1. भारतीय सेना की कौनसी टीम ग्लेशियर की पांच अछूती चोटियों की एक साथ चढ़ने का प्रयास करने वाली है?
राजपूताना राइफल्स
मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट
तेहराम शेहर
ग्रेनेडियर्स
Note: भारतीय सेना की टीम तेहराम शेहर ग्लेशियर की पांच अछूती चोटियों की एक साथ चढ़ने का प्रयास करने वाली है। सियाचिन बेस कैंप से मेजर जनरल आकाश कौशिक, चीफ ऑफ स्टाफ, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा सियाचिन ग्लेशियर के पास तेहराम शेहर ग्लेशियर में स्थित पांच अछूती चोटियों पर एकसाथ चढ़ने के लिए एक अभियान को हरी झंडी दिखाई गई। लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट अप्सरासस I, अप्सरासस II, अप्सरासस III, पीटी-6940 और पीटी-7140 एक साथ चढ़ने का प्रयास करेगी। बेस कैंप में आयोजित समारोह में सियाचिन बेस कैंप में तैनात सैनिकों के साथ-साथ भारतीय सेना में सेवारत अनुभवी स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

2. RBI ने बैंकिंग फ्रॉड के बारे में जागरूकता अभियान में ओलम्पिक खेल चुके किस खिलाडी को शामिल किया है?
नीरज चोपड़ा
पीवी सिंधू
मनप्रीत कौर
मीरा बाई चनु
Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों से जुड़े डिजिटल फ्रॉड के बारे में लोगों को चेतावनी देने के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को शामिल किया गया है। अभियान में चोपड़ा ने उपयोगकर्ताओं से ओटीपी, सीवीवी (CVV) नंबर और एटीएम पिन जैसे विवरण किसी के सामने प्रकट नहीं करने का आग्रह किया है। RBI ने लोगों से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने में सतर्कता बरतने को कहा है जिससे वे मुश्किलों से बच सकें। RBI ने एक ट्वीट में कहा, कुछ सतर्कता बहुत सी मुश्किलों से बचा सकती है। PIN, OTP या बैंक एकाउंट के बारे में जानकारी के निवेदनों का उत्तर न दें। कार्ड के चोरी होने या गुम जाने पर उसे ब्लॉक करवाएं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित बहुत से बैंक अपने कस्टमर्स को ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के खिलाफ चेतावनी देते रहते हैं। ये सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के तरीकों के बारे में ट्वीट भी करते हैं।

3. भारत में बुजुर्ग राज्यों की श्रेणी में शीर्ष पर कौनसा राज्य रहा है?
राजस्थान
महाराष्ट्र
ओडिशा
उत्तर प्रदेश
Note: भारत में बुजुर्ग राज्यों की श्रेणी में शीर्ष पर राजस्थान राज्य रहा है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय ने बुजुर्गों के लिए जीवन का गुणवत्ता सूचकांक जारी किया। ईएसी-पीएम के अनुरोध पर इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस द्वारा यह सूचकांक तैयार किया गया है, जो ऐसे मुद्दों पर प्रकाश डालता है जिनका अक्सर बुजुर्गों के सामने आने वाली समस्याओं में उल्लेख नहीं किया जाता है। यह रिपोर्ट भारतीय राज्यों में उम्र बढ़ने के क्षेत्रीय पैटर्न की पहचान करने के साथ-साथ देश में उम्र बढ़ने की समग्र स्थिति का भी आकलन करती है। यह रिपोर्ट इस बात का भी गहराई से आकलन करती है कि भारत अपनी बुजुर्ग आबादी के कल्याण के लिए किस प्रकार अच्छा काम कर रहा है। इस सूचकांक के ढांचे में चार स्तंभ- वित्तीय कल्याण, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य प्रणाली और आय सुरक्षा तथा आठ उप-स्तंभ- आर्थिक सशक्तिकरण, शैक्षिक अर्जन और रोजगार, सामाजिक स्थिति, शारीरिक सुरक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और पर्यावरण के अनुरूप बनाना शामिल हैं। स्वास्थ्य प्रणाली स्तंभ का अखिल भारतीय स्तर पर उच्चतम राष्ट्रीय औसत 66.97 होने तथा समाज कल्याण में यह औसत 62.34 होने का पता चला है। वित्तीय कल्याण में यह स्कोर 44.7 रहा है, जो शिक्षा प्राप्ति और रोजगार स्तंभ में 21 राज्यों के कमजोर प्रदर्शन के कारण कम रहा है और यह सुधार की संभावना को दर्शाता है। राज्यों ने विशेष रूप से आय सुरक्षा स्तंभ में बहुत खराब प्रदर्शन किया है, क्योंकि आधे से अधिक राज्यों में आय सुरक्षा में राष्ट्रीय औसत यानी 33.03 से भी कम प्रदर्शन किया है, जो सभी स्तंभों में सबसे कम है। ये स्तंभ-वार विश्लेषण राज्यों को बुजुर्ग आबादी की स्थिति का आकलन करने और उनकी प्रगति में बाधा डालने वाले मौजूदा अंतरालों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश क्रमशः बुजुर्ग और अपेक्षाकृत बुजुर्ग आबादी वाले राज्यों में सर्वाधिक स्कोर हासिल करने वाले क्षेत्र हैं। जबकि चंडीगढ़ और मिजोरम केंद्र शासित प्रदेश और पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्य श्रेणी में सर्वाधिक स्कोर हासिल करने वाले क्षेत्र हैं। बुजुर्ग आबादी वाले राज्य ऐसे राज्य हैं, जहां बुजुर्ग आबादी 5 मिलियन से अधिक है, जबकि अपेक्षाकृत बुजुर्ग आबादी वाले राज्य ऐसे राज्य हैं जहां बुजुर्ग आबादी 5 मिलियन से कम है।

