31.   मुगलों की जीवनपर्यन्त सेवा बीकानेर के किस शासक ने की थी?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  मुगलों की जीवनपर्यन्त सेवा बीकानेर के शासक महाराजा रायसिंह ने की थी। महाराजा रायसिंह ने सुदृढ़ जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया था। इन्होनें किले के अंदर एक प्रशस्ति लिखवाई जिसे अब रायसिंह प्रशस्ति के नाम से जाना जाता है। महाराजा रायसिह विद्यानुरागी व धार्मिक प्रवृत्ति का था। उसने ‘राय सिंह महोत्सव’ व ‘ज्योतिष रत्नमाला’ जैसे ग्रंथों की रचना की थी। ‘कर्मचन्द वंशौत्कीर्तिम् काव्यम्’ में महाराजा रायसिंह को ‘राजेन्द्र’ कहा गया है। रायसिंह की दानशीलता के कारण मुंशीदेवी प्रसाद ने उसे राजपूतानें के करण की संज्ञा दी थी। 
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    32.   किस शासक के शासन काल को चौहान शासनकाल का स्वर्णकाल कहा जाता है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  बीसलदेव चतुर्थ के शासन काल को चौहान शासनकाल का स्वर्णकाल कहा जाता है। बीसलदेव चतुर्थ महान कवि एवं लेखक था। उसने ‘हरिकेल’ जैसे नाटकों की रचना की थी। बीसलदेव ने चालुक्य नरेश कुमार पाल को परास्त किया था। इनकी राज्य की सीमा पंजाब, राजपूताना तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली थी। 
                        
                     
                 
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download
                     
                 
                
            
                
                    
                        [RPSC RAS Pre-2018]
                    
                
                    33.   राजस्थान के पूर्व मध्यकालीन राज्यों में ‘नैमित्तिक’ पदनाम का प्रयोग किया जाता था?
                
                
                        
                            
                                मुख्य न्यायिक अधिकारी के लिए
                            
                         
                        
                        
                        
                            
                                लोक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के लिए
                            
                         
                 
                
             
            
            
                
                
                    34.   स्वतंत्रता सेनानी प्रताप सिंह बारहट की जन्मस्थली कहाँ है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  स्वतंत्रता सेनानी प्रताप सिंह बारहट का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के पास देवपुरा गांव में 24 मई, 1893 में हुआ था। वे क्रान्तिवीर ठा. केसरी सिंह बारहठ के पुत्र थे।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                    
                        [RSMSSB LDC-2018]
                    
                
                    35.   किस समाचार-पत्र के माध्यम से विजयसिंह ने बिजौलिया किसान आन्दोलन को भारत में चर्चित बनाया?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  विजय सिंह पथिक ने कानपुर से प्रकाशित गणेशशंकर विद्यार्थी द्वारा सम्पादित पत्र "प्रताप" के माध्यम से बिजौलिया के किसान आन्दोलन को समूचे देश में चर्चा का विषय बना दिया। 1919 में अमृतसर कांग्रेस में पथिक जी के प्रयत्न से बाल गंगाधर तिलक ने बिजौलिया सम्बन्धी प्रस्ताव रखा।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                    
                        [RSMSSB LDC-2018]
                    
                
                    36.   कर्नल जेम्स टॉड ने निम्न में से किस युद्ध को ‘मेवाड़ के इतिहास का मेरेथॉन’ कहा है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  कर्नल टाॅड ने जहां हल्दीघाटी को 'थर्मोपाली' कहा है वही दिवेर-छापली के युद्ध को 'मेराथन' की संज्ञा दी है। जिस प्रकार एथेन्स जैसी छोटी इकाई ने फारस की बलवती शक्ति को 'मेरॉथन' में पराजित किया था, उसी प्रकार मेवाड़ जैसे छोटे राज्य ने मुगल राज्य के वृहत सैन्यबल को दिवेर-छापली में परास्त किया।
                        
                     
                 
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download
                     
                 
                
            
                
                    
                        [RSMSSB LDC-2018]
                    
