1. सुभाषचंद्र बोस को भारतीय देशभक्त की ज्वलंत तलवार किसने कहा?
सरदार वल्लभ भाई पटेल
रविंद्र नाथ टैगोर
महात्मा गाँधी
जवाहर लाल नेहरू
Note: जवाहर लाल नेहरू ने बोस को भारतीय देशभक्ति की ज्वलंत तलवार कहा।

[REET-2018]
2. राजस्थान राज्य अपने परिपूर्ण रूप में किस तिथि को सामने आया?
जनवरी 26, 1950
नवम्बर 01, 1956
मार्च 25, 1948
मई 15, 1949
Note: राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ। राजस्थान का एकीकरण 18 मार्च, 1948 से शुरू होकर 1 नवंबर, 1956 को पूरा हुआ, इसमें 8 वर्ष 7 माह 14 दिन लगे। इसलिए राजस्थान का जो वर्तमान स्वरूप है वह 1 नवंबर, 1956 को सामने आया था।

[REET-2016]
3. कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" किस समर्पित किया?
यति ज्ञानचन्द्र
लॉर्ड मिण्टो
लॉर्ड विलियम बैंटिक
विलियम इण्टर ब्लेयर
Note: एक जैन साधु यति ज्ञानचन्द्र ने राजस्थान के इतिहास लेखन में कर्नल जेम्स टॉड की बड़ी सहायता की इसलिए कर्नल जेम्स टॉड ने अपना यात्रा वृतान्त "ट्रैवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया" जैन संत यति ज्ञानचंद्र को समर्पित किया।

[REET-2016]
4. किस प्रान्तीय के प्रजामण्डल ने 1936 ई. में 'कृष्णा दिवस' मनाया?
करौली
कोटा
कौटिल्य
जोधपुर
Note: मारवाड़ की कृष्णा कुमारी को न्याय दिलवाने के लिए जोधपुर प्रजामण्डल ने 1936 ई. में 'कृष्णा दिवस' मनाया। वर्ष 1935 में कृष्णा कुमारी नाम की एक युवा महिला का राजघराने से संबंधित किसी उच्च व्यक्ति की मिलीभगत से अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद उसे रतलाम नरेश की मां के पास भेज दिया गया। इसकी शिकायत जब मारवाड़ प्रजामंडल के पास आयी, तो प्रजामंडल ने सारे तथ्यों का विवरण देते हुए सरकार से जांच की मांग कर डाली। लेकिन इस मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद प्रजामंडल ने इस घटना को खूब प्रचारित किया और मारवाड़ में विद्यमान कुशासन और अन्याय की ओर पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बंबई में और मध्य भार के कई नगरों में, जहां भी मारवाड़ी रहते थे, वर्ष 1936 में 'कृष्णा दिवस' मनाया गया। समाचार पत्रों में कृष्णा अपहरण कांड का खूब प्रचार किया ताकि जनता के बीच जागृति आ सकें। लेकिन मारवाड़ प्रजामंडल को अंतत: इसमें कोई सफलता नहीं मिली।


[REET-2016 ]
5. भारतीय समाज के इतिहास में 1856 का वर्ष महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ क्योंकि-
हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित हुआ
सती प्रथा के विरुद्ध अधिनियम पारित हुआ
डाकन प्रथा के विरुदध अधिनियम पारित हुआ
कन्या वध के विरुद्ध अधिनियम पारित हुआ
Note: सन् 1856 के हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम से विधवा विवाह को वैध घोषित कर दिया गया था। सामाजिक नियमों के बंधन में रहकर आचरण करने से किसी भी समाज में एक अनुशासन बना रहता है।

[REET-2016]
6. भारत सरकार ने काका कालेलकर को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया, नियुक्ति का वर्ष था-
1955
1953
1951
1957
Note: जनवरी, 1953 में काका कालेलकर की अध्यक्षता में प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग गठित हुआ। आयोग ने सामाजिक और शैक्षिक आधार पर पिछड़े वर्गों की पहचान के लिए चार मानक बनाए थे।

[REET-2016]
7. किस समिति की सिफारिश को आधार मानकर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य जोड़े गए?
हेगड़े समिति
सादिक अली समिति
सरदार स्वर्ण सिंह समिति
अशोक मेहता समिति
Note: सरदार स्वर्ण समिति द्वारा संविधान में 8 मूल कर्तव्य जोड़े जाने की सिफारिश की गयी थी।

