1. किस मंत्री को G20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है?
धर्मेंद्र प्रधान
नितिन गडकरी
राजनाथ सिंह
पीयूष गोयल
Note: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को G20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है। G20 एक प्रभावशाली समूह है जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। अगला G20 शिखर सम्मेलन 30 से 31 अक्टूबर, 2021 तक इटली की अध्यक्षता के तहत होने वाला है। 2014 से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व का नेतृत्व कर रहे हैं।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है। इस समूह में कितने देश शामिल है?
7 देशों
5 देशों
4 देशों
3 देशों
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 5 देशो के समूह ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है। जिसमे अफगानिस्तान के ताजा हालात पर व्यापक रूप से चर्चा होगी। इस सम्मलेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भी शामिल होंगे।

3. हाल ही में खबरों में रही कसाई नदी किस देश में स्थित है-
नाइजीरिया
युगांडा
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
रवांडा
Note: कसाई नदी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में स्थित है। यह खबरों में इसलिए है क्योंकि हाल ही में कसाई नदी लाल हो गई थी। दरियाई घोड़े और मरी हुई मछलियों के शव नदी में तैरते देखे गए थे। प्रदूषण पहली बार कसाई नदी की एक सहायक नदी में पाया गया था, जिसका नाम त्सिकापा (Tshikapa) है। कसाई कांगो नदी की एक सहायक नदी है। यह प्रदूषण अंगोला में तीन खनन सुविधाओं में रिसाव से उत्पन्न होता है। शोधकर्ताओं को भूजल के स्थायी संदूषण (contamination) की संभावना का भी डर है।

4. फोनपे ने किस नाम से एक इंटरैक्टिव जियो-लोकेशन प्लेटफॉर्म किया है, इसमें डाटा, इनसाइट और देश में डिजिटल पेमेंट पर चल रहे ट्रेंड को देखा जा सकता है-
फोनपे इनसाइट्स
फोनपे क्लिक
फोनपे ड्रिफ्ट
फोनपे पल्स
Note: PhonePe ने हाल ही में PhonePe Pulse नामक एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। पल्स डिजिटल भुगतान पर डेटा निगरानी और ट्रेंड वाला भारत का पहला इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म भारत के इंटरेक्टिव मानचित्र पर ग्राहकों द्वारा 2000 करोड़ से अधिक डिजिटल लेनदेन दिखाता है। PhonePe ने पल्स रिपोर्ट भी लॉन्च की, जो पिछले 5 वर्षों में डिजिटल भुगतान के विकास पर एक गहन अध्ययन है। रिपोर्ट में इस बारे में भी जानकारी है कि 2016 के बाद से पूरे भारत में डिजिटल भुगतान कैसे विकसित हुआ है और इसमें विस्तृत भौगोलिक और श्रेणी-विशिष्ट रुझान शामिल हैं।


5. हाल ही में किस देश की सरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करने के लिये एक नए मंत्रालय का गठन किया है
जर्मनी
फ्रांस
इटली
ग्रीस
Note: ग्रीस सरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करने के लिये एक नए मंत्रालय का गठन किया है और यूरोपीय संघ के पूर्व आयुक्त ‘क्रिस्टोस स्टाइलियानाइड्स’ को मंत्रालय का प्रमुख नामित किया है। ‘क्रिस्टोस टायलियनाइड्स’ वर्ष 2014 से वर्ष 2019 के बीच मानवीय सहायता और संकट प्रबंधन के लिये यूरोपीय संघ आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब ग्रीस में भीषण आग लगी हुई है, जिसने अब तक इविया द्वीप और दक्षिणी ग्रीस में 1,000 वर्ग किलोमीटर (385 वर्ग मील) से अधिक वन क्षेत्र को जला दिया है। ग्रीस द्वारा गठित ‘मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट क्राइसिस एंड सिविल प्रोटेक्शन’ का प्राथमिक दायित्व जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप बढ़ते तापमान से निपटने और अग्निशामक एवं आपदा राहत कार्यों को बढ़ावा देने हेतु नीतियों का निर्माण करना है।

6. भारत के पहले परमाणु मिसाइल और हथियारों को ट्रैक करने वाले युद्धपोत का नाम क्या है जिसे 10 सितंबर को विशाखापत्तनम में शामिल किया जाएगा?
अर्जुन
ध्रुव
इंद्र
नकुल
Note: न्यूक्लियर मिसाइलों को ट्रैक करने वाला भारत का पहला जहाज आईएनएस ध्रुव 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 10 सितंबर को विशाखापत्तनम में सैटेलाइट और बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करने वाले भारत के पहले जहाज आईएनएस ध्रुव को तैनात करेंगे।

7. कौन सा देश भूमध्य सागर में मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर 21 देशों के साथ ‘ब्राइट स्टार’ संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेजबानी कर रहा है?
लीबिया
मिस्र
क्रोएशिया
साइप्रस
Note: मिस्र कोविड -19 महामारी के कारण एक साल की देरी के बाद 21 देशों के साथ ब्राइट स्टार संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेजबानी कर रहा है।

8. इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय और साथ ही पहले एशियाई कौन बन गए हैं?
नरेंद्र मोदी
प्रियंका चोपड़ा
विराट कोहली
अक्षय कुमार
Note: सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स वाले विराट कोहली भारतीय ही नहीं बल्कि पहले एशियाई बन चुके हैं। फोटो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर विराट खेल जगत में फॉलोअर्स के मामले में चौथे स्थान पर हैं। 237 मिलियन फॉलोअर्स के साथ रोनाल्डो इस लिस्ट में टॉप करते हैं। दूसरे स्थान पर लियोनल मेसी हैं, जिनके 260 मिलियन फॉलोर्स हैं और नेमार 150 मिलियन फॉलोर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10