1. निम्नलिखित में से ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ कहां मनाया जाता है?
मेघालय
नागालैंड
त्रिपुरा
असम
Note: हॉर्नबिल महोत्सव की शुरुआत 1 दिसंबर 1963 को हुई थी। यह नागालैंड की स्थानीय योद्धा जनजातियों का सबसे बड़ा त्यौहार है और आमतौर पर हर साल 1 – 10 दिसंबर के बीच 10 दिनों तक मनाया जाता है। इसे नागा विरासत और परंपराओं की समृद्धि को पुनर्जीवित करने, संरक्षित करने, बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। त्यौहार में नागाओं द्वारा प्रशंसित और श्रद्धेय पक्षी हॉर्नबिल को श्रद्धांजलि दी जाती है। ग़ौरतलब है कि 1 दिसंबर को ही नागालैंड की स्थापना भी हुई थी।

2. हाल ही में दुनिया का पहला इंट्रानेज़ल कोविड का टीका किस देश की कंपनी ने विकसित किया है?
चीन
जापान
अमेरिका
भारत
Note: भारत की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी भारत बायोटेक ने कोरोना से बचाव के लिए दुनिया की पहली इंट्रानेज़ल वैक्सीन iNCOVACC बनायी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इस वैक्सीन को भारत में 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए 'प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग' के तहत मंज़ूरी प्रदान की है। इस वैक्सीन को उन लोगों को भी दिया जा सकता है जो पहले से कोविशील्ड या कोवैक्सीन का टीका लगवा चुके हैं। इस वैक्सीन का उपयोग कोविड के खिलाफ विषम बूस्टर खुराक के रूप में किया जायेगा।

3. 11 दिसंबर, 2022 को किस लीडर को SIES अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
वेंकैया नायडू
रामनाथ कोविंद
पीयूष गोयल
निर्मला सीतारमन
Note: पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को 25वां श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती नेशनल एमिनेंस अवार्ड (एसआईईएस) से सम्मानित किया गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कल मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह पुरस्कार लोगों को उनके द्वारा चुने गए किसी भी पेशे में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करने के लिए है।

4. किस खिलाड़ी ने 65वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप, 2022 में वीमेंस एयर पिस्टल में गोल्ड जीता है?
दिव्या टी.एस
संस्कृति बाना
मनु भाकर
रिदम सांगवान
Note: कर्नाटक की शूटर दिव्या टी एस ने 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (65वीं एनएससीसी) में आज भोपाल में एमपी अकादमी शूटिंग रेंज में, गोल्ड मैच में उत्तर प्रदेश की संस्कृति बाना को 16-14 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना पहला नेशनल चैंपियनशिप जीती। पिस्टल इवेंट्स में हरियाणा की रिदम सांगवान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।


5. 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) और आरोग्य एक्सपो 2022 का उद्घाटन किस राज्य में हुआ?
गोवा
पश्चिम बंगाल
बिहार
गुजरात
Note: 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) और आरोग्य एक्सपो 2022 का आयोजन पणजी, गोवा में किया गया। इसके माध्यम से वैश्विक स्तर पर आयुष चिकित्सा प्रणालियों की प्रभावकारिता को प्रदर्शित किया गया. इसी दिन 'आयुष्मान कॉमिक बुक सीरीज' के तीसरे अंक का भी विमोचन किया गया। साथ ही अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) और रोसेनबर्ग की यूरोपियन एकेडमी ऑफ आयुर्वेद, जर्मनी ने पारंपरिक भारतीय औषधीय प्रणालियों में उन्नत अध्ययन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

6. आरबीआई ने हाल ही में किस देश के साथ करेंसी स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
जापान
श्रीलंका
मालदीव
बांग्लादेश
Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्क करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत, मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) के साथ मुद्रा स्वैप समझौता किया है। यह सुविधा के माध्यम से RBI, MMA को RBI से अधिकतम 200 मिलियन अमरीकी डालर तक की विभिन्न किश्तों में धन निकालने की अनुमति देती है।

7. किस शहर ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) दिवस 2022 का आयोजन किया?
बेंगलुरु
भोपाल
अहमदाबाद
वाराणसी
Note: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने वाराणसी में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की है। इसके उद्घाटन समारोह में, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने एबी-एचडब्ल्यूसी और टेली-मानस के साथ-साथ सीएचओ और सशक्त साइट के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल के लिए परिचालन दिशानिर्देश पेश किए। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की भी सराहना की।

8. प्रतिवर्ष यूनिसेफ डे कब मनाया जाता है?
11 दिसंबर
12 दिसंबर
13 दिसंबर
14 दिसंबर
Note: प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। यूनिसेफ को पहले संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने उन बच्चों की भलाई के लिए मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष की स्थापना की थी, जिनका भविष्य खतरे में था। यह संस्था बाल अधिकारों की रक्षा भी करता है और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने में सहायता करता है।


9. कौन सा राज्य भारत में स्वयं का जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
हिमाचल प्रदेश
तमिलनाडु
गुजरात
केरल
Note: तमिलनाडु अपना जलवायु परिवर्तन मिशन स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य होगा। इसके लिए तमिलनाडु सरकार पिछले साल सितंबर में ग्रीन तमिलनाडु मिशन और इस साल अगस्त में तमिलनाडु वेटलैंड्स मिशन शुरू किया। राज्य जलवायु कार्य योजना को एक विशेष प्रयोजन वाहन, तमिलनाडु ग्रीन क्लाइमेट कंपनी (TNGCC) के माध्यम से लागू किया जाएगा।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10