                
                    37.   अजमेर शहर के संस्थापक कौन थे?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  27 मार्च, 1112 को चौहान वंश के 23वें शासक राजा अजयराज चौहान ने गढ़ अजयमेरू की स्थापना की तथा चौहान साम्राज्य की राजधानी बनाई। उसके बाद इसका नाम अजयमेर और फिर अजमेर हुआ। 
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    38.   मीराबाई का जन्म किस वंश में हुआ-
                
                
                
                    
                        
                             Note:  मीराबाई का जन्म राठौड़ वंश में हुआ था। मीराबाई का जन्म 1498 ई. में पाली के कुड़की गांव में दूदा जी के चौथे पुत्र रतन सिंह के घर हुआ। 
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    39.   राजस्थान में नाथ सम्प्रदाय का प्रमुख केन्द्र हैं-
                
                
                
                    
                        
                             Note:  राजस्थान ने नाथ सम्प्रदाय के प्रमुख केंद्र पुष्कर और जोधपुर में है। नाथ संप्रदाय उत्तर-पश्चिमी भारत का एक धार्मिक पंथ है। इसके आराध्य शिव हैं। यह हठ योग की साधना पद्धती पर आधारित पंथ है। इसके संस्थापक गोरखनाथ माने जाते हैं। गोरखनाथ ने इस सम्प्रदाय के बिखराव और इस सम्प्रदाय की योग विद्याओं का एकत्रीकरण किया।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    40.   अकबर ने "मिर्जा राजा" की उपाधि किस राजपूत राजा को प्रदान की थी?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  अकबर ने राजा मान सिंह को "मिर्जा राजा" की उपाधि प्रदान की थी। मान सिंह अकबर की सेना के प्रधान सेनापति थे।
                        
                     
                 
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download
                     
                 
                
            
                
                
                    41.   हल्दीघाटी को "मेवाड का थर्मोपॉली" तथा दिवेर-छापली के युद्ध  को "मेवाड का मेराथन" किसने कहा?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  कर्नल टाॅड ने जहां हल्दीघाटी को 'थर्मोपाली' कहा है वही दिवेर-छापली के युद्ध को 'मेराथन' की संज्ञा दी है। जिस प्रकार एथेन्स जैसी छोटी इकाई ने फारस की बलवती शक्ति को 'मेरॉथन' में पराजित किया था, उसी प्रकार मेवाड़ जैसे छोटे राज्य ने मुगल राज्य के वृहत सैन्यबल को दिवेर-छापली में परास्त किया।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    42.   राजस्थानी भाषा का सबसे प्राचीनतम ग्रंथ कौनसा माना जाता है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  "भरतेश्वर बाहुबली घोर" ग्रंथ राजस्थानी भाषा का सबसे प्राचीन ग्रंथ है, इसके रचयिता ब्रजसेन सूरि है। 
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    43.   जमीन का जेवर किस दुर्ग को कहा गया है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  बीकानेर के जूनागढ़ दुर्ग को जमीन का जेवर भी कहा जाता है।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                    
                        [REET-2018]
                    
                
                    44.   राजस्थान राज्य अपने परिपूर्ण रूप में किस तिथि को सामने आया?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ। राजस्थान का एकीकरण 18 मार्च, 1948 से शुरू होकर 1 नवंबर, 1956 को पूरा हुआ, इसमें 8 वर्ष 7 माह 14 दिन लगे।  इसलिए राजस्थान का जो वर्तमान स्वरूप है वह 1 नवंबर, 1956 को सामने आया था।
                        
                     
                 
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download
                     
                 
                
            
                
                
                    45.   प्रजामंडल आंदोलन के दौरान किस रियासत में 'बीरबल दिवस' मनाया गया?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  17 जुलाई, 1946 को बीकानेर प्रजामंडल द्वारा बीरबल दिवस मनाया गया था।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    46.   'राजपूताने का कर्ण' किसे कहा गया है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  बीकानेर के शासक कल्याणमल के पुत्र रायसिंह को मुंशी देवी प्रसाद ने 'राजपूताने का कर्ण' कहा था। अकबर ने मेहरानगढ़ दुर्ग रायसिंह को सुपुर्द कर दिया था। 
                        
