1. मोदी मंत्री मंडल 2.0 में सहकारी मंत्री किसे नियुक्त किया गया है?
अमित शाह
किरण रिजिजू
स्मृति ईरानी
सर्वानंद सोनोवाल
Note: मोदी मंत्री मंडल 2.0 के कैबिनेट विस्तार में गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।

2. हाल ही में किस मंत्रालय ने स्पर्श(SPARSH) प्रणाली लागू की है?
रक्षा मंत्रालय
वित्त मंत्रालय
कृषि मंत्रालय
गृह मंत्रालय
Note: रक्षा मंत्रालय ने रक्षा पेंशन की मंजूरी और वितरण के स्वचालन के लिए एक एकीकृत प्रणाली, स्पर्श लागू की है। यह वेब आधारित प्रणाली पेंशन दावों को आगे बढ़ाती है और किसी बाहरी मध्यस्थ पर निर्भर हुए बिना सीधे रक्षा पेंशनभोगियों के बैंक खातों में जमा करती है। पेंशनभोगियों के लिए एक पेंशनभोगी पोर्टल उपलब्ध है जो पेंशनभोगियों के लिए उनकी पेंशन संबंधी जानकारी, पहुंच सेवाएं देखने और पेंशन मामलों से संबंधित, शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध है।

3. ब्रायम भारतीएंसिस क्या है?
कोरोना का नया वैरिएंट
पौधे की एक प्रजाति
मकड़ी की एक प्रजाति
साँप की एक प्रजाति
Note: ब्रायम भारतीएंसिस एक पौधे की नई प्रजाति है, जो अंटार्कटिका में खोजी गई है। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के ध्रुवीय जीव वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की है। वैज्ञानिकों ने इस नई प्रजाति का नाम देवी ‘सरस्वती’ (जिन्हें ‘भारती’ के नाम से भी जाना जाता है) के नाम पर ‘ब्रायम भारतीएंंसिस' रखा है।

4. अमेजन इंडिया ने गुजरात के किस शहर में डिजिटल केंद्र शुरू करेगा?
सुरेंद्रनगर
अहमदाबाद
लोथल
सूरत
Note: अमेजन इंडिया ने गुजरात के सूरत में अपना पहला डिजिटल केंद्र शुरू किया, जो कंपनी द्वारा 2025 तक भारत के एक करोड़ छोटे और मझोले उद्योगों को डिजिटल बनाने की पहल का हिस्सा है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने आभासी रूप से इस डिजिटल केंद्र का उद्घाटन किया। अमेजन डिजिटल केंद्र MSME को ई-कॉमर्स से होने वाले फायदों की जानकारी देगा और उन्हें माल भेजने, डिजिटल मार्केटिंग सेवाओं, जीएसटी और कराधान जैसी सेवाओं के लिए भी सहायता देगा।


5. भारत द्वारा अपना पहला समुद्री मध्यस्थता केंद्र किस राज्य में बनया जाएगा ?
तमिलनाडु
गुजरात
केरल
ओडिशा
Note: भारत का पहला समुद्री मध्यस्थता केंद्र गांधीनगर में बनाया जाएगा। यह एक समुद्री क्लस्टर का हिस्सा होगा जिसे गुजरात मैरीटाइम बोर्ड (GMB) द्वारा गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में स्थापित किया जा रहा है।

6. हाल ही में राजस्थान के किस जिले से 'सूखे भू-क्षेत्र पर बांस मरु उद्यान' (बोल्ड) नाम की अनूठी परियोजना शुरू की जाएगी?
बीकानेर
जोधपुर
जैसलमेर
उदयपुर
Note: खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने मरुस्थलीकरण को कम करने और आजीविका प्रदान करने के लिए एक बहुउद्देश्यीय ग्रामीण उद्योग सहायता शुरू की है। “सूखे भू-क्षेत्र पर बांस मरु-उद्यान” (बोल्ड) नाम की अनूठी परियोजना राजस्थान के उदयपुर जिले के निकलमांडावा के आदिवासी गांव में शुरू की जाने वाली देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है। इसके लिए विशेष रूप से असम से लाए गए बांस की विशेष प्रजातियों- बंबुसा टुल्डा और बंबुसा पॉलीमोर्फा के 5,000 पौधों को ग्राम पंचायत की 25 बीघा (लगभग 16 एकड़) खाली शुष्क भूमि पर लगाया गया है। परियोजना बोल्ड, जो शुष्क व अर्ध-शुष्क भूमि क्षेत्रों में बांस-आधारित हरित पट्टी बनाने का प्रयास करती है, देश में भूमि अपरदन को कम करने व मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए है। यह आयोजन खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खादी बांस महोत्सव का हिस्सा है।

7. द हंगर वायरस मल्टीप्लाईज नामक एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में हर मिनट कितने लोग भूख से मर रहे है?
7
5
9
11
Note: गरीबी-विरोधी संगठन ऑक्सफैम ने द हंगर वायरस मल्टीप्लाईज नामक एक रिपोर्ट को जारी करते हुए बताया कि दुनिया भर में हर मिनट करीब 11 लोगों की भूख से मौत हो रही है। अकाल से मरने वालों का आंकड़ा कोविड-19 से मरने वाले लोगों से कहीं अधिक है। अकाल से प्रति मिनट लगभग 7 लोगों की जान जा रही हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 6 गुना बढ़ गया है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10