1. दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स 2022 की सूची में कौन शीर्ष पर है?
Note: यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से उत्पन्न हुई यूरोप के असाधारण संकट के बीच, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने 2022 में फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
2. यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला भारत का पहला पेमेंट गेटवे कौन सा है?
Note: यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला रेजर पे भारत का पहला पेमेंट गेटवे बन गया है। इस कदम का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को और मजबूत करना और भारत की क्रेडिट भागीदारी को बढ़ावा देना है, रेजर पे ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर क्रेडिट कार्ड लेनदेन का समर्थन करने की अपनी तत्परता की घोषणा की है।
3. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
Note: मेघना अहलावत को 5 दिसंबर, 2022 को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया, साथ ही पूर्व नेशनल चैंपियन कमलेश मेहता महासचिव चुने गए है और पटेल नागेंद्र रेड्डी कोषाध्यक्ष चुने गए है। दुष्यंत चौटाला टीटीएफआई के पूर्व अध्यक्ष थे।
4. प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कब मनाया जाता है?
Note: प्रत्येक वर्ष 9 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस (International Anti-corruption Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार एवं इसके उन्मूलन हेतु कारगर उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना है.
इस वर्ष यानी 2022 के अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘UNCAC at 20: भ्रष्टाचार के खिलाफ दुनिया को एकजुट करना’ (UNCAC at 20: Uniting the World Against Corruption) है.
5. प्रतिवर्ष विश्व मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) कब मनाया जाता है?
Note: प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्वभर के युवाओं को मानवाधिकारों के प्रति कार्रवाई के लिए जागरूक करना है।
इस वर्ष यानी 2022 के विश्व मानवाधिकार दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘गरिमा, स्वतंत्रता और सभी के लिए न्याय’ (Dignity, Freedom, and Justice for All) है।
संयुक्त राष्ट्र ने 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 1948 में की थी।
6. भारत का 33वाँ हाथी रिज़र्व कौन-सा है जिसे हाल ही में केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है?
Note: हाल ही में केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश स्थित तराई हाथी रिज़र्व को अपनी मंजूरी दी है।
तराई हाथी रिज़र्व भारत का 33वाँ और उत्तर प्रदेश में दूसरा रिज़र्व बना है।
7. राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार, 2021-22' से किस संस्थान को सम्मानित किया गया है?
Note: आईआईटी मद्रास को पेटेंट फाइलिंग, अनुदान और व्यवसायीकरण के लिए देश में शीर्ष शैक्षणिक संस्थान होने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार, 2021-22' से सम्मानित किया गया है।
8. भारत और किस देश के बीच संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ आयोजित किया गया है?
Note: भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के तहत विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ आयोजित किया है।
9. बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान सीतांग का नाम किस देश ने दिया?
Note: हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान सीतांग ने पश्चिम बंगाल को पार करते हुए बांग्लादेश से टकरा कर भारत के पूर्वी क्षेत्र को भी प्रभावित किया था।