1. अगस्त 2021 में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के डिजिटल मोनोग्राफ का अनावरण किया?
गुजरात
हरियाणा
बिहार
राजस्थान
Note: उन्होंने एक आभासी कार्यक्रम में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर एक ई-लाइब्रेरी वेब एप्लिकेशन भी लॉन्च किया। मोनोग्राफ, राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा तैयार किए गए हैं। 15 वर्ष पहले प्रकाशित हुए 61 मोनोग्राफ, अब डिजीटल हो चुके हैं। इन्हें मोबाइल फोन पर भी डाउनलोड किया जा सकता है।

2. भारतीय वायुसेना ने निम्न में से किस जगह दुनिया का सबसे ऊँचा मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर का निर्माण किया है?
सिक्किम
लद्दाख
नागालैंड
दिल्ली
Note: भारतीय वायुसेना ने लद्दाख के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड में दुनिया में सबसे ऊंचे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावरों में से एक टॉवर का निर्माण किया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा पूर्वी लद्दाख में चल रहे विमानों और हेलीकॉप्टरों के संचालन पर नियंत्रण किया जाता है। भारत पूर्वी लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी (DBO), फुकचे और न्योमा सहित कई हवाई क्षेत्र भी विकसित करने पर विचार कर रहा है। ये स्थान चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से बस कुछ ही मिनटों की दूरी पर हैं।

3. "हाउ द अर्थ गॉट इट्स ब्यूटी" नमक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
आर.एच. कुलकर्णी
लक्ष्मी वेणु
सुधा चंद्राणी
सुधा मूर्ति
Note: सुधा मूर्ति द्वारा लिखित "हाउ द अर्थ गॉट इट्स ब्यूटी" (How the Earth Got Its Beauty) नामक पुस्तक पेंगुइन रैंडम हाउस इंप्रिंट पफिन द्वारा प्रकाशित की गई थी, इसमें प्रियंका पचपांडे के चित्र हैं। सुधा मूर्ति अंग्रेजी और कन्नड़ में एक विपुल लेखिका हैं, उन्होंने उपन्यास , तकनीकी किताबें, यात्रा वृतांत, लघु कथाओं और गैर-काल्पनिक टुकड़ों के संग्रह और बच्चों के लिए चार किताबें लिखी हैं। उनकी पुस्तकों का सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। सुधा मूर्ति को साहित्य के लिए आर.के. नारायण पुरस्कार और 2006 में पद्म श्री और 2011 में कन्नड़ साहित्य में उत्कृष्टता के लिए कर्नाटक सरकार की ओर से अत्तिम्बे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

4. भारतीय एथलेटिक महासंघ की समीति के अनुसार देश में हर साल किस तारीख को जेवलिन थ्रो डे मनाया जाएगा?
15 जनवरी
20 अप्रैल
7 अगस्त
12 मार्च
Note: भारतीय एथलेटिक महासंघ की समीति ने फैसला किया है कि देश में हर साल 7 अगस्त को जेवलिन थ्रो डे मनाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस खेल से जोड़ा जाए। 7 अगस्त 2021 को ही नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। 23 वर्षीय नीरज, अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। यह ओलंपिक के इतिहास में जेवलिन थ्रो में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।


5. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान अनुशासनहीनता के चलते किस महिला पहलवान को सस्पेंड कर दिया है?
विनेश फोगाट
बबीता फोगाट
साक्षी मलिक
सोनम मलिक
Note: भारतीय कुश्ती महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान अनुशासनहीनता के चलते महिला पहलवान विनेश फोगाट को सस्पेंड कर दिया है। टोक्यो में विनेश फोगाट ने खेल गाँव में रहने और दूसरे भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया। उन्होंने इसके साथ ही भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक शिव नरेश की जर्सी पहनने से भी इनकार कर दिया था।

6. 1 अक्टूबर से RBI कैश खत्म होने वाले एटीएम पर कितना जुर्माना लगाएगा?
11,000 रुपये प्रति एटीएम
9,000 रुपये प्रति एटीएम
10,000 रुपये प्रति एटीएम
8,000 रुपये प्रति एटीएम
Note: 1 अक्टूबर से RBI कैश खत्म होने वाले एटीएम पर 10,000 रुपये प्रति एटीएम जुर्माना लगाएगा। आरबीआइ ने एक सर्कुलर में कहा है कि किसी भी बैंक के एटीएम में एक महीने में ज्यादा से ज्यादा 10 घंटे तक नकदी की कमी स्वीकार्य है। आरबीआइ का कहना है कि इसका मकसद एटीएम में नकदी की कमी से होने वाली दिक्कत से ग्राहकों को निजात दिलाना है।

7. संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस वर्ष को "शांति और विश्वास का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Peace and Trust)" घोषित किया गया है?
2018
2019
2020
2021
Note: संयुक्त राष्ट्र ने 2021 को बाल श्रम के उन्मूलन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष, शांति और विश्वास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष और फलों व सब्जियों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।

8. IPCC ने “Climate Change 2021: The Physical Science Basis” शीर्षक से अपनी कौन सी मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित की है?
चौथी
छठी
तीसरी
पहली
Note: Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC) ने “Climate Change 2021: The Physical Science Basis” शीर्षक से अपनी छठी मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित की। IPCC ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि हिंद महासागर अन्य महासागरों की तुलना में तेज़ी से गर्म हो रहा है। हिंद महासागर के गर्म होने से समुद्र के स्तर में वृद्धि होगी, जिससे निचले स्तर के क्षेत्रों में अधिक बार और गंभीर तटीय बाढ़ आएगी। इसके परिणामस्वरूप दक्षिण एशिया में 21वीं सदी में तीव्र और लगातार गर्मी की लहरें और आर्द्र गर्मी का तनाव होगा। इस रिपोर्ट में प्रकाश डाला गया है, भले ही तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस सीमित हो, फिर भी चरम मौसम की घटनाएं (extreme weather events) देखी जाएंगी। हीटवेव, भारी वर्षा की घटनाएं और ग्लेशियरों का पिघलना भारत जैसे देशों को प्रभावित कर रहा है। उस रिपोर्ट ने विकसित देशों को तत्काल, ज्यादा उत्सर्जन कटौती और डीकार्बोनाइजेशन करने की चेतावनी दी। IPCC की ये छठी एसेसमेंट रिपोर्ट है। इसे 9 अगस्त को जारी किया गया था।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10