्रता प्रेमी था जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की
महाराजा अजीत सिंह
महाराजा जसवंत सिंह - 1
राव उदयसिंह
राव चन्द्रसेन
Note: 1562 ई. में राव मालदेव की मृत्यु के बाद इनके ज्येष्ठ पुत्र को राज्य से निष्कासित कर दिया तथा उदयसिहं (मोटा राजा) को पाटौदी का जागीरदार बना दिया, 1562 ई. में ही विधिवत् तरीके से राव चन्द्रसेन का राज्याभिषेक किया गया। अकबर द्वारा चंद्रसेन को बन्दी बनाने तथा उनका राज्य हथियाने के लिए अनेकों प्रयास किए गए । परंतु राव चंद्रसेन ने अकबर की हर चाल को नाकामयाब कर दिया। जब लगभग पूरा हिंदुस्तान अकबर की अधीनता स्वीकार कर चुका था तब जोधपुर के शासक राव चंद्रसेन और मेवाड़ के महाराणा प्रताप जी ही ऐसे शासक थे जो अकबर से लोहा ले रहे थे।

4. कर्नल जेम्स टॉड ने 1829 ई. में प्रकाशित अपनी पुस्तक “एनल्स एंड एंटीक्विटीज़ ऑफ राजस्थान” में राजस्थान के लिए किस नाम का प्रयोग किया-
रायथान
राजपुताना
मत्स्य
राजधान
Note:


5. टोंक(Tonk) जिले के उणियारा कस्बे के पास स्थित 'नगर' नामक कस्बे का प्राचीन नाम था?
मालव नगर
महिषासुर नगर
बिराट नगर
टाटा नगर
Note: नगर सभ्यता जो नगर नामक पुरातात्विक स्थल टाेंक जिले में उणियारा कस्बे के पास स्थित है। इसे कर्कोट नगर भी कहा जाता है। इसका प्राचीन नाम ‘मालव नगर’ था।

6. उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
कान्यकुब्ज
अवंतिका
धान्यकटक
तक्षशिला
Note: उज्जैन का प्राचीन नाम अवंतिका था। उज्जैन (उज्जयिनी) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है, जो शिप्रा नदी के किनारे बसा है। यह एक अत्यन्त प्राचीन शहर है। यह विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी थी। इसे कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

7. मोहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को निम्नलिखित में से किस स्थान पर हराया?
रोहतक
पानीपत
तराइन
कुरुक्षेत्र
Note: पृथ्वीराज चौहान व क्रूर विदेशी शासक मोहम्मद गौरी के बीच तराइन का युद्ध हुआ था। जिसमे पृथ्वीराज चौहान की हार हुई थी।

8. अकबर ने "मिर्जा राजा" की उपाधि किस राजपूत राजा को प्रदान की थी?
टोडरमल
राजा भारमल
भगवन्तदास
राजा मानसिंह
Note: अकबर ने राजा मान सिंह को "मिर्जा राजा" की उपाधि प्रदान की थी। मान सिंह अकबर की सेना के प्रधान सेनापति थे।


9. हल्दीघाटी को "मेवाड का थर्मोपॉली" तथा दिवेर-छापली के युद्ध को "मेवाड का मेराथन" किसने कहा?
किपलिंग
ग्रियर्सन
जेम्स टॉड
जॉर्ज मेथ्यू
Note: कर्नल टाॅड ने जहां हल्दीघाटी को 'थर्मोपाली' कहा है वही दिवेर-छापली के युद्ध को 'मेराथन' की संज्ञा दी है। जिस प्रकार एथेन्स जैसी छोटी इकाई ने फारस की बलवती शक्ति को 'मेरॉथन' में पराजित किया था, उसी प्रकार मेवाड़ जैसे छोटे राज्य ने मुगल राज्य के वृहत सैन्यबल को दिवेर-छापली में परास्त किया।

10. किस सभ्यता की महिलाएं मृण्मय एवं चमकीले पत्थरों की मणियों के आभूषण पहनती थी-
कालीबंगा व नोह
कालीबंगा व गणेश्वर
कालीबंगा व बैराठ
कालीबंगा व आहड़
Note: कालीबंगा व नोह सभ्यता की महिलाएं मृण्मय एवं चमकीले पत्थरों की मणियों के आभूषण पहनती थी

11. "गीता रहस्य" नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया?
आचार्य विनोबा भावे
गोपाल कृष्ण गोखले
बाल गंगाधर तिलक
महात्मा गांधी
Note: "गीता रहस्य" नामक पुस्तक की रचना लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने माण्डले जेल (बर्मा) में की थी। इस ग्रंथ में उन्होंने मनुष्य को उसके संसार में वास्तविक कर्तव्यों का बोध कराया है।

