1. किस खिलाड़ी ने 65वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप, 2022 में वीमेंस एयर पिस्टल में गोल्ड जीता है?
दिव्या टी.एस
मनु भाकर
रिदम सांगवान
संस्कृति बाना
Note: कर्नाटक की शूटर दिव्या टी एस ने 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (65वीं एनएससीसी) में आज भोपाल में एमपी अकादमी शूटिंग रेंज में, गोल्ड मैच में उत्तर प्रदेश की संस्कृति बाना को 16-14 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना पहला नेशनल चैंपियनशिप जीती। पिस्टल इवेंट्स में हरियाणा की रिदम सांगवान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

2. भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं है?
पीटी उषा
सानिया मिर्जा
पीवी सिंधु
साइना नेहवाल
Note: पूर्व एथलीट पीटी उषा को कानूनी तौर पर भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष (आईओए) के रूप में चुना गया है। 58 वर्षीय पीटी उषा, चार एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं और 1984 में ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। पीटी उषा ने एक ट्वीट में कहा कि वह ओलंपिक सिद्धांतों को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़े।

3. अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान कौन हैं?
रवि कुमार दहिया
बबीता फोगाट
बजरंग पुनिया
अमन सहरावत
Note: • भारत के 16 वर्षीय अमन सहरावत स्पेन में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने हैं। • उन्होंने तुर्किए के अहमत दुमान को फाइनल में 12-4 से हराया है।

4. भारत ने 9 से 15 अगस्त, 2021 तक व्रोक्लॉ (पोलैंड) में आयोजित युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में कितने पदक जीते है?
20
15
12
10
Note: युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 15 मेडल जीते है। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल है। इस बार के चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी जगह बनाई है।


5. राजस्थान का राज्य खेल है-
तैराकी
बास्केट बॉल
वॉली बॉल
हॉकी
Note:

6. हाल ही में महिला क्रिकेट के सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी कौन है?
शेफाली वर्मा
पूनम यादव
राधा यादव
मिताली राज
Note: शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरते ही सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाली सबसे युवा भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं है।

7. लुडविग गट्टमन को किस खेल का जनक माना जाता है?
राष्ट्रमंडल खेल
पैरा ओलंपिक खेल
ओलिम्पिक खेल
एशियन खेल
Note: लुडविग गट्टमन को पैरालम्पिक खेल का जनक माना जाता है। उन्होंने स्टॉक मेंडविल गेम्स की शुरुआत की थी। यह शारीरिक रूप से असहायों लोगो के लिए था था, जो बाद में इंग्लैंड में पैरालम्पिक गेम्स के रूप में पहचाना गया।

8. शतरंज में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
लियोन मेंडोंका
अभिमन्यु मिश्रा
सर्गेई कारजाकिन
डी.गुकेश
Note: भारतीय मूल के 12 वर्षीय अभिमन्यु मिश्रा चेस के सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर बन गए हैं। अभिमन्यु ने जब ये रिकॉर्ड तोड़ा है तब उनकी उम्र मात्र 12 साल, 4 महीने और 25 दिन है। अभिमन्यु ने ये जीत बुडापेस्ट में हो रहे वेजेर्केप्जो जीएम मिक्स टूर्नामेंट में दर्ज की है।


9. 13 मई, 2021 को BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है?
अजय जडेजा
डब्ल्यू.वी. रमन
मदन लाल
रमेश पोवार
Note: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

10. भारत का आधिकारिक ओलंपिक सॉन्ग "लक्ष्य तेरा सामने हैं" किसने गाया है?
अमित त्रिवेदी
मोहित चौहान
ए आर रहमान
सलीम मर्चेंट
Note: मोहित चौहान ने "लक्ष्य तेरा सामने है" नामक गीत को कंपोज़ किया है तथा गाया है। टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले, भारत ने आधिकारिक ओलंपिक थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है।

11. 'ए' मानक के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी साजन प्रकाश का सम्बंध किस खेल से है?
तैराक
तीरंदाज
बैडमिंटन
हॉकी
Note: साजन प्रकाश “ए” मानक के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए है।

12. ‘अप्रैल, 2021 माह के लिए’ अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट परिषद् (ICC) ने किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष किक्रेटर चुना है?
विराट कोहली
भुवनेश्वर कुमार
रविचंद्रन अश्विन
बाबर आजम
Note: 10 मई, 2021 को ICC ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की विकेटकीपर एलिसा हीली को अप्रैल महीने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।


13. महान धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह जी का निधन हो गया। उनके द्वारा लिखी अपनी आत्मकथा का क्या नाम था?
द टेस्ट ऑफ माय लाइफ
द रेस ऑफ माय लाइफ
फ्लाइंग सिख
भाग मिल्खा भाग
Note: मिल्खा सिंह जी और उनकी बेटी सोनिया सानवालका ने अपनी आत्मकथा "द रेस ऑफ माय लाइफ" लिखी थी, जो जुलाई 2013 में प्रकाशित हुई थी। बाद में इस पुस्तक को एक बायोपिक में बदल दिया गया, जिसका नाम 'भाग मिल्खा भाग' रखा गया।

14. दिल्ली में आयोजित होने वाले एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 को हाल ही मैं कहाँ स्थानांतरित कर दिया गया?
संयुक्त अरब अमीरात
किर्गिस्तान
तजाकिस्तान
उज्जेबकिस्तान
Note: दिल्ली में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के कारण एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 टूर्नामेंट को दिल्ली से दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) स्थानांतरित किया गया हैं।

