1. 9 अगस्त को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व महिला दिवस
विश्व पुरुष दिवस
विश्व जीव दिवस
विश्व आदिवासी दिवस
Note: 9 अगस्त को पूरे विश्वभर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को विश्व जनजातीय दिवस भी कहते है। अंग्रेजी का नेटिव शब्द मूल निवासियों के लिये प्रयुक्त होता है। अंग्रेजी के ट्राइबल शब्द का अर्थ “जनजातीय” होता है।

2. निम्न में से किस प्रशासन ने भारतीय नागरिकों के लिए इनर लाइन परमिट की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है?
जयपुर प्रशासन
दिल्ली प्रशासन
युपी प्रशासन
लद्दाख प्रशासन
Note: लद्दाख प्रशासन ने लद्दाख के संरक्षित क्षेत्रों का दौरा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए इनर लाइन परमिट की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है, जिसके लिए अधिसूचना जारी की है। यह इनर लाइन परमिट गैर-मूल निवासियों को उन राज्यों में जाने या रहने के लिए आवश्यक है जो इस प्रणाली के तहत संरक्षित हैं।

3. निम्न में से किस हाईकोर्ट ने ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रद्द कर दिया है?
दिल्ली हाईकोर्ट
पुणे हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट
मुंबई हाईकोर्ट
Note: मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने वाले तमिलनाडु के कानून को रद्द कर दिया है, जिसमे पोकर, रम्मी और अन्य कौशल-आधारित ऑनलाइन गेम शामिल है। कोर्ट ने कहा है की ऑनलाइन गेम परपूर्ण प्रतिबंध असंगत और तर्कहीन है।

4. भारत के पहले हार्ट फेलियर रिसर्च बायो-बैंक का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
राजस्थान
गुजरात
दिल्ली
केरल
Note: भारत के पहले हार्ट फेलियर रिसर्च बायो-बैंक का उद्घाटन केरल में किया गया है। श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी) में देश के पहले हार्ट फेलियर रिसर्च बायो-बैंक (एनएचएफबी) का उद्घाटन किया गया, जो भविष्य के उपचारों के लिए एक गाइड के रूप में रक्त, बायोप्सी और नैदानिक ​​डेटा एकत्र करेगा। एनएचएफबी का 5 अगस्‍त को वर्चुअल उद्घाटन करते हुए, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव ने कहा कि देश में कोई हार्ट फेलियर बायो-बैंक नहीं है और यह भविष्य के उपचारों और प्रौद्योगिकियों का मार्गदर्शन करने में बहुत मदद करेगा, साथ ही यह हार्ट फेलियर के रोगियों को काफी लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि बायो-बैंक भारतीय बच्चों और वयस्कों में दिल की बीमारियों और दिल की विफलता के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा, जो कि पश्चिमी देशों की तुलना में काफी अलग हैं।


5. उपराष्ट्रपति द्वारा किस प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता पर डाक टिकट जारी किया गया है?
अलाजांगी विश्वनाथ स्वामी
चमन लाल
झरना धरा चौधरी
डी प्रकाश राव
Note: उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कांफ्रेंस हॉल, 6, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली में एक सार्वजनिक समारोह में 'माननीय चमन लाल' पर स्मृति डाक टिकट जारी किया। इस स्मृति डाक टिकट में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और संघ प्रचारक माननीय चमन लाल के जीवन और कार्यों को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है। सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में 25 मार्च, 1920 को जन्मे माननीय चमन लाल कम उम्र से ही लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए उत्साहित थे। यद्यपि वह स्वर्ण पदक विजेता थे और उन्हें कई नौकरियों के प्रस्‍ताव भी मिले थे, लेकिन उन्होंने भारत विभाजन के पीड़ित लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के काम को चुना। अपनी लगन, जुनून और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की मदद के लिए एक संस्थागत व्यवस्था की और भारत की विदेश नीति के विभिन्न रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

6. राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा कार्यक्रम (National Industrial Corridor Programme) के तहत अब तक कितने औद्योगिक गलियारों को मंजूरी दी गई है?
12
9
11
10
Note: भारत सरकार ने 32 परियोजनाओं के साथ 11 औद्योगिक गलियारों के विकास को मंजूरी दी है, जिन्हें राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में देश भर में चार चरणों में विकसित किया जाएगा। इसमें शामिल है- दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा, चेन्नई बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा, कोयंबटूर के रास्ते कोच्चि तक सीबीआईसी का विस्तार, अमृतसर कोलकाता औद्योगिक गलियारा, हैदराबाद नागपुर औद्योगिक गलियारा, हैदराबाद वारंगल औद्योगिक गलियारा, हैदराबाद बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा, बेंगलुरु मुंबई औद्योगिक गलियारा, विजाग चेन्नई औद्योगिक गलियारा, ओडिशा आर्थिक गलियारा, दिल्ली नागपुर औद्योगिक गलियारा।

7. निम्न में से किस देश ने अपने सभी समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों से कोरल को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से युक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है?
कनाडा
इंग्लैंड
सिंगापूर
थाईलैंड
Note: थाईलैंड ने अपने सभी समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों (marine national parks) से मूंगे (coral) को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से युक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यटकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सन प्रोटेक्शन द्वीप राष्ट्र में धीमी गति से बढ़ने वाले मूंगों (coral) को नुकसान पहुंचा रहे हैं। थाई संरक्षण विभाग के अनुसार, सन क्रीम में पाए जाने वाले चार तत्व कोरल लार्वा को नष्ट कर रहे हैं, प्रवाल प्रजनन में बाधा डाल रहे थे और रीफ ब्लीचिंग का कारण बन रहे थे। नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1,00,000 बाहत का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंधित लोशन में ऑक्सीबेनज़ोन, ऑक्टिनॉक्सेट, 4-मिथाइलबेन्ज़िलिडीन कपूर या ब्यूटाइलपरबेन शामिल हैं। इसी तरह के प्रतिबंध पलाऊ और अमेरिकी राज्य हवाई द्वारा भी लगाए गए हैं।

8. इसरो ने कब सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह “EOS-03” लॉन्च किये जाने की घोषणा की है?
10 अगस्त
12 अगस्त
15 अगस्त
8 अगस्त
Note: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 12 अगस्त को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह “EOS-03 ” लॉन्च किये जाने की घोषणा की है। यह उपग्रह GSLV-F10 की 14वीं उड़ान में ले जाया जाएगा जो उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10