1. कौन सा राज्य भारत में स्वयं का जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
Note: तमिलनाडु अपना जलवायु परिवर्तन मिशन स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य होगा। इसके लिए तमिलनाडु सरकार पिछले साल सितंबर में ग्रीन तमिलनाडु मिशन और इस साल अगस्त में तमिलनाडु वेटलैंड्स मिशन शुरू किया। राज्य जलवायु कार्य योजना को एक विशेष प्रयोजन वाहन, तमिलनाडु ग्रीन क्लाइमेट कंपनी (TNGCC) के माध्यम से लागू किया जाएगा।
2. विश्व की पर्वत शृंखलाओं को उनकी लंबाई के अनुसार अवरोही क्रम में रखिए-
1. एंडीज 2. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज 3. हिमालय 4. रॉकी
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
3. बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान सीतांग का नाम किस देश ने दिया?
Note: हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान सीतांग ने पश्चिम बंगाल को पार करते हुए बांग्लादेश से टकरा कर भारत के पूर्वी क्षेत्र को भी प्रभावित किया था।
4. उत्तर भारत का सबसे बड़ा वाटर स्पोर्ट्स ट्यूरिस्ट हब राजस्थान की कौनसी झील बनेगी?
Note: उत्तर भारत का सबसे बड़ा वाटर स्पोर्ट्स ट्यूरिस्ट हब राजस्थान की राजसमंद झील बनेगी। राजसमंद झील में पैरासिलिंग, कायकिंग, बनाना राइड, जोरविंग, स्पीड बोट, बंपर राइड, किड्स बंपर बोट, एक्वा साइकिल, एक्वा रोलर गतिविधियां शुरू की जाएगी। गतिविधियों से बच्चों, बड़ों, युगल सहित सभी वर्गों के लिए मनोरंजन हो सकेगा।
5. भारत का पहली वर्ल्ड हेरिटेज शहर कौनसा है?
Note: यूनेस्को ने गुजरात के अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया है। इसी के साथ अहमदाबाद भारत का पहला वर्ल्ड हेरिटेज शहर बन गया है।
6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान कौन से स्थान पर आता है?
Note: क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
7. इंदिरा गांधी नहर परियोजना का राजस्थान में प्रवेश कहां से माना जाता है?
Note: मसीतावाली, हनुमानगढ़ से इंदिरा गांधी नहर राजस्थान में प्रवेश करती है। इंदिरा गांधी नहर को राजस्थान की मरूगंगा भी कहा जाता है। राजस्थान में इस नहर की लम्बाई 470 किलोमीटर है। पंजाब में इस नहर की लम्बाई 132 किलोमीटर है।
8. पुष्कर घाटी से निकलने के बाद लूनी नदी कहाँ समाप्त होती है?
Note: लूनी नदी का उदय राजस्थान में अरावली श्रेणी में पुष्कर घाटी से होता है, यह नदी कच्छ के रण के दलदल युक्त क्षेत्र में समाप्त हो जाती है।
9. भारत में एकमात्र मटमैला ज्वालामुखी किस स्थान पर स्थित है?
Note: भारत में एकमात्र मटमैला ज्वालामुखी अंदमान व निकोबार द्वीप के बाराटांग द्वीप में स्थित है, स्थानीय भाषा में इसे “जलकी” कहा जाता है।
10. भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से लगती है?
Note: भारत की कुल स्थलीय सीमा 15,106 किलोमीटर है, इसमें 92 जिले और 17 राज्य शामिल हैं। भारत की स्थलीय सीमा पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान लगती है।
11. मालवा पठार भारत के किस राज्य का हिस्सा नहीं है?
Note: मालवा पठार राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 81,767 वर्ग किलोमीटर है।
12. निम्नलिखित में से भारत में ही उत्पन्न होने वाली सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
Note: गंगा नदी उत्तराखंड में गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 2,525 किलोमीटर है। बांग्लादेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
13. कौनसी नदी का उद्गम भारत में नहीं होता है?
Note: ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट से होता है। तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को यरलुंग त्संगपो कहा जाता है।
14. विश्व का एकमात्र तैरता डाकघर किस झील पर स्थित है?
Note: डल झील में एक विशाल हाउसबोट पर मनोरम बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच खूबसूरत शहर श्रीनगर में फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यह भारत ही नहीं, बल्कि विश्व का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर है।
15. कांडला बंदरगाह का नया नाम क्या है?
लाल बहादुर शास्त्री बंदरगाह
Note: कांडला बंदरगाह का नया नाम दीनदयाल बंदरगाह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 4 अक्टूबर 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके नाम बदलने की मंजूरी दी थी। कंडला भारत के गुजरात राज्य के कच्छ ज़िले में स्थित देश का सब से बड़ा बन्दरगाह है।
16. डोकलाम कहां स्थित है?
