1. किस फुटबॉलर ने 111 गोल के साथ सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
सुनील छेत्री
सुनील छेत्री
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
लियोनेल मेसी
नेमार पेरिस
Note: क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड वर्ल्ड कप क्वालिफायर के मैच में आयरलैंड के खिलाफ दो गोल करके बनाया है। रोनाल्डो के अब इंटरनेशनल फुटबॉल में 111 गोल हो गए हैं। उन्होंने ईरान के अली देई के रिकॉर्ड को तोड़कर इस खास मुकाम को हासिल कर लिया। अली देई ने अपने इंटरनेशनल करियर में 109 गोल किए हैं। क्रिस्टियानो ने यूरो 2020 के दौरान ही अली देई के सबसे अधिक गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।

2. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
जेबी माहपात्रा
राहुल सचदेवा
अनिल कुमार
मोहन अग्रवाल
Note: भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी जेबी माहपात्रा को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जेबी महापात्रा 1985 बैच के आईआरएस अधिकारी है। इससे पहले यह केंद्र सरकार की ओर गठित इनकम टैक्स की कमिटी में भी रह चुके हैं।

3. किस देश के ‘चेंगदू’ शहर को ‘यांगून’ (म्याँमार) के माध्यम से हिंद महासागर तक पहुँच प्रदान करने वाला एक नया समुद्री-सड़क-रेल लिंक शुरू किया गया है?
बांग्लादेश
भूटान
चीन
नेपाल
Note: चीन के ‘चेंगदू’ शहर को ‘यांगून’ (म्याँमार) के माध्यम से हिंद महासागर तक पहुँच प्रदान करने वाला एक नया समुद्री-सड़क-रेल लिंक शुरू किया गया है। यह पश्चिमी चीन को हिंद महासागर से जोड़ने वाला पहला ‘ट्रेड कॉरिडोर’ है। यह नया व्यापार गलियारा मार्ग सिंगापुर, म्याँमार और चीन की लॉजिस्टिक लाइनों को जोड़ता है तथा वर्तमान में हिंद महासागर को दक्षिण-पश्चिम चीन से जोड़ने वाला सबसे सुविधाजनक भूमि और समुद्री चैनल है।

4. किस राज्य ने स्टार्ट-अप क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी ‘इनोवेशन मिशन’ लांच किया है?
पंजाब सरकार
दिल्ली सरकार
गुजरात सरकार
असम सरकार
Note: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्टार्ट-अप क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी ‘Innovation Mission Punjab’ (IMPunjab) लांच की। इस मिशन का उद्देश्य स्टार्ट-अप को बढ़ावा देना है। यह मिशन सार्वजनिक-निजी भागीदारी मिशन है जो वैश्विक निवेशकों और विशेषज्ञों को स्टार्ट-अप को उत्प्रेरित करने के लिए लाएगा।


5. नोबेल पुरस्कार के एशियाई संस्करण रमन मैग्सेसे पुरस्कारों से कितने लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
5 लोगो
2 लोगो
3 लोगो
4 लोगो
Note: नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माने जाने वाले रमन मैग्सेसे पुरस्कारों से हाल ही में 5 लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। ये 5 लोग बांग्लादेश की वैक्सीन विज्ञानी डा. फिरदौसी कादरी, पाकिस्तान के माइक्रो फाइनेंसर मुहम्मद अमजद साकिब, फिलीपींस के राबर्टो बैलन, अमेरिका के स्टीवन मुन्सी और इंडोनेशिया के वाचडाक है।

6. किस विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, वायु प्रदूषण के कारण भारतीयों का जीवन 9 वर्ष तक कम हो सकता है?
ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय
कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय
लन्दन विश्वविद्यालय
शिकागो विश्वविद्यालय
Note: शिकागो विश्वविद्यालय के द्वारा जारी वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (AQLI) की रिपोर्ट के मुताबिक, वायु प्रदूषण के कारण भारतीयों का जीवन 9 वर्ष तक कम हो सकता है। भारत विश्व का सबसे प्रदूषित देश है यहाँ पर 48 करोड़ से अधिक लोग या देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी उत्तर में गंगा के मैदानी क्षेत्रों में रहती है।

7. आईआईटी रोपड़ और कानपुर के वैज्ञानिकों और किस विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय द्वारा विश्व का पहला “प्लांट बेस्ड’ स्मार्ट एयर-प्यूरिफायर” विकसित किया गया है?
पंजाब विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय
जेएनयू विश्वविद्यालय
गुजरात विश्वविद्यालय
Note: आईआईटी रोपड़ और कानपुर के वैज्ञानिकों और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय द्वारा विश्व का पहला “प्लांट बेस्ड’ स्मार्ट एयर-प्यूरिफायर” “Ubreathe Life” विकसित किया गया है, जो की स्कूलों, अस्पतालों, कार्यालयों और घरों जैसे इनडोर स्थानों में वायु शोधन प्रक्रिया को बढ़ाता है।

8. किस राज्य सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान करने की घोषणा की है?
केरल सरकार
गुजरात सरकार
मध्य प्रदेश सरकार
असम सरकार
Note: असम सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान करने की घोषणा की है। यह नाम का बदलाव स्थानीय चाय बाग़ान से जुड़ी जनजाति की मांग पर किया गया है। यह ओरंग राष्ट्रीय उद्यान देश का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो असम के दरांग और सोनितपुर जिलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10