1. निम्नलिखित में से कौन माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का नवीनतम संस्करण है-
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2015
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2019
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2020
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2021
Note: माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2021, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का नवीनतम संस्करण है। Office 2021 दो संस्करणों में आता है: एक व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए, जिसे Office LTSC कहा जाता है (जो लॉन्ग टर्म सर्विसिंग चैनल के लिए खड़ा है), और एक व्यक्तिगत उपयोग के लिए।

2. गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
3 अक्टूबर
4 अक्टूबर
2 अक्टूबर
5 अक्टूबर
Note: भारत में, गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण को प्रोत्साहित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 अक्टूबर को 'गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day)' मनाया जाता है। आज ही के दिन 2010 में गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जंतु घोषित किया गया था। फिर, 2012 में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) और उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से देश में डॉल्फिन संरक्षण अभियान शुरू किया। गंगा की डॉल्फिन को भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की पहली अनुसूची के तहत शामिल किया गया है।

3. दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला पहला राज्य निम्न में से कौन बन गया है?
पंजाब
मध्य प्रदेश
राजस्थान
हिमाचल प्रदेश
Note: CSIR’s के इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (IHBT) ने हिमाचल प्रदेश में पायलट आधार पर दालचीनी की खेती शुरू की है। असली दालचीनी या सिनामोममवर्म मुख्य रूप से श्रीलंका में उगाया जाता है, जबकि छोटे उत्पादक देशों में सेशल्स, मैडागास्कर और भारत शामिल हैं। भारत सालाना 45,318 टन दालचीनी का आयात चीन, श्रीलंका, वियतनाम, इंडोनेशिया और नेपाल से करता है. सिनामोममवर्म की खेती के साथ, हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने दालचीनी की संगठित खेती की है।

4. इनमे से किस देश ने हाल ही में पहली बार परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किए जाने वाले जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर कोरिया
रूस
चीन
जापान
Note: रूस ने हाल ही में पहली बार परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किए जाने वाले जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी ने मिसाइल को बेरिंट सागर में दागा गया था, जबकि इससे पहले नौसेना के युद्धपोत से जिरकॉन मिसाइल कई बार परीक्षण किया गया था।


5. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाथियों को करंट लगने से होने वाली मौत से बचाने के लिए एक पहल शुरू की है?
तमिलनाडु सरकार
केरल सरकार
ओडिशा सरकार
असम सरकार
Note: ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य में हाथियों को करंट लगने से होने वाली मौत से बचाने के लिए बिजली वितरण कंपनियों को 445.75 करोड़ रुपये आवंटित किये है. जिस धनराशि का उपयोग बिजली के नेटवर्क की ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाने के लिए किया जायेगा. अब बिजली वितरण कंपनियां हाथी गलियारों और आवाजाही क्षेत्रों में खुले कंडक्टरों को भी बदल देंगी.

6. हाल ही में किस मंत्रालय ने बौद्ध पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट पर सम्मेलन का आयोजन किया है?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
खेल मंत्रालय
पर्यटन मंत्रालय
वस्त्र मंत्रालय
Note: पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में बौद्ध पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट पर सम्मेलन का आयोजन किया है। साथ ही मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत एमपी, यूपी, बिहार, गुजरात तथा आंध्र प्रदेश राज्यों में बौद्ध सर्किट विकास के लिए 325.53 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

7. स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को किस क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की गयी है?
साहित्य
भौतिकी
चिकित्सा
अर्थशास्त्र
Note: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने हाल ही में स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी वैज्ञानिकों को “जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए” भौतिकी क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की है।

8. “राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार” किस राज्य द्वारा प्रदान किया जाता है?
त्रिपुरा
सिक्किम
बिहार
असम
Note: लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए असम सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। गोपीनाथ बोरदोलोई एक स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता के बाद असम के पहले मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित थे। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक अंगबस्त्रम दिया जाता है। इस वर्ष का पुरस्कार उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किया गया।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10