[REET-2016]
8. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किस वर्ष में हुआ?
1992
1978
1976
1975
Note: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने 1976 में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया था।


[REET-2016]
9. राजा राममोहन राय के प्रयासों से बंगाल में सती प्रथा के किस अधिनयम के अन्तर्गत निषेध घोषित किया गया?
नियमन XIX, 1829
नियमन XVII, 1829
नियमन XVIII, 1856
नियमन XX, 1831
Note: राजा राम मोहन रॉय के प्रयासों के साथ, ईस्ट इंडिया कंपनी ने गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक की अवधि के दौरान 1829 में बंगाल सती नियमन XVII, अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम के तहत बंगाल में सती प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

[REET-2016]
10. हिन्दुस्तान गदर पार्टी की स्थापना किस वर्ष की गई ?
1922
1925
1913
1916
Note: ग़दर पार्टी भारत को अंग्रेज़ों की पराधीनता से मुक्त कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने 15 जूलाई 1913 ग़दर पार्टी भारत को अंग्रेज़ों की पराधीनता से मुक्त कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने 15 जूलाई 1913 सैन फ्रांसिस्को नगर में बनाया था। इसके संस्थापक अध्यक्ष सरदार सोहन सिंह भाकना थे।

[REET-2016]
11. रवीन्द्रनाथ टैगोर के किस उपन्यास का प्रमुख पात्र निखिल है, जो देशभक्ति से बढ़कर 'मानवता' में विश्वास रखता है?
गोरा
योगायोग
घर बाइरे
शेषेर कबिता
Note: टैगोर का बंगाली उपन्यास 'घर बाइरे' भी देशभक्ति की रूमानियत पर आधारित है। इस कहानी में नायक निखिल सामाजिक सुधार और महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज़ उठाता है, लेकिन राष्ट्रवाद को लेकर थोड़ा नरम पड़ जाता है।

[Delhi Forest Guard Exam 2021]
12. भारत में किस नदी के किनारे पर पहला अंग्रेजी कारखाना स्थापित किया गया था?
हुगली
सिंधु
साबरमती
यमुना
Note: 1651 ई. में ब्रिजमैन के नेतृत्व में बंगाल के हुगली नदी के किनारे प्रथम अंग्रेज कारखाने की स्थापना हुई थी। हुगली के बाद कासिय बाजार, पटना, राजमहल में भी अंग्रेजों ने कारखाने खोले, दक्षिण भारत में अंग्रेजों ने मसूलीपट्टनम नामक स्थान पर अपनी पहली व्यापारिक कोठी स्थापित की थी।


13. बक्सर का युद्ध कब लड़ा गया?
1764
1766
1767
1799
Note: बक्सर का युद्ध 22-23 अक्टूबर, 1764 में बक्सर नगर के आसपास ईस्ट इंडिया कंपनी के हैक्टर मुनरो और मुगल तथा नवाबों की सेनाओं के बीच लड़ा गया था। लड़ाई में अंग्रेजों की जीत हुई और इसके परिणाम में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और बांग्लादेश का दीवानी और राजस्व अधिकार अंग्रेज कम्पनी के हाथ चला गया।

14. भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ था?
तमिलनाडु
पश्चिम बंगाल
महाराष्ट्र
आंध्र प्रदेश
Note: 1 अक्टूबर, 1953 ई. को आंध्र प्रदेश राज्य का गठन हुआ। यह राज्य स्वतन्त्र भारत में भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य था। राज्य पुनर्गठन अयोग के अध्यक्ष फजल अली थे।

15. वह किला जिसकी आजादी और अस्मिता की रक्षा के लिए वहां के ठाकुरों ने गोला और बारूद खत्म होने पर चांदी के गोले दागे थे-
केसरोली का किला
लोहागढ़ का किला
जूनागढ़ का किला
चूरू का किला
Note: "चूरू का किला" राजस्थान के चूरू जिले में स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1694 में ठाकुर कुशल सिंह ने करवाया था। यह किला दुनिया का एकमात्र ऐसा किला है, जहां युद्ध के समय गोला बारूद खत्म हो जाने पर तोप से दुश्मनों पर चांदी के गोले दागे गए थे। यह युद्ध 1814 में चूरू के राजा शिवजी सिंह और बीकानेर के रियासत के राजा सूरत सिंह के मध्य हुआ था।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10