1. ऑस्ट्रेलिया का स्टार्टअप “आफ्टर पे” किस कम्पनी द्वारा ख़रीदा गया है?
Square
Paytm
Buzzfeed
Amazon
Note: ऑस्ट्रेलिया का स्टार्टअप “आफ्टर पे” 29 बिलियन डॉलर में बिक गया है। इसे ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी की कंपनी “स्क्वायर” ने खरीदा है। “आफ्टर पे” अभी खरीदो और भुगतान बाद में करो की सुविधा देता है, इसी खासियत की वजह से यह इतना मशहूर हुआ कि करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करने लगे है।

2. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार किस कारण से आत्महत्या के मामलों में 24% की वृद्धि हुई है?
आर्थिक तंगी
बेरोजगारी
तनाव
पारिवारिक झगड़े
Note: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2016 से 2019 तक बेरोजगारी के कारण आत्महत्या के मामलों में 24% की वृद्धि हुई है। NCRB के अनुसार 2019 में बेरोजगारी के कारण 2,851 लोगों की आत्महत्या से मृत्यु हुई। यह आंकड़ा 2016 में 2,298 आत्महत्याओं से बढ़ गया है। कर्नाटक ने 2019 में बेरोजगारी के कारण आत्महत्या की सबसे बड़ी संख्या (553) दर्ज की। कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में 452 मामले और तमिलनाडु में 251 मामले हैं। NCRB की यह रिपोर्ट कोविड-19 के देश में आने से पहले के आंकड़ों से संबंधित है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के मुख्य कार्यकारी के अनुसार, कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच 10 मिलियन से अधिक भारतीयों ने अपनी नौकरी खो दी है। महामारी के कारण घरों की आय में भी 97% की गिरावट आई है।

3. किस राज्य की पुलिस ने Crime and Criminal Tracking Networking System के तहत पहला स्थान हासिल किया है?
हरियाणा
राजस्थान
पंजाब
उत्तर प्रदेश
Note: Crime and Criminal Tracking Networking System (CCTNS) के तहत हरियाणा पुलिस ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। गुजरात पुलिस ने दूसरा और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने तीसरा स्थान हासिल किया है। CCTNS का मुख्य उद्देश्य ई-गवर्नेंस के माध्यम से प्रभावी पुलिसिंग के लिए व्यापक और एकीकृत प्रणाली प्रदान करना है। कैबिनेट द्वारा 2009 में इसकी मंजूरी के बाद CCTNS परियोजना के लिए 2000 करोड़ रुपये जारी किये गये थे। इसे राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) द्वारा लागू किया जाता है और यह परियोजना भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के तहत आती है।

4. स्‍वतंत्रता दिवस समारोह-2021 के लिए एक अधिकारिक वेबसाइट indianidc2021.mod.gov.in लांच की गई है। भारत में कौनसा स्‍वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा?
76वां स्‍वतंत्रता दिवस
75वां स्‍वतंत्रता दिवस
73वां स्‍वतंत्रता दिवस
74वां स्‍वतंत्रता दिवस
Note: भारत में 75वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह (अमृत महोत्सव) मनाया जाएगा। रक्षा सचिव डॉक्‍टर अजय कुमार ने 75वें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के लिए एक अधिकारिक वेबसाइट indianidc2021.mod.gov.in का शुभारंभ किया। इसके माध्‍यम से दुनियाभर में बसने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को इस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस वेबसाइट पर 15 अगस्‍त को लाल किले पर आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का जीवंत प्रसारण किया जाएगा।


5. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कितने किग्रा वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है?
69 किग्रा वर्ग
52 किग्रा वर्ग
58 किग्रा वर्ग
72 किग्रा वर्ग
Note: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 69 किग्रा वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है। उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बॉक्सर बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

6. इनमे से किसने सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक पारित कर दिया है?
सुप्रीम कोर्ट
विधानसभा
लोकसभा
राज्यसभा
Note: लोकसभा ने ध्वनि मत से राज्य के स्वामित्व वाली सामान्य बीमा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम करने और आवश्यक संसाधन उत्पन्न करने की अनुमति देने वाले सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक पारित किया है,जो की सार्वजनिक क्षेत्र के सामान्य बीमाकर्ताओं को नए उत्पादों को डिजाइन करने में भी मदद करेगा।

7. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने गरीब देशों को कोविड से निपटने के लिए कितने अरब डॉलर की सहायता राशि की मंजूरी दी है?
500 अरब डॉलर
750 अरब डॉलर
600 अरब डॉलर
650 अरब डॉलर
Note: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने गरीब देशों को कोविड से निपटने के लिए 650 अरब डॉलर की सहायता राशि की मंजूरी दी है। यह वैश्विक आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

8. भारत का कौन सा शहर कोविड-19 के खिलाफ 100% टीकाकरण हासिल करने वाला देश का पहला शहर बन गया है?
दिल्ली
पुणे
भुवनेश्वर
मुंबई
Note: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर कोविड-19 का 100% टीकाकरण हासिल करने वाला देश का पहला शहर बन गया है। साथ ही भुवनेश्वर में लगभग 1 लाख प्रवासी कामगारों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी है। भुवनेश्वर में टीका लगाने वालों में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 9 लाख लोग शामिल हैं।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10