                     
                 
             
            
            
                
                    
                        [REET-2016 ]
                    
                
                    47.   आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव किस काल के हैं?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव गुर्जर-प्रतिहार काल के है। गुर्जर-प्रतिहार राजवंश भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीन एवं मध्यकालीन दौर के संक्रमण काल में साम्राज्य स्थापित करने वाला एक राजपूत राजवंश था, जिसके शासकों ने मध्य-उत्तर भारत के बड़े हिस्से पर मध्य-8वीं से 11वीं सदी के बीच शासन किया।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                    
                        [REET-2016]
                    
                
                    48.   कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" किस समर्पित किया?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  एक जैन साधु यति ज्ञानचन्द्र ने राजस्थान के इतिहास लेखन में कर्नल जेम्स टॉड की बड़ी सहायता की इसलिए कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" जैन संत यति ज्ञानचंद्र को समर्पित किया। 
                        
                     
                 
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download
                     
                 
                
            
                
                    
                        [REET-2016]
                    
                
                    49.   किस प्रान्तीय के प्रजामण्डल ने 1936 ई. में 'कृष्णा दिवस' मनाया?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  मारवाड़ की कृष्णा कुमारी को न्याय दिलवाने के लिए जोधपुर प्रजामण्डल ने 1936 ई. में 'कृष्णा दिवस' मनाया। वर्ष 1935 में कृष्णा कुमारी नाम की एक युवा महिला का राजघराने से संबंधित किसी उच्च व्यक्ति की मिलीभगत से अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद उसे रतलाम नरेश की मां के पास भेज दिया गया। इसकी शिकायत जब मारवाड़ प्रजामंडल के पास आयी, तो प्रजामंडल ने सारे तथ्यों का विवरण देते हुए सरकार से जांच की मांग कर डाली। लेकिन इस मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद प्रजामंडल ने इस घटना को खूब प्रचारित किया और मारवाड़ में विद्यमान कुशासन और अन्याय की ओर पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बंबई में और मध्य भार के कई नगरों में, जहां भी मारवाड़ी रहते थे, वर्ष 1936 में 'कृष्णा दिवस' मनाया गया। समाचार पत्रों में कृष्णा अपहरण कांड का खूब प्रचार किया ताकि जनता के बीच जागृति आ सकें। लेकिन मारवाड़ प्रजामंडल को अंतत: इसमें कोई सफलता नहीं मिली।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                    
                        [RAS/RTS Pre. 2018]
                    
                
                    50.   किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  राजस्थान के जयपुर में स्थित वैराट से मिनेण्डर के 16 सिक्के प्राप्त हुए हैं। प्राचीन काल का विराटनगर ही आज वैराट के नाम से जाना जाता है। रैढ़ से मिनेण्डर के काल का एक अभिलेख प्राप्त हुआ हैं इंडो-यूनानी शासकों में मिनेण्डर का नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध है।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                    
                        [RAS/RTS Pre. 1997]
                    
                
                    51.   84 खंभों की छतरी कहां पर है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  बूंदी के तारागढ़ किले में 84 खंभों की छतरी, चित्रमहल आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। राजा रामदेव ने बूंदी की स्थापना की थी।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    52.   प्रसिद्ध चेतक घोड़ा किससे संबंधित है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  महाराणा प्रताप के सबसे प्रिय और प्रसिद्ध नीलवर्ण ईरानी मूल के घोड़े का नाम चेतक था। चेतक अश्व गुजरात के काठियावाड़ी व्यापारी ईरानी नस्ल के तीन घोडे चेतक,त्राटक और अटक लेकर मारवाड आया। अटक परीक्षण में काम आ गया। त्राटक महाराणा प्रताप ने उनके छोटे भाई शक्ती सिंह को दे दिया और चेतक को स्वयं रख लिया।
                        
                     
                 
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download
                     
                 
                
            
                