भूटान, चीन और भारत का त्रि-जंकशन
Note: डोकलाम भूटान, चीन और भारत का त्रि-जंकशन में स्थित है। डोकलाम एक संकीर्ण पठारी क्षेत्र है, जो भूटान, चीन एवं भारत का त्रि-जंकशन क्षेत्र है। यह भारत और चीन को अलग करने वाले नाथू ला दर्रे से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह चुंबी घाटी का हिस्सा है, जो कि सिक्किम और भूटान के बीच अवस्थित है।
17. केरल में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान
Note: केरल में एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। इडुक्की जिले के देविकुलम तालुक में स्थिति इस अभयारण्य में लोग विशिष्ट नीलकुरिंजी फूलों की खूबसूरती निहारने दूर-दूर से आते हैं जो हर 12 साल पर एक बार खिलते हैं।
18. राजस्थान का वह जिला जो उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के साथ सीमा रखता है?
Note: धौलपुर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के साथ सीमा रखता है। मध्यप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भीलवाड़ा व छोटा जिला धौलपुर है। राजस्थान के दो जिलों भरतपुर व धौलपुर की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों मथुरा व आगरा से जगती है। उत्तरप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा भरतपुर व न्युनतम धौलपुर कि लगती है।
19. भारत के कुल सतही जल संसाधनों में राजस्थान का कितना प्रतिशत भाग है?
Note: भारत के कुल सतही जल संसाधनों में राजस्थान का 1.16 प्रतिशत भाग है।
20. भारत में हिमालय की सर्वोच्च पर्वत चोटी है-
Note: कंचनजंगा, भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है और 8,586 मीटर (28,169 फीट) की ऊँचाई के साथ दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है।
21. कौन-सा क्षेत्र "काला पानी" के नाम से जाना जाता था?
Note: अंडमान-निकोबार स्थित जेल का इस्तेमाल ब्रिटिश काल में राजनीतिक कैदियों को रखने के लिए किया जाता था। इसे "काला पानी" के नाम से भी जाना जाता था।
22. भारत का एकमात्र शीत मरुस्थल है-
Note: लद्दाख का क्षेत्र भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व में हिमालय पर्वत शृंखला में स्थित है। यह एक कठोर जलवायु परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। दक्षिण पूर्वी मानसून हवाओं के लिए दुर्गम इस स्थान में पूरे वर्ष वर्षा नहीं होती है।
[REET-2016]
23. भारत के किस प्रदेश में ऊष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन मिलते हैं?
Note: उत्तर-पूर्वी भारत में लंबे समय तक रहने वाला उष्णकटिबंधीय वर्षावन है। यहां वनाच्छादित भूमि और वन्यजीवों की भरपूर संपत्ति है।
[REET-2016, UPPSC PCS Exam 2006]
24. भारत के किस राज्य में सबसे पहले मानसून प्रवेश करता है?
अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह
Note: भारत के केरल राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है। 1 जून तक मानसून केरल में पहुंच जाता है। भारत में मानसून के पहुँचने को ‘मानसून का आगमन’ और भारत से मानसून के वापस लौटने को ‘मानसून का निवर्तन’ कहा जाता है। मानसून जून के प्रथम सप्ताह में भारत में प्रवेश करता है और नवंबर के अंत तक तक यह सम्पूर्ण भारत से वापस लौट जाता है। अतः जून से सितंबर के मध्य मानसून की अवधि लगभग 100-120 दिनों की होती है। मानसून के आगमन के कारण अचानक होने वाली वर्षा को ‘मानसून का प्रस्फोट’ कहा जाता है।
25. अरावली पर्वतीय प्रदेश की उत्पत्ति किस काल मे हुई है?
Note: अरावली संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष ) में हुई। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर गुरुशिखर है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।
26. पाकिस्तान के कितने जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं
Note: पाकिस्तान के ये 9 जिले राजस्थान की सीमा से लगते है- बहावलनगर, बहावलपुर, रहीमयार खाँ, घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संधर, उमरकोट और थारपारकर।
27. राजस्थान किन राज्यों से सबसे लंबी सीमा व सबसे छोटी सीमा बनाता है?
Note: राजस्थान मध्य प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा(1600 कि.मी.) बनाता है। मध्य प्रदेश के 10 जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं। राजस्थान पंजाब से सबसे छोटी सीमा(89 कि.मी.) बनाता है। पंजाब के 2 जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं।
28. राजस्थान की अंतर राज्य सीमा का आरोही क्रम बताइए-
हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब
पंजाब, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश
पंजाब, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश
Note: राजस्थान की अन्तर्राज्य सीमा निम्न है- पंजाब- 89 कि.मी., उत्तरप्रदेश- 877 कि.मी., गुजरात- 1022 कि.मी., हरियाणा- 1262 कि.मी. और मध्यप्रदेश- 1600 कि.मी.
29. कर्क सक्रांति कब आती है?
Note: कर्क सक्रांति 21 जून को मानते हैं क्योंकि उत्तरी गोलार्द में 21 जून के दिन सबसे बड़ा दिन व सबसे छोटी रात होती है तथा इसी दिन ग्रीष्म ऋतु की सबसे छोटी परछाई बनती है।
30. राजस्थान में सूर्य सबसे ज्यादा सीधा कहां चमकता है?
Note: राजस्थान में सूर्य सबसे सीधा बांसवाड़ा में चमकता है तथा सबसे तिरछा गंगानगर में चमकता है।