1. हाल ही में जॉन मगुफुली का निधन हो गया है, ये किस देश के राष्ट्रपति थे?
रिपब्लिक ऑफ कांगो
युगांडा
केन्या
तंजानिया
Note: जॉन मगुफुली 61 वर्ष के थे। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।

2. एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक स्कैन्ड एरे रडार्स (AESA) से लैस आईएनएस ध्रुव का निर्माण किसके द्वारा किया गया है?
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड
मझगाँव डॉकयार्ड लिमिटेड
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
Note: स्वदेशी रूप से विकसित इस सर्विलांस शिप को हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने अपनी विशाखापत्तनम सुविधा के तहत आत्म निर्भर भारत अभियान पहल के तहत बनाया है।

3. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है, जो हाल ही में चर्चा में रहा है?
इसका वैज्ञानिक नाम अर्डोटिस नाइग्रिसेप्स है।
इसे सोन चिरैया के नाम से भी जाना जाता है।
यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत संरक्षित है।
उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
Note: इंडियन बस्टर्ड का वैज्ञानिक नाम अर्डोटिस नाइग्रिसेप्स है। भारत में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को सोन चिरैया के नाम से भी जाना जाता है, जबकि राजस्थान में इसे गोडावण के नाम से जाना जाता है।

4. द मीडिया फाउंडेशन द्वारा 'चमेली देवी पुरस्कार 2020' से किसे सम्मानित किया गया है?
तवलीन सिंह
रवीश कुमार
नीतू सिंह
अंजना ओम कश्यप
Note: 19 मार्च, 2021 को द मीडिया फाउंडेशन'ने वर्ष 2020 के लिए उत्कृष्ट महिला पत्रकार की श्रेणी में 'गाँव कनेक्शन की वरिष्ठ संवाददाता नीतू सिंह को 'चमेली देवी' पुरस्कार देने की घोषणा की है।


5. हाल ही में योगासन को खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 में शामिल किया गया है। वर्ष 2021 में इसका आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?
पंचकुला (हरियाणा)
पुणे (महाराष्ट्र)
भुवनेश्वर (ओडिशा)
गुवाहाटी (असम)
Note: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ गेम का आयोजन वर्ष 2021 में पंचकुला (हरियाणा) में किया जाएगा।

6. हाल ही में किस देश ने न्यूट्रिनोस के अध्ययन हेतु पानी के अंदर टेलीस्कोप तैनात किया है?
अमेरिका
चीन
जापान
रूस
Note: रूस के वैज्ञानिकों ने पहली बार पानी के अंदर ऐसा टेलीस्कोप लगाया है जो इनर स्पेस यानी धरती के अंदर और आउटर स्पेस यानी अंतरिक्ष दोनों पर नजर रखेगा।

7. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 किसकी शक्ति में इजाफा करता है?
दिल्ली की कैबिनेट
दिल्ली के उपराज्यपाल
दिल्ली की जनता
इनमें से कोई नहीं
Note: केंद्र सरकार ने 22 मार्च, 2021 को संसद में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2021 पारित कराया था।

8. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सुनीत शर्मा
संजीव कुमार
संजय कोठारी
कुलदीप सिंह
Note: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी संजीव कुमार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।


9. वर्ष 2020 के 'गांधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है?
अबी अहमद अली
गेरहार्ड फिशर
शेख मुजीबुर रहमान
सुल्तान कबूस बिन सईद
Note: ओमान के दिवंगत सुल्तान क़बूस बिन सईद अल सईद को वर्ष 2019 के लिए, जबकि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को वर्ष 2020 के गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

10. किस राज्य सरकार ने महिला योद्धाओं के नाम पर तीन 'PAC महिला बटालियन स्थापित करने की घोषणा की है?
तमिलनाडु
महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश
गुजरात
Note: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई के बलिदान दिवस पर 20 मार्च, 2021 को तीन महिला पीएसी बटालियन की घोषणा की।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10