1. गुजरात सरकार ने अभी हाल ही में लगभग 01 हजार करोड़ रुपये की लागत की कौन सी योजना शुरु करने की योजना बनाई है?
वतन प्रेम योजना
देश प्रेम योजना
जन कल्याण योजना
गुजरात राज्य की कल्याणकारी योजनायें
Note: गुजरात सरकार ने हाल ही में लगभग 1 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली “वतन प्रेम योजना” शुरु करने की योजना बनाई है। इस वतन प्रेम योजना के तहत, भारत सहित विदेशों में कहीं भी रहने वाले गुजरती लोग इन् प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकेंगे और 60 फीसदी तक धन राशि की सहायता देकर, अपनी पसंद की परियोजनाओं, गांव और एजेंसियों को चुन सकेंगे, जबकि राज्य सरकार शेष 40 फीसदी आर्थिक सहायता का योगदान उस परियोजना के लिए प्रदान करेगी। इस योजना के तहत, दानकर्ता इस योजना के एक हिस्से के रूप में स्मार्ट क्लास/ क्लासरूम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक हॉल, मिड-डे मील रूम, आंगनवाड़ी, पुस्तकालय, स्टोर रूम, व्यायामशाला, जल पुनर्चक्रण प्रणाली, CCTV कैमरा निगरानी प्रणाली, झील सौंदर्यीकरण, सीवेज उपचार संयंत्र, पानी की टंकियां, सौर स्ट्रीट लाइट, बस स्टैंड, ट्यूबवेल के निर्माण में अपना योगदान कर सकेंगे।

2. विश्व स्टाम्प प्रदर्शनी ‘फिलानिप्पन 2021’ (World Stamp Exhibition ‘Philanippon 2021’) कहाँ आयोजित की गई थी?
चीन
जापान
ताइवान
फिलीपींस
Note: फिलानिप्पन 2021 (Philanippon 2021) विश्व स्टाम्प प्रदर्शनी है, जो हाल ही में टोक्यो, जापान में आयोजित की गई। जापान में डाक सेवा की स्थापना को चिह्नित करने के लिए 1971 से जापान में हर 10 साल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष जापान की डाक सेवा की 150वीं वर्षगांठ के रूप में चिह्नित किया गया।

3. “ब्राइट स्टार” अभ्यास किस देश में आयोजित किया जाने वाला एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है?
मिस्र
जापान
चीन
अमेरिका
Note: ‘ब्राइट स्टार’ अभ्यास (Exercise Bright Star) एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है, जो मिस्र में हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस वर्ष के अभ्यास में अमेरिका सहित 21 देशों की भागीदारी होगी। इस तरह का पहला अभ्यास वर्ष 1980 में मिस्र और इज़रायल के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद आयोजित किया गया था। अंतिम ब्राइट स्टार अभ्यास 2018 में आयोजित किया गया था, जिसमें 16 प्रतिभागी राष्ट्र शामिल थे।

4. लवलीना बोरगोहेन को हाल ही में किस राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है?
असम
केरल
महाराष्ट्र
गुजरात
Note: असम सरकार ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रोंज मेडल जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को समग्र शिक्षा अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। वे असम के गोलाघाट जिले की रहने वाली हैं और पहली असमी हैं जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता है।


5. निम्न में से किस अभिनेत्री को “शुगर फ्री” का ब्रांड एम्बैसडर बनाया गया है?
सुष्मिता सेन
माधुरी दीक्षित
करिश्मा कपूर
कैटरीना कैफ
Note: स्वास्थ्य उत्पाद कंपनी जायडस वेलनेस ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ को स्वीटनर ब्रांड ‘शुगर फ्री’ का ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। अब कैटरीना कैफ मूल ब्रांड शुगर फ्री और इसके एक्सटेंशन शुगर फ्री डी’ लाइट चॉकलेट का चेहरा होंगी।

6. टोक्यो पैरालंपिक में भारत 5 गोल्ड मैडल जीतने के साथ कौन से स्थान पर रहा है?
12वे स्थान
19वे स्थान
24वे स्थान
5वे स्थान
Note: टोक्यो पैरालंपिक में भारत 5 गोल्ड मैडल जीतने के साथ 24वे स्थान पर रहा है। 96 गोल्ड मैडल कुल 207 मेडल जीतने के साथ चीन पहले स्थान पर रहा है, जबकि ग्रेट ब्रिटेन 41 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अमेरिका 37 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

7. आयरलैंड की सरकार ने यूजर्स के प्राइवेसी पाॅलिसी में ट्रांसपैरेंसी नहीं बरतने के आरोप में किस कंपनी पर 1971 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
वॉट्सऐप
माइक्रोसॉफ्ट
गूगल
ट्विटर
Note: आयरलैंड की सरकार ने हाल ही में यूजर्स के प्राइवेसी पाॅलिसी में ट्रांसपैरेंसी नहीं बरतने के आरोप में वॉट्सऐप कंपनी पर 1971 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना यूरोपीयन यूनियन के जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन की कार्रवाई के तहत लगाया गया है।

8. निम्न में से किस ई-कॉमर्स कंपनी ने किसान स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है?
वालमार्ट इंडिया
फ्लिप्कार्ट
अमेज़न इंडिया
शॉपक्लुएस
Note: ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न इंडिया ने किसान स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है। यह स्टोर एक ऑनलाइन मंच है जो भारत के किसानों को कृषि उपकरण और सहायक उपकरण, बीज, पोषण आदि 8,000 से अधिक कृषि सम्बन्धी सामानों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10