1. टोक्यो पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार किस खेल से जुड़े हैं
नौकायान
ऊंची कूद
भाला फेंक
दौड़
Note: मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक में ऊंची कूद स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। मरियप्पन थंगावेलु ने रियो पैरालिंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रदर्शन के साथ, इवेंट में भारत की पदक संख्या 10 हो गई है।

2. खेलों को बढ़ावा देने के लिए बीजू पटनायक स्पोर्ट्स अवार्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट से किसे सम्मानित किया गया है?
कालू चरण चौधरी
शीबा प्रसाद दासो
अमित रोहिदास
त्रैलोक्यनाथ परिदा
Note: भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रोहिदास को राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री टीके बेहड़ा ने पुरस्कार दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कालू चरण चौधरी, अनुभवी हॉकी कोच को 3 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ खेल और खेलों को बढ़ावा देने में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3. हाल ही में, ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) के कृषि मंत्रियों की 11वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की-
एस जयशंकर
नरेंद्र सिंह तोमर
नरेंद्र मोदी
पीयूष गोयल
Note: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 11वीं बैठक वर्चुअल रूप से संपन्न हुई। इसमें भारत, ब्राजील, रूस, चीन व दक्षिण अफ्रीका के कृषि मंत्रियों ने खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए कृषि जैव विविधता को मजबूत करने हेतु ब्रिक्स साझेदारी विषय पर विचार-विमर्श किया। ब्रिक्स महत्वपूर्ण समूह है, जो दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है, दुनिया की 41% आबादी की मेजबानी करता है, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में 24% और विश्व व्यापार में 16% से अधिक का योगदान देता है। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि ब्रिक्स देश भूखमरी व गरीबी मिटाने के लिए वर्ष 2030 के सतत विकास लक्ष्यों के उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाने की अच्छी स्थिति में हैं।

4. हाल ही में किस देश ने भविष्य के मंगल मिशनों के लिए एक प्रोटोटाइप छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है?
जापान
मैक्सिको
चीन
अमेरिका
Note: चीन की अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भविष्य के मंगल मिशनों पर निगरानी कार्य के लिए एक प्रोटोटाइप छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया गया है। कुछ महीने पहले, चीन ने मंगल ग्रह पर रोबोटिक रोवर की ऐतिहासिक लैंडिंग की थी।


5. ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया और किस देश के केंद्रीय बैंकों ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी योजना शुरू की है?
चीन
जापान
दक्षिण अफ्रीका
भारत
Note: दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, और मलेशिया के केंद्रीय बैंकों ने हाल ही में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी CBDC योजना शुरू की है। यह एक सीमा पार भुगतान परीक्षण है जो विभिन्न केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं का उपयोग यह आकलन करने के लिए करती है कि क्या यह लेनदेन को सस्ते और आसान तरीके से निपटाने की अनुमति देता है।

6. न्यू डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और किस देश को नए सदस्यों के रूप में जोड़ा है?
इंग्लैंड
न्यूजीलैंड
भूटान
बांग्लादेश
Note: ब्रिक्स देशों के समूह द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और बांग्लादेश को नए सदस्यों के रूप में जोड़ा है। इस न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना वर्ष 2015 में ब्रिक्स सदस्यों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने की थी। इसका मुख्यालय शंघाई में है। इसका पहला क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में स्थापित किया गया था।

7. किस केंद्रीय मंत्रालय ने "पायलट परियोजना" शुरू कि है?
परिवहन मंत्रालय
कोयला मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
खेल मंत्रालय
Note: कोयला मंत्रालय ने हाल ही में डीजल को LNG से बदलने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत कोयले के परिवहन में लगे बड़े ट्रकों के डंपरों में LNG किट को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जिससे सालाना करीब 500 करोड़ रुपये की बचत करने में मदद मिलेगी।

8. पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है, जिसने एक ही पैरालंपिक गेम्स में दो मेडल हासिल किए हैं-
भाविन पटेल
दीपा मालिक
एकता भयान
अवनि लेखरा
Note: अवनि लेखरा भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड समेत दो मेडल हासिल किए हैं। अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में 445.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता और एक ओलिंपिक या पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता था। इन पैरालंपिक में भारत की पदक तालिका अब 15 हो गई है। भारत ने अब तक 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं। यह पैरा खेलों के एकल संस्करण में भारत का सर्वश्रेष्ठ टैली है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10