1. 'युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान' किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
Note: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों को मौजूदा COVID-19 महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए 'युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान' शुरू किया है।
2. 'नमस्ते योग' नामक मोबाइल एप किस मंत्रालय ने लांच किया है?
Note: आयुष मंत्रालय ने 'नमस्ते योग' ऐप लॉन्च किया। आयुष मंत्रालय ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक शुरुआती कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय द्वारा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) के सहयोग से आयोजित किया गया है।
3. हाल ही में किस बैंक ने ग्राहक COVID राहत घर-घर राशन कार्यक्रम शुरू किया है?
Note: आईडीएफसी(IDFC) फर्स्ट बैंक ने अपने ग्राहकों को मुफ्त में राशन देने के लिए 'घर-घर राशन' कार्यक्रम की शुरुआत की है।
4. ऑपरेशन ओलिविया (Operation Olivia) क्या है?
कछुओं की रक्षा के लिए योजना
तटव्रती इलाको की बाढ़ से रक्षा के लिए योजना
मछली की रक्षा के लिए योजना
समुद्री जीवो की रक्षा के लिए योजना
Note: ओडिशा में ओलिव रिडले कछुओं की रक्षा के लिए 'ऑपरेशन ओलिविया' शुरू किया है। ऑपरेशन ओलिविया भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा पहली बार 1980 के दशक की शुरुआत में शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन हर साल होता है।
5. शेनझोउ-12 क्या है?
Note: चीनी अंतरिक्ष यान शेनझोउ-12 (Shenzhou-12) जल्द ही लॉन्ग मार्च रॉकेट की सहायता से गोबी रेगिस्तान से उड़ान भरेगा। अंतरिक्ष यान तीन लोगों को एक परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष मॉड्यूल में ले जाएगा जहां वे तीन महीने तक रहेंगे। 2016 के बाद यह पहली बार होगा जब चीन इंसानों को अंतरिक्ष में भेजेगा।
6. वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स(World Giving Index) 2021 के अनुसार भारत का कौनसा स्थान है?
Note: World Giving Index, 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया भर में 14वां सबसे अधिक दानी देश है। इंडोनेसिया इस सूचि में प्रथम स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, COVID-19 महामारी ने दुनिया भर में दान देने के चलन को और बढ़ा दिया है। यह रिपोर्ट Charities Aid Foundation (CAF) द्वारा जारी की गई है।
7. नाटो शिखर सम्मेलन 2021 कहा आयोजित हुआ?
Note: नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के शासनाध्यक्षों की 31वीं औपचारिक बैठक 14 जून, 2021 को ब्रुसेल्स, बेल्जियम में आयोजित की गई। मूल रूप से नाटो में 12 सदस्य थे, जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं। नवीनतम सदस्य राज्य उत्तर मैसेडोनिया है।
8. 2021 के अंत तक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह WISA Woodsat पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। यह उपग्रह कौन भेजेगा?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन
Note: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 2021 के अंत तक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह WISA Woodsat पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च करेगी। अंतरिक्ष यान संरचनाओं में प्लाईवुड जैसी लकड़ी की सामग्री के उपयोग का परीक्षण करने के लिए इसे लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन लकड़ी की सामग्री को चरम अंतरिक्ष स्थितियों जैसे गर्मी, ठंड, वैक्यूम और विकