1. ‘सागर’ मिशन के तहत, भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सावित्री किस देश में चटोग्राम बंदरगाह पर पहुंचा?
श्रीलंका
बांग्लादेश
पकिस्तान
ताइवान
Note: भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सावित्री बांग्लादेश के चट्टोग्राम बंदरगाह पर पहुंचा, जिसमें दो 960 LPM (लीटर प्रति मिनट) मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट (MOP) है, ताकि कोविड-19 से निपटने में बांग्लादेश के चल रहे प्रयासों का समर्थन किया जा सके। MOP को DRDO द्वारा विकसित और निर्मित किया गया था।

2. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए ‘टूरिस्ट विलेज नेटवर्क’ लॉन्च किया?
असम
गुजरात
जम्मू कश्मीर
मध्य प्रदेश
Note: जम्मू और कश्मीर के एलजी ने हाल ही में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए स्थायी रोजगार पैदा करने के लिए ‘टूरिस्ट विलेज नेटवर्क’ लॉन्च किया है। यह पहल ‘मिशन यूथ’ (Mission Youth) के तहत शुरू की गई है और जम्मू-कश्मीर के उन 75 गांवों पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में काम करेगी जो पहले से ही प्रसिद्ध हैं।

3. भारत ने किस देश के साथ एक नई ‘Climate Finance Leadership Initiative (CFLI) India’ साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
कनाडा
ऑस्ट्रेलिया
यूनाइटेड किंगडम
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
Note: 11वें भारत-यूके आर्थिक और वित्तीय संवाद (EFD) में, भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और यूके के चांसलर ऋषि सनक ने वर्चुअली मुलाकात की। उन्होंने हरित परियोजनाओं और नवीकरणीय ऊर्जा में सार्वजनिक और निजी निवेश के 1.2 बिलियन डालर के पैकेज पर हस्ताक्षर किए। भारत में स्थायी बुनियादी ढांचे में निजी पूंजी जुटाने के लिए एक नई Climate Finance Leadership Initiative (CFLI) India साझेदारी पर सहमती प्रकट की गयी है।

4. हाल ही में भारतीय रेलवे के किस स्टेशन को यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिये 5-स्टार 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है?
आगरा स्टेशन
कानपुर स्टेशन
चंडीगढ़ स्टेशन
राजेंद्र नगर स्टेशन
Note: भारतीय रेलवे के चंडीगढ़ स्टेशन को यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिये 5-स्टार 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला देश का पाँचवां स्टेशन बन गया है। यह प्रमाणपत्र पाने वाले अन्य चार रेलवे स्टेशन- आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन (दिल्ली), छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई), मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन (मुंबई) और वडोदरा रेलवे स्टेशन हैं। यह प्रमाणीकरण ‘ईट राइट इंडिया’ मूवमेंट का हिस्सा है।


5. भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व निम्न में से किस राज्य में स्थापित किया गया है?
तमिलनाडु
दिल्ली
पंजाब
बिहार
Note: तमिलनाडु में भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व स्थापित किया गया है। तमिलनाडु विधानसभा में फॉरेस्ट बजट की घोषणा के तौर पर वन मंत्री के रामचंद्रन ने बताया कि मन्नार की खाड़ी और पाल्क खाड़ी क्षेत्र में एक समुद्री संरक्षण रिजर्व स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन्हें बचाने के लिए सामुदायिक भागीदारी के साथ क्षेत्र में "डुगोंग समुद्री संरक्षण रिजर्व" स्थापित किया जाएगा। माना जाता है कि अनुमानित 200 डुगोंग उस क्षेत्र में रहते हैं। तमिलनाडु सरकार के हालिया फैसले से इन्हें काफी लाभ होगा।

6. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 के कितने वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में चंद्र विज्ञान कार्यशाला 2021 का उद्घाटन किया?
चार वर्ष
पांच वर्ष
एक वर्ष
दो वर्ष
Note: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 के दो वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में चंद्र विज्ञान कार्यशाला 2021 का उद्घाटन किया। इसरो अध्यक्ष ने उद्घाटन भाषण में कहा कि चंद्रयान-2 के आठ पेलोड चंद्रमा पर सुदूर संवेदी और अवस्थिति प्रौद्योगिकी के माध्यम से वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं। सिवन ने कहा कि अभी तक चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में 9000 से अधिक परिक्रमा पूरी कर ली है।

7. दो साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला दुनिया का पहला देश निम्न में से कौन बन गया है?
मेक्सिको
ब्राज़ील
घाना
क्यूबा
Note: दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है। इस क्रम में दो साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन की शुरुआत करने वाला दुनिया का पहला देश क्यूबा है। क्यूबा में दो साल के बच्चों के लिए देश में ही विकसित कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी मिल गई। हालांकि इस वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मंजूरी मिलनी अभी बाकी है। कई देशों में 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 100 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी तैयार करने की घोषणा की है?
हिमाचल प्रदेश
मध्य प्रदेश
पंजाब
तमिलनाडु
Note: उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में राज्य सरकार ने एक कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 3,307 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर 27 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए। इससे प्रदेश के लगभग 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मैसर्ज पिटारा टीवी ने प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10