15. हाल ही में विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन में 53 किग्रा वर्ग में कौनसा पदक जीता है?
स्वर्ण
कांस्य
रजत
इनमे से कोई नहीं
Note: वारसॉ में पोलैंड ओपन सीरीज में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने फाइनल में यूक्रेन की ख्रीस्तना बेरेजा को हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

16. हाल ही में यूरो कप (Euro Cup) में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बन गए हैं ?
लियोनल मैसी
मिशेल प्लाटिनी
लूसी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Note: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हंगरी के खिलाफ यूरो कप 2020 के पहले मैच में 2 गोल दाग कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रोनाल्डो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। रोनाल्डो लगातार 5 यूरो कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो यूरो कप में एक मैच में 2 या इससे ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए।


17. हाल ही में किस क्रिकेटर ने अपनी आत्मकथा 'बिलीव' जारी की है?
सुरेश रैना
शिखर धवन
रोहित शर्मा
महेंद्र सिंह धोनी
Note: 'बिलीव- व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी (Believe - What Life and Cricket Taught Me)' नामक सुरेश रैना की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा, रैना और खेल लेखक भरत सुंदरसन द्वारा सह-लेखित है, यह जीवनी प्रतिष्ठित प्रकाशन हाउस पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाएगी।

18. हाल ही में 'गेलफंड चैलेंज चेस' का खिताब किसने जीता है?
मेघा राजगोपालन
संदीप रानाडे
डी गुकेश
विश्वनाथ आनंद
Note: भारत के 14 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें "द गेलफंड चैलेंज" का खिताब जीता और आगामी चैम्पियन चैस टूर में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी जगह पक्की कर ली है।

19. हाल ही में टोक्यो पैरालिंपिक में ताइक्वांडो में क्वालीफाई करने वाले पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कौन बनी है?
अरुणा तंवर
नेत्रा कुमनन
फवाद मिर्जा
भवानी देवी
Note: अरुणा तंवर पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली ताइक्वांडो एथलीट बनीं। वर्तमान में दुनिया की नंबर 4 रैंकिंग वाली अरुणा तंवर ने 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक में प्रवेश हासिल किया है।

20. युथ गेम्स, 2021 कहा आयोजित किये जाएंगे?
अहमदाबाद
पंचकूला
लखनऊ
श्रीनगर
Note: 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' के चौथे सीजन का आयोजन हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, शाहबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ में 21 से 30 नवंबर, 2021 तक किया जाएगा, जिनमें 90 प्रतिशत खेल स्पर्धाएं पंचकूला में आयोजित की जाएगी। इन खेलों के साथ ही ब्रिक्स गेम्स 2021 के वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।


21. क्रिकेट कोचिंग वेबसाइट "CRICURU" किसने लॉन्च की है?
सचिन तेंदुलकर
वीरेंद्र सहवाग
विराट कोहली
राहुल द्रविड़
Note: वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट कोचिंग वेबसाइट "CRICURU" लॉन्च की है। इसका लक्ष्य उदीयमान क्रिकेटरों के सीखने के अनुभव को नये सिरे से परिभाषित करना है। इसमें एबी डिविलियर्स, ब्रायन लारा, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह और जोंटी रोड्स जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं।

22. 11-12 जून, 2021 को शुरू हुआ यूरो 2020 (EURO 2020 ) टूर्नामेंट का संबंध किस खेल से है?
क्रिकेट
गोल्फ
फुटबॉल
हॉकी
Note: कोरोना महामारी के चलते पिछले साल कई स्पोर्ट्स इवेंट टाले गए थे। इनमें यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप 2020 भी शामिल थी। इस साल भी इसके आयोजन को लेकर अनिश्चितता थी, लेकिन यह टूर्नामेंट 11 जून से शुरू हो गया है। यूरो कप(Euro Cup) का आगाज तुर्की और इटली के मैच से हुआ।

23. हाल ही में योगासन को खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 में शामिल किया गया है। वर्ष 2021 में इसका आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?
गुवाहाटी (असम)
भुवनेश्वर (ओडिशा)
पुणे (महाराष्ट्र)
पंचकुला (हरियाणा)
Note: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ गेम का आयोजन वर्ष 2021 में पंचकुला (हरियाणा) में किया जाएगा।

24. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
29 अगस्त
28 अगस्त
27 अगस्त
30 अगस्त
Note: यह दिन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है.


25. हाल ही मे कौन 'पैराशूटिंग वर्ल्ड कप 2021' में पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक विजेता बने हैं?
सिंहराज
राहुल जाखड़
मुहर्रम कोरान यामको
मनीष अग्रवाल
Note: भारतीय पैरा एथलीट सिंहराज ने 21 मार्च, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में आयोजित पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप-2021 में स्वर्ण पदक जीता है।

26. 20 मार्च, 2021 को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसने बनाया?
असगर अफगान
बाबर आज़म
रोहित शर्मा
विराट कोहली
Note: T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर अफगान का है। पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था।

27. ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में किसने महिला सिंगल्स का खिताब जीता है?
केरोलिन मारिन
नोजोमी ओकुहारा
पी.वी. सिंधु
साइना नेहवाल
Note: जापान की OKUHARA Nozomi ने महिला सिंगल्स ख़िताब को पांच साल में पहली बार अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने थाईलैंड की Pornpawee Chochuwang को आसानी से परास्त किया।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10