1. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की ऑनलाइन रैंकिंग में देश में प्रथम स्थान कौनसे राज्य को मिला है?
गुजरात
तमिल नाडू
महाराष्ट्र
राजस्थान
Note: राजस्थान ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की ऑनलाइन रैंकिंग में देश में प्रथम स्थान मिला है। इससे पहले राजस्थान दूसरे स्थान पर था। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 15 जुलाई की स्थिति अनुसार रैंकिंग में राजस्थान पहले स्थान पर है। देश के 100 शहरों की रैंकिंग में उदयपुर 5वें, कोटा 10वें, अजमेर 22वें एवं जयपुर 28वें स्थान पर हैं।

2. निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में लिक्विड प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया है?
इसरो
डीआरडीओ
नासा
स्पेस एक्स
Note: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाल ही में लिक्विड प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया है। यह टेस्ट मिशन के लिए इंजन योग्यता जरूरत के तहत GSLV MK 3 यान के L 110 लिक्‍व‍िड लेवल के लिए किया गया। इस मिशन की सफलता के लिए स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने इसरो को बधाई दी है।

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोकिंग कोल में सहयोग पर भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
इंडोनेशिया
इराक
जापान
रूस
Note: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में कोकिंग कोल में सहयोग पर भारत और रूस के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। कोकिंग कोल का उपयोग स्टील बनाने के लिए किया जाता है। इस समझौते ज्ञापन पर भारत के इस्पात मंत्रालय और रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने हस्ताक्षर किए है। इससे स्टील की लागत को कम होगी और इक्विटी और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा।

4. हाल ही में स्किल इंडिया मिशन के कितने वर्ष पूरे हो गए है?
6 वर्ष
8 वर्ष
5 वर्ष
3 वर्ष
Note: हाल ही में स्किल इंडिया मिशन के 6 वर्ष पूरे हो गए है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया और कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 1.25 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस मिशन ने नई पीढ़ी के युवाओं का कौशल विकास एक राष्ट्रीय आवश्यकता और आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ी नींव” पर प्रकाश डाला है।


5. दिल्ली सरकार ने यात्रियों को बसों के बारे में रीयल-टाइम जानकारी देने के लिए किस कंपनी के साथ भागीदारी की है?
ओला
गूगल
माइक्रोसॉफ्ट
उबर
Note: दिल्ली सरकार ने हाल ही में यात्रियों को बसों के बारे में रीयल-टाइम जानकारी देने के लिए गूगल के साथ भागीदारी की है। जिसके मुताबिक, गूगल आगमन समय, प्रस्थान समय और उनके मार्गों सहित वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा। यह डील गूगल और दिल्ली परिवहन मंत्रालय के बीच हुई है।

6. हाल ही में किसने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” की शुरुआत की है?
अमित शाह
हरदीप सिंह पूरी
अर्जुन मुंडा
राजनाथ सिंह
Note: केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” की शुरुआत की है। जिससे ट्राइफेड व यूनिसेफ 45,000 वन धन विकास केन्द्रों के माध्यम से 50 लाख जनजातीय लोगों के बीच कोविड के टीकों के बढ़ावा देंगे।

7. हाल ही में मोदी सरकार ने किसे मानसून सत्र से ठीक पहले राज्यसभा में सदन का नेता बनाया है?
राजनाथ सिंह
पीयूष गोयल
नितिन गडकरी
थावरचंद गहलोत
Note: हाल ही में मोदी सरकार ने कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को मानसून सत्र से ठीक पहले राज्यसभा में सदन का नेता बनाया है। बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में अपना नेता चुना है। इससे पहले थावरचंद गहलोत ये जिम्मेदारी निभा रहे थे। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से राज्यसभा में बीजेपी का यह पद खाली था।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10