                
                    53.   किस राजपूत शासक ने 'जिज मुहम्मदशाही' नामक आँकड़ों का समूह(पहाड़ा) बनाया, जिससे लोग खगोल संबंधी अवलोकन कर सके?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  1773 में "जिज मुहम्मदशाही" नामक आँकड़ों का समूह(पहाड़ा) जो नक्षत्रो से संबंधित है जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने लिखा था।  जिसका नामकरण उस समय के सम्राट मुहम्मद शाह के नाम पर किया गया। इस ग्रंथ की एक अपूर्ण प्रति जयपुर में है और एक सम्पूर्ण फारसी अनुवाद ब्रिटिश म्यूजियम में सुरक्षित है।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    54.   बूंदी दुर्ग में बने महलों के बारे में किसने लिखा है कि 'यह महल भूतों प्रेतों द्वारा निर्मित है'-
                
                
                
             
            
            
                
                
                    55.   मेहरानगढ़ दुर्ग में किस की मजार स्थित है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  मेहरानगढ़ दुर्ग में भूरे खां की मजार स्थित है। भूरे खां 1808 में मेहरानगढ़ किले की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनके मजार पर लोग मन्नत मांगने भी आते हैं। जोधपुर का मेहरानगढ़ किला 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है। इस तरह से यह किला दिल्ली के कुतुब मीनार की ऊंचाई (73 मीटर) से भी ऊंचा है। वही मेहरानगढ़ दुर्ग के अंदर चामुंडा माता मंदिर तथा राठौड़ों की कुलदेवी नागणेची माता का मंदिर भी स्थित है।
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    56.   मेवाड़ की आंख किसे कहा जाता है?
                
                
                
                    
                        
                             Note:  कुम्भलगढ किले को मेवाड की आँख कहते है।  यह दुर्ग कई घाटियों व पहाड़ियों को मिला कर बनाया गया है, जिससे यह प्राकृतिक सुरक्षात्मक आधार पाकर अजय रहा। इस दुर्ग में ऊँचे स्थानों पर महल, मंदिर व आवासीय इमारते बनायीं गई और समतल भूमि का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया गया।
                        
                     
                 
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download
                     
                 
                
            
                
                
                    57.   वह किला जिसमें एक जैसे नौ महल है?
                
                
                
             
            
            
                
                
                    58.   बादल महल किस दुर्ग में स्थित है?
                
                
                
             
            
            
                
                
                    59.   'गुब्बारा', 'नुसरत', 'नागपली' और 'गजक' नाम है-
                
                
                        
                            
                                मेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाइयों के नाम
                            
                         
                        
                            
                                मारवाड़ी ठिकानों के वस्त्रों के नाम
                            
                         
                        
                            
                                जोधपुर दुर्ग की तोपो के नाम
                            
                         
                        
                            
                                मेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करो के नाम
                            
                         
                 
                
                    
                        
                             Note:  मेहरानगढ़ दुर्ग में लंबी दूरी तक मार करने वाली तीन विशालकाय उत्कृष्ट तोपे  – किलकिला तोप, शंभू बाण तोप,  गजनी खा  तोप  आदि है।  नागपली,नुसरत गजक, गुब्बारा आदि यहां के अन्य प्रसिद्ध तोपे है। 
                        
                     
                 
             
            
            
                
                
                    60.   'घुंघट' 'गूगड़ी' 'बांद्रा' और 'इमली' क्या है?
                
                
                        
                            
                                राजस्थानी खानपान विधियों के नाम
                            
                         
                        
                            
                                मारवाड़ी लोक परंपरा में जातियों के गोत्रों के नाम
                            
                         
                        
                            
                                मेवाड़ आंचलित में स्त्रियों के पहनावे के नाम
                            
                         
                        
                            
                                तारागढ़ अजमेर की प्राचीर की विशाल बुर्जो के नाम
                            
                         
                 
                
             
            
                
                    
                    
                    
                    
                
                
                    
                        Advertisement
                        Speedo Typing Software
                        
                            
SSC CHSL, CGL and More!
                        
                        
                        Free Download