1. निम्न में से किस देश ने तिब्बत के ल्हासा हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल खोला है?
भारत
नेपाल
ताइवान
चीन
Note: चीन ने तिब्बत के ल्हासा हवाई अड्डे पर तिब्बत का सबसे बड़ा नया टर्मिनल खोला है, जिसे रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में परिवहन बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए खोला गया है। यह तिब्बत को दक्षिण एशिया के लिए वैश्विक रसद केंद्र के रूप में उभरने में मदद करेगा।

2. इनमे से किस मंत्रालय के द्वारा भारत का पहला इंटरनेट गवर्नेंस फोरम आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है?
विज्ञान मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
Note: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा हाल ही में भारत का पहला इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 20 अक्टूबर, 2021 से तीन दिनों के लिए आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है। जिसमे होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों और युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से प्री-इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

3. निम्न में से किसने “काकोरी कांड” का नाम बदलकर “काकोरी ट्रेन एक्शन” कर दिया है?
उत्तर प्रदेश सरकार
केंद्र सरकार
मध्य प्रदेश सरकार
हरियाणा सरकार
Note: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में “काकोरी कांड” का नाम बदलकर “काकोरी ट्रेन एक्शन” कर दिया है। सरकार ने कहा है की “कांड” शब्द भारत के स्वतंत्रता संग्राम के तहत इस घटना के अपमान की भावना को दर्शाता है। इस वजह से इसका नाम बदला गया है।

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले भारत के कौन से प्रधानमंत्री बन गए है?
चौथे
तीसरे
पहले
पांचवे
Note: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए है. UNSC में केवल 5 स्थायी सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस और फ्रांस है, जबकि वर्तमान में भारत 2 वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है।


5. चुनावी कैंडिडेट का आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक न करने पर किसने बीजेपी और कांग्रेस समेत 8 दलों पर जुर्माना लगाया है?
केंद्र सरकार
दिल्ली हाईकोर्ट
निति आयोग
सुप्रीम कोर्ट
Note: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चुनावी कैंडिडेट का आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक न करने पर बीजेपी और कांग्रेस समेत 8 दलों पर जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा है की सभी 8 दलों को सभी राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों का चयन करने के 48 घंटे के अंदर उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड पब्लिश करना होगा।

6. टोक्यो ओलम्पिक-2020 के बाद 'फ्लैम ऑफ होप' किसे दी गई है?
पेरिस
ऑस्ट्रेलिया
रिओ
ब्राज़ील
Note: टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन 8 अगस्त, 2021 को हुआ। जापानी राजधानी ने इतिहास के सबसे अनोखे खेलों में से एक का आयोजन सफलतापूर्वक किया और पेरिस को “Flame of Hope” सौंप दी।

7. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) के इतिहास में पहली बार दो महिला कॉम्बैट अधिकारियों (दो लड़ाकू महिला अधिकारी) को शामिल किया गया है, इनका नाम क्या है?
साक्षी, प्रकृति
प्रकृति, दीक्षा
दीक्षा, अनीता
अनीता, साक्षी
Note: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) ने पहली बार दो महिला सैन्य अधिकारियों को युद्ध के मैदान में नियुक्ति दी है। इन दोनों महिला अधिकारियों के नाम प्रकृति और दीक्षा हैं। दोनों ने हाल ही में मसूरी में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। इससे पहले महिला सैन्य अधिकारियों को ITBP की मेडिकल ब्रांच में तैनात किया जाता रहा है।

8. उत्तराखंड सरकार ने किसे 'महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग' का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है ?
तनुजा सिंह
मनप्रीत सिंह
वंदना कटारिया
सृष्टि गोस्वामी
Note: टोक्यो ओलंपिक-2020 में वूमेंस हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक में एक ही मैच में तीन गोल करके इतिहास रचा है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10