1. किस देश ने भविष्य के मंगल मिशनों के लिए एक प्रोटोटाइप छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है?
नासा
मैक्सिको
मलेशिया
चीन
Note: चीन की अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भविष्य के मंगल मिशनों पर निगरानी कार्य के लिए एक प्रोटोटाइप छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया गया है। कुछ महीने पहले, चीन ने मंगल ग्रह पर रोबोटिक रोवर की ऐतिहासिक लैंडिंग की थी।

2. ईसा के जन्म से 800 वर्ष पहले का सामान किस देश में मिला है?
इटली
कम्बोडिआ
फ्रांस
ब्रिटैन
Note: फ्रांस के ल्योन शहर से 128 किलोमीटर दूर पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन कैपिटल सिटी की खोज की है। इस जगह से खोजकर्ताओं को सैकड़ों तरह की अलग-अलग वस्तुएं भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि ये सारा सामान यीशु मसीह के जन्म के लगभग 800 साल पहले का है। खोजे गए खजानों में कांस्य हथियार और ट्रिंकेट, साथ ही कुम्हार के घड़े और रथ के टुकड़े मिले हैं।

3. टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने कुल कितने पदक प्राप्त किए है?
12
19
15
17
Note: टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने कुल 19 पदक प्राप्त किए है। जिनमे 5 गोल्ड, 8 सिल्वर तथा 6 ब्रॉन्ज़ शामिल है।

4. टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने कितने स्वर्ण पदक प्राप्त किए है?
3
5
7
9
Note: टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने 5 स्वर्ण पदक प्राप्त किए है। ये निम्न प्रकार है- 1. सुमित अंतिल(एथलिट), 2. अवनि लेखरा(शूटिंग), 3. कृष्णा नागर(बैडमिंटन), 4. प्रमोद भगत(बैडमिंटन), 5. मनीष नरवाल(शूटिंग)।


5. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने हिम तेंदुए को राज्य पशु घोषित किया है?
अंडमान निकोबार
केरल
मध्य प्रदेश
लद्दाख
Note: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने हिम तेंदुए (पैंथर यूनिका) को नया राज्य पशु और काली गर्दन वाली क्रेन (ग्रस निक्रिकोलिस) को नया राज्य पक्षी घोषित किया है। इस संबंध में अधिसूचना 31 अगस्त, 2021 को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल श्री राधा कृष्ण माथुर (Radha Krishna Mathur) द्वारा जारी की गई थी। 2019 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग प्रशासनिक प्रभागों में विभाजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य में, काली गर्दन वाली क्रेन और कश्मीरी हिरण (हंगुल) क्रमशः राज्य पक्षी और पशु थे।

6. भारत में कौन सी इंडस्ट्री द्वारा इंटरनेशनल क्लाइमेट समिट (ICS) 2020-21 की मेजबानी की जाएगी?
कोल इंडिया
रिलायंस इंडस्ट्रीज
टाटा
PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
Note: भारत में PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंटरनेशनल क्लाइमेट समिट (ICS) 2020-21 की मेजबानी की जाएगी। जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा में भारत के संक्रमण के लिए एक संवाद का निर्माण करना है। इस बार हाइड्रोजन शक्ति पर ध्यान केंद्रित किये जायेगा।

7. निम्न में से किस अंतरिक्ष एजेंसी के मार्स रोवर ने पृथ्वी पर वापसी के लिए पहला चट्टान का नमूना एकत्र किया है?
इसरो
नासा
ब्लू ओरिजिन
स्पेस एक्स
Note: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मार्स रोवर ने पृथ्वी पर वापसी के लिए पहला चट्टान का नमूना एकत्र किया है। इस चट्टान के नमूने को परसेवेरांस रोवर के चीफ इंजीनियर एडम स्टेल्ट्जनर ने परफेक्ट कोर सैंपल करार दिया था। यह मार्च रोवर फरवरी 2021 में मंगल के जेजेरो क्रेटर पर पहुंचा था।

8. भारत के किस राज्य में अब तक के पहले इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग स्टेशन की आधारशिला रखी गई है?
केरल
गुजरात
पंजाब
मेघालय
Note: पावरग्रिड ने हाल ही में मेघालय के शिलौंग के लापालांग स्थित अपने कार्यालय परिसर में अब तक के पहले इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग स्टेशन की आधारशिला रखी है। पावरग्रिड एक स्कीम के तहत शिलौंग नगर में 11 ईवीसीएस ( 5 सार्वजनिक ईवीसीएस तथा 6 सरकारी प्रतिष्ठानों पर) विकसित करेगी।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10