1. सैटेलाइट फोन का उपयोग करने वाला देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौनसा बना है?
काजीरंगा
खीरगंगा
नामडफा
मानस
Note: काज़ीरंगा सैटेलाइट फोन का उपयोग करने वाला देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है, जो आमतौर पर कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा उपयोग किया जाता है। सैटेलाइट फोन वनकर्मियों द्वारा शिकारियों पर नियंत्रण करने और बाढ़ जैसी आपात स्थिति के दौरान सहायक होंगे। जनता को भारत में सैटेलाइट फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। सैटेलाइट फोन किसी भी स्थान से जुड़ सकते हैं क्योंकि ये विश्व के उपग्रहों से सीधे जुड़े होते हैं तथा सेलफोन की तरह स्थलीय मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं होते हैं। काज़ीरंगा असम राज्य में स्थित है और 42,996 हेक्टेयर (हेक्टेयर) क्षेत्र में फैला है। यह ब्रह्मपुत्र घाटी बाढ़ के मैदान में सबसे बड़ा अविभाजित और प्रतिनिधि क्षेत्र है। इस उद्यान को वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसे वर्ष 2007 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है। इसका कुल बाघ आरक्षित क्षेत्र 1,030 वर्ग किमी. है, जिसमें मुख्य क्षेत्र 430 वर्ग किमी. है। इसे वर्ष 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर घोषित किया गया था। इसे बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है।

2. विश्व के तीसरे सबसे पुराने डूरंड कप के 130वें संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
बेंगलुरु
पुणे
चंडीगढ़
कोलकाता
Note: विश्व के तीसरे सबसे पुराने डूरंड कप और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 130वें संस्करण का पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में 5 सितंबर से 21 अक्टूबर, 2021 के बीच किया जायेगा। इस कप का आयोजन भारतीय फुटबॉल महासंघ, आईएफए और पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से किया जाएगा।

3. स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड रैंकिंग 2021 भारत का कौन सा हवाईअड्डा टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल हुआ है?
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
Note: स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड रैंकिंग 2021 भारत का दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(45वीं रैंक) टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल हुआ है। यह विश्व के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में उभरा है। जबकि मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु को विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में जगह मिली है।

4. निम्न में से किस राज्य सरकार ने आईटी में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी पुरस्कार की घोषणा की है?
महाराष्ट्र सरकार
राजस्थान सरकार
केरल सरकार
गुजरात सरकार
Note: महाराष्ट्र सरकार ने आईटी में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी पुरस्कार की घोषणा की है। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संस्थानों और कंपनियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।


5. वैज्ञानिकों ने हाल ही में कैंसर के ट्यूमर में किस पोषक (न्यूट्रीएंट) की खोज की है?
प्रोटीन
कार्बोहाइड्रेट
कैल्शियम
ऑक्सीजन
Note: वैज्ञानिकों ने हाल ही में कैंसर के ट्यूमर में एक प्रोटीन की खोज की है, जो सामान्य ऊतकों को कैंसर ग्रस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बाद अब प्रोटीन को लक्षित कर कैंसर का इलाज किया जाना संभव हो सकता है। इस रिसर्च को मोलेक्युलर सेल जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

6. भारत के 75वे स्वतंत्रता दिवस के लिए थीम क्या रखी गयी है?
यूनाइटेड फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट
नेशन फर्स्ट, गेट फर्स्ट
नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट
इंडिया फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट
Note: भारत के 75वे स्वतंत्रता दिवस(अमृत महोत्सव) के लिए के लिए थीम “नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट” रखी गयी है। परंपरा के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को जनता के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 लाख महिला स्वंय सहायता समूहों के लिए कितने करोड़ रुपए की राशि जारी की है?
1625 करोड़ रुपए
3625 करोड़ रुपए
2625 करोड़ रुपए
625 करोड़ रुपए
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रमोट की गई महिलाओं के 4 लाख महिला स्वंय सहायता समूहों के लिए 1625 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। साथ ही उन्होंने घोषणा की है की हेल्थ ग्रुप को 10 लाख की जगह 20 लाख रुपए का कर्ज बिना गारंटी के मिलेगा।

8. किस भारतीय शहर को भारत का पहला ‘वाटर प्लस’ शहर घोषित किया गया है?
गंगानगर
इंदौर
रतलाम
कानपुर
Note: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब भारत का पहला ‘वाटर प्लस’ शहर घोषित किया गया है। इंदौर शहर को बुधवार को केंद्र से प्रमाण पत्र मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन के हिस्से के रूप में भारत भर के शहरों और कस्बों में स्वच्छता का एक वार्षिक सर्वेक्षण है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10