12. कौन-सा क्षेत्र "काला पानी" के नाम से जाना जाता था?
लक्षद्वीप समूह
दीव
अलियाबेट व खदियाबेट
अंडमान-निकोबार द्वी. स.
Note: अंडमान-निकोबार स्थित जेल का इस्तेमाल ब्रिटिश काल में राजनीतिक कैदियों को रखने के लिए किया जाता था। इसे "काला पानी" के नाम से भी जाना जाता था।


13. 'राजपूताने का कर्ण' किसे कहा गया है?
रायसिंह
महाराणा प्रताप
महाराणा कुम्भा
भोजराज
Note: बीकानेर के शासक कल्याणमल के पुत्र रायसिंह को मुंशी देवी प्रसाद ने 'राजपूताने का कर्ण' कहा था। अकबर ने मेहरानगढ़ दुर्ग रायसिंह को सुपुर्द कर दिया था।

14. हसन निजामी और फख-ए-मुदब्बिर किसके दरबारी कवि थे?
अलाउद्दीन खिलजी
इल्तुतमिश
कुतुबुद्दीन ऐबक
बलबन
Note: हसन निजामी और फख ए मुदब्बिर कुतुबुद्दीन ऐबक के दरबारी कवि थे।

15. किसका काल मुगल वास्तुकला का स्वर्णकाल कहा जाता है?
शाहजहाँ
जहाँगीर
अकबर
औरंगजेब
Note: शाहजहाँ के काल को मुगल वास्तुकला का स्वर्णयुग कहा जाता था। इसकी प्रमुख इमारतें हैं:- ताजमहल (आगरा), लालकिला (दिल्ली), मोती मस्जिद (आगरा) तथा जामा मस्जिद (दिल्ली)।

16. किसके काल को मुगल चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है?
शाहजहाँ
जहाँगीर
औरंगजेब
अकबर
Note: जहाँगीर के काल में मुगल चित्रकला का खूब विकास हुआ। उसका काल मुगल चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है।


17. 'सी-यू-की' नामक पुस्तक किस चीनी यात्री की यात्रा वृतांत है?
ह्वेनसांग
इनमे से कोई नही
इत्सिंग
फाहियान
Note: चीनी यात्री ह्वेनसांग जब भारत आया था तो वह भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित हुआ था। यह चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल की घटना है। ह्वेनसांग ने भारतवर्ष के कई प्रमुख स्थानों की यात्रा की तथा वह लोगों के व्यवहार, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से अवगत हुए, तथा स्वदेश लौट कर उन्होंने अपनी यात्रा वृतांत सी-यू-की नामक पुस्तक लिखी।

[REET-2016 ]
18. आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव किस काल के हैं?
गुर्जर-प्रतिहार
गुहिल-सिसोदिया
चौहान
राठौड
Note: आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव गुर्जर-प्रतिहार काल के है। गुर्जर-प्रतिहार राजवंश भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीन एवं मध्यकालीन दौर के संक्रमण काल में साम्राज्य स्थापित करने वाला एक राजपूत राजवंश था, जिसके शासकों ने मध्य-उत्तर भारत के बड़े हिस्से पर मध्य-8वीं से 11वीं सदी के बीच शासन किया।

[REET-2016]
19. कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" किस समर्पित किया?
विलियम इण्टर ब्लेयर
लॉर्ड विलियम बैंटिक
लॉर्ड मिण्टो
यति ज्ञानचन्द्र
Note: एक जैन साधु यति ज्ञानचन्द्र ने राजस्थान के इतिहास लेखन में कर्नल जेम्स टॉड की बड़ी सहायता की इसलिए कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" जैन संत यति ज्ञानचंद्र को समर्पित किया।

[REET-2016]
20. 'कवि बान्धव' की उपाधि किस चौहान शासन को प्राप्त थी?
विग्रहराज चतुर्थ
पृथ्वीराज चौहान तृतीय
अर्णोराज
अजयराज
Note: विग्रहराज चतुर्थ ने पंजाब की भाण्डान को पराजित कर दूर भगा दिया। यह एक कवि हृदय शासक था। इसे कवि बांधव भी कहा जाता है। इसने स्वयं ने हरकेलि (नाटक) की रचना की।


[REET-2016]
21. 'इडिण्का' का लेखक है?
प्लिनी
मेगस्थनीज
विष्णुगुप्
चालुल्क
Note: मेगस्थनीज को सेल्यूकस ने चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में राजदूत नियुक्त किया था। उसने इंडिका नामक पुस्तक लिखी।

