1. राजस्थान के किस जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-925ए के सत्ता-गांधव हिस्से पर वायुसेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा प्रदान की जाएगी?
अजमेर
भरतपुर
जोधपुए
बाड़मेर
Note: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी एमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे नौ सितंबर, 2021 को राजस्थान के बाड़मेर के दक्षिण में गांधव-बाखासर सेक्शन (राष्ट्रीय राजमार्ग-925) पर एमरजेंसी लैंडिंग फील्ड पर वैमानिक गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। यह पहली बार है जब किसी राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग भारतीय वायुसेना के विमानों की एमरजेंसी लैंडिंग के लिये किया जायेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-925ए पर सत्ता-गांधव के 41/430 किमी से 44/430 किमी के तीन किलोमीटर लंबे हिस्से को भारतीय वायु सेना के लिये एमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) के रूप में तैयार किया है। लैंडिंग सुविधा, अभी हाल में विकसित खंड़जे से बने ऊंचे किनारे वाले (फुटपाथ के रूप में) दो लेन के गगरिया-भाखासर तथा सत्ता-गांधव सेक्शन का हिस्सा है। इसकी कुल लंबाई 196.97 किमी है और इसकी लागत 765.52 करोड़ रुपये है। इसे भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित किया गया है। इस परियोजना से बाड़मेर और जालौर जिले के सीमावर्ती गांवों के बीच संपर्कता में सुधार होगा।

2. भारत के निम्न में से किस गोल्फर को खेल में शानदार उपलब्धियों के चलते दुबई का प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा प्रदान किया है?
शिव कपूर
जीव मिल्खा
शिव चौरसिया
अदिति अशोक
Note: पदमश्री विजेता व इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने एक बड़ी उपबल्धि हासिल की है। जीव मिल्खा सिंह को दुबई का 10 साल का गोल्डन वीजा मिला है। ऐसा करने वाले जीव मिल्खा सिंह पहले गोल्फर बने हैं। जीव मिल्खा सिंह उड़न सिख मिल्खा सिंह के बेटे हैं। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह 10 साल का दुबई गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले प्रोफेशनल गोल्फर बन गए हैं।

3. हिमालय दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
9 सितंबर
5 अगस्त
12 मार्च
10 जनवरी
Note:

4. निम्न में से किस भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को ऑस्ट्रलिया सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है?
अनिल त्यागी
मोहन अग्रवाल
राहुल सचदेवा
हेमंत धनजी
Note: भारतीय मूल के हेमंत धनजी आस्ट्रेलिया सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए हैं। सिडनी बैरिस्टर एनएसडब्ल्यू (NSW) के सुप्रीम कोर्ट में जज की भूमिका निभाने वाले भारतीय मूल के पहले आस्ट्रेलियाई बन गए हैं। धनजी को साल 1990 में एक लीगल प्रैक्टिशनर के तौर पर भर्ती कराया गया था और उनके पास तीन दशकों से ज्यादा का कानूनी अनुभव है।


5. बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए निम्न में से किसे भारतीय टीम का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है?
महेंद्र सिंह धोनी
राहुल द्रविड़
वीरेंद्र सहवाग
सचिन तेंदुलकर
Note: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जोड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिए अंतिम मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे। माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए रणनीति तैयार करने में उनके अनुभव को देखते हुए इस भूमिका के लिए चुना गया है।

6. बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी के रूप में दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश निम्न में से कौन बन गया है?
ब्राजील
मेक्सिको
अल सल्वाडोर
ग्वाटेमाला
Note: सेंट्रल अमेरिकी देश अल सल्वाडोर दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को लीगल टेंडर या आधिकारिक करेंसी का दर्जा दे दिया गया है। अल सल्वाडोर ने कुछ महीने पहले ही अपने इस इरादे की जानकारी दी थी। इस देश के राष्ट्रपति नईब बुकेले की सरकार ने बिटकॉइन को आधिकारिक दर्जा देने का कदम तब उठाया है, जब इसे लेकर वहां की जनता में बहुत भरोसा नहीं है और अंतरराष्ट्रीय मंच से उपभोक्ताओं के लिए जोखिमों का हवाला दिया जा रहा है। बुकेले की सरकार का दावा है कि इस कदम से कई देशवासियों की पहली बार बैंक सेवाओं तक पहुंच बनेगी।

7. सुधारवादी नेता ई.वी. रामासामी पेरियार की जयंती पर किस राज्य सरकार ने “सामाजिक न्याय दिवस” मनाने का फैसला किया है?
तमिलनाडु
पंजाब
बिहार
महाराष्ट्र
Note: तमिलनाडु सरकार ने सुधारवादी नेता ई.वी. रामासामी पेरियार की जयंती पर 17 सितंबर को “सामाजिक न्याय दिवस” मनाने का फैसला किया है। ई.वी. रामासामी पेरियार की विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता, आत्म-सम्मान और तर्कवाद के बारे में थी।

8. किस मंत्रालय ने ‘प्राण’ पोर्टल (PRANA Portal) लॉन्च किया है?
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
वित्त मंत्रालय
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय
Note: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, भूपेंद्र यादव ने ‘प्राण’ नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है। स्वच्छ हवा और नीला आसमान सुनिश्चित करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का पालन करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की प्रगति को ट्रैक करने के लिए ‘प्राण’ पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10