4. निम्न में से किस राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश ने “फेसलेस परिवहन सेवाएं” लांच करने की घोषणा की है?
दिल्ली
चंडीगढ़
केरल
महाराष्ट्र
Note: दिल्ली सरकार ने हाल ही में सभी ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और परमिट से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन लाने के उद्देश्य से “फेसलेस परिवहन सेवाएं” लांच करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईपी एस्टेट कार्यालय में एक समारोह में 33 फेसलेस सेवाओं को लांच किया है।


5. हाल ही में भारत और किस देश ने मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए मानसून डेटा विश्लेषण और सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
चीन
रूस
नेपाल
अमेरिका
Note: भारत और अमेरिका ने मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए मानसून डेटा विश्लेषण और सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता भारतीय क्षेत्र में मौसम के पूर्वानुमान में सुधार करेगा। इस समझौते के तहत, भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक समूहों ने अपनी विशेषज्ञता को एक साथ रखने का फैसला किया है। दोनों देश डेटा एकत्र करके और उसका विश्लेषण करके मानसून पर कुछ नई समझ हासिल करना चाहते हैं।

6. ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में दुनियाभर में सबसे प्रदूषित देश कौन सा था?
पाकिस्तान
चीन
बांग्लादेश
भारत
Note: ब्रिटिश कंपनी हाउसफ्रेश द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश 2020 में दुनियाभर में सबसे प्रदूषित देश था। प्रदूषित देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान, तीसरे स्थान पर भारत और चौथे पायदान पर मंगोलिया है। इसके साथ ही चीन के झिंजियांग प्रांत के होटन शहर को सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। दुनियाभर के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 शहर सिर्फ बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान और भारत से हैं।

7. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ नौसेना अभ्यास अल–मोहेद अल हिंदी (AL-MOHED AL-HINDI 2021) में भाग लिया?
ईरान
सऊदी अरब
ईराक
जापान
Note: भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों की कड़ी में आईएनएस कोच्चि अगस्त, 2021 को पोर्ट अल-जुबैल पहुंचा। इस पोत की यात्रा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करती है। रियाद में भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दोनों देशों के बीच नौसेना अभ्यास – ‘अल-मोहद अल-हिंदी 2021’ का बंदरगाह चरण शुरू हो गया है।

8. वैश्विक युवा विकास सूचकांक (Global Youth Development Index) में भारत का रैंक कौन सा है?
140
122
110
105
Note: लंदन में राष्ट्रमंडल सचिवालय (Commonwealth Secretariat) द्वारा जारी वैश्विक युवा विकास सूचकांक (Global Youth Development Index) में भारत 181 देशों में से 122वें स्थान पर है। इस सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है जबकि नाइजर अंतिम स्थान पर है। युवा शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समानता और समावेश, शांति और सुरक्षा, राजनीतिक और नागरिक भागीदारी के विकास के अनुसार यह सूचकांक 0.00 (निम्नतम) और 1.00 (उच्चतम) के बीच देशों को रैंक करता है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10