[REET-2016 ]
22. भारतीय इतिहास में 'श्रेण्य युग' किस काल के लिए प्रयुक्त होता है?
कृषाणकाल
गुप्त काल
मुगलकाल
मौर्यकाल
Note: भारतीय इतिहास में 'श्रेण्य युग' गुप्त काल के लिए प्रयुक्त होता है।

[REET-2016 ]
23. भारतीय समाज के इतिहास में 1856 का वर्ष महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ क्योंकि-
कन्या वध के विरुद्ध अधिनियम पारित हुआ
सती प्रथा के विरुद्ध अधिनियम पारित हुआ
डाकन प्रथा के विरुदध अधिनियम पारित हुआ
हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित हुआ
Note: सन् 1856 के हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम से विधवा विवाह को वैध घोषित कर दिया गया था। सामाजिक नियमों के बंधन में रहकर आचरण करने से किसी भी समाज में एक अनुशासन बना रहता है।

[REET-2016]
24. 'भारत के प्रचीन नगरों का पतन' नामक प्रसिद्ध पुस्तक पुस्तक के लेखक हैं-
डी डी कोशाम्बी
राधाकुमुद मुखर्जी
रामशरण शर्मा
रोमिला थापर
Note: सुविख्यात इतिहासकार प्रो. रामशरण शर्मा की 'भारत के प्रचीन नगरों का पतन' कृति पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर प्राचीन काल के अंतिम और मध्यकाल के प्रारंभिक चरण में भारतीय नगरों के पतन और उजड़ते जाने का विवेचन करती है।


[REET-2016]
25. उत्तर वैदिककाल में आर्य संस्कृति के केन्द्रीय स्थल था-
गंगा यमुना दोआब
दक्कन
मगध
सप्त सैन्धव प्रदेश
Note: उत्तर वैदिक काल में आर्यों ने अपने क्षेत्र का विस्तार किया। गंगा के आगे बढ़ते हुए पूर्वी प्रदेशों में निवास करने लगे। उत्तर वैदिक कालीन सभ्यता का मुख्य केंद्र मध्य प्रदेश था, जिसका प्रसार यमुना से लेकर गंगा के दोआब तक था।

[REET-2016]
26. हड़प्पा संस्कृति (सिन्धु घाटी सभ्यता) के अभिलेख मुख्यतः किस वस्तु पर बने मिले हैं?
शिलाओं पर
मुहरो पर
स्तम्भों पर
ताम्र पत्रों पर
Note: हड़प्पा संस्कृति (सिन्धु घाटी सभ्यता) के अभिलेख मुख्यतः मुहरो पर बने मिले हैं।

[REET-2016]
27. वह कौन सा उपराष्ट्रपति था जिसका देहान्त अपने कार्यकाल के दौरान हुआ?
वी वी गिरी
कृष्णकान्त
बी डी जती
डॉ. राधाकृष्णन
Note: 27 जुलाई 2002 को एक बड़े दिल के दौरे से पीड़ित होने के बाद 75 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्णकान्त की मृत्यु हो गई, कार्यालय छोड़ने के कुछ हफ्ते पहले ही उनका निधन हो गया। कार्यकाल में मरने वाले वह एकमात्र भारतीय उपराष्ट्रपति हैं।

[REET-2016]
28. सर्वोच्च न्यायालय का वह कौन-सा न्यायधीशी था जिसके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया आरम्भ की गई लेकिन महाभियोग पास नहीं हो सका?
दीपक मिश्रा
वी रामास्वामी
सोमित्र सेन
के जी बालकृष्ण
Note: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी. रामास्वामी पर मई 1993 में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन यह प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया, क्योंकि सत्ताधारी कांग्रेस ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उस समय लोकसभा में न्यायमूर्ति रामास्वामी का बचाव किया था।


[REET-2016]
29. भारतीय संविधान का 44 वाँ संशोधन निम्नलिखित में से किस एक प्रधानमंत्री के समय में किया गया?
मोराजी
इन्दिरा गाँधी
चन्द्रशेखर
चौधरी चरणसिंह
Note: 1978 में 44वें संविधान संशोधन के द्वारा मोरारजी देसाई की सरकार ने लोकसभा का कार्यकाल पुनः 5 वर्ष कर दिया। इस समय प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे।

[REET-2016]
30. भारत सरकार ने काका कालेलकर को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया, नियुक्ति का वर्ष था-
1955
1953
1951
1957
Note: जनवरी, 1953 में काका कालेलकर की अध्यक्षता में प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग गठित हुआ। आयोग ने सामाजिक और शैक्षिक आधार पर पिछड़े वर्गों की पहचान के लिए चार मानक बनाए थे।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10