1. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 100 बिलियन डॉलर की लिस्ट में कौन पहले स्थान पर है?
लैरी पेज
बर्नाड अनॉल्ट
जेफ बेजोस
एलन मस्क
Note: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 100 बिलियन डॉलर की लिस्ट में टेस्ला के मालिक एलन मस्क पहले स्थान पर है उनके बाद अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं। इसके बाद बर्नाड अनॉल्ट, बिल गेट्स, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग का नंबर आता है, जबकि मुकेश अम्बानी इस लिस्ट में 11वे स्थान पर है।

2. भारत में किस शहर में स्थित फ्लाइंग कार बनाने वाली विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी भारत के लिए फ्लाइंग कार तैयार कर रही है?
कोलकाता
चेन्नई
दिल्ली
मुंबई
Note: भारत में चेन्नई में स्थित फ्लाइंग कार बनाने वाली विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी भारत के लिए फ्लाइंग कार तैयार कर रही है। कंपनी के मुताबिक, यह बिना किसी रनवे के घर की छत से भी उड़ान भरने में सक्षम है। कंपनी ने पहली बार कार का मॉडल सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया था।

3. डीआरडीओ के अध्यक्ष का नाम बताइए, जिन्हें हाल ही में एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
डॉ संदीप मेहता
डॉ जी सतीश रेड्डी
डॉ अजय रेड्डी
डॉ अजय भट्ट
Note: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी को भारत में ऐस्ट्रनॉटिक्स को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए यू आर राव सैटेलाइट केंद्र बैंगलोर में समारोह के दौरान एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

4. निम्न में से किस मंत्रालय के तहत एक सीपीएसई राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड ने दो प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार जीते है?
इस्पात मंत्रालय
वित मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
Note: इस्पात मंत्रालय के तहत एक सीपीएसई राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड ने हाल ही में दो प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार जीते है। वही एनएमडीसी ने पर्यावरण स्थिरता श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता है जबकि कुमारस्वामी लौह अयस्क खान ने पर्यावरण प्रबंधन श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है।


5. रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने हाल ही में कितने मिलियन डॉलर में चाइना नेशनल ब्लूस्टार से आरईसी को ख़रीदा है?
771 मिलियन डॉलर
971 मिलियन डॉलर
571 मिलियन डॉलर
271 मिलियन डॉलर
Note: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने हाल ही में 771 मिलियन डॉलर में चाइना नेशनल ब्लूस्टार से सोलर होल्डिंग्स एएस की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह अधिग्रहण रिलायंस ग्रुप को वर्ष 2030 तक सोलर एनर्जी के 100 गीगावाट उत्पादन के लक्ष्य को पाने में काफी मददगार होगा।

6. भारत में 'मिशन कवच कुंडल' किस राज्य सरकार की पहल है?
महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
हरियाणा
Note: महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने प्रतिदिन 15 लाख लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य के साथ मिशन कवच कुंडल (Mission Kavach Kundal) नामक एक विशेष कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का आयोजन 08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2021 तक किया गया है। यह अभियान 15 अक्टूबर 2021 तक 100 करोड़ टीकाकरण के निशान तक पहुंचने के केंद्र के लक्ष्य के अनुरूप है। इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों में 22,431 नए मामले सामने आए। सक्रिय केसलोआड वर्तमान में 2,44,198 है, जो 204 दिनों में सबसे कम है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 2,876 नए कोरोनावायरस सकारात्मक मामले दर्ज किए जिसमे 90 मौतें और 2,763 लोग ठीक हो गये है।

7. निम्न में से किसने हाल ही में कोलकाता में पत्तन संचालन की डिजिटल निगरानी के लिए “MyPortApp” लांच किया है?
नितिन गडकरी
नितिन गडकरी
अजय कुमार सिंह
सर्बानंद सोनोवाल
Note: केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में कोलकाता में पत्तन संचालन की डिजिटल निगरानी के लिए “MyPortApp” लांच किया है। इस एप्प का उद्देश्य पारदर्शिता और पत्तन से संबंधित जानकारी की आसान पहुंच को बढ़ावा देना है।

8. 10 अक्टूबर को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
राष्ट्रीय दूरसंचार दिवस
राष्ट्रीय संचार दिवस
राष्ट्रीय डाक दिवस
Note: 10 अक्टूबर को पूरे भारत में राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पिछले 150 वर्षों से भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई के लिए मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी द्वारा की गई थी। भारतीय डाक सचिव प्रदीप कुमार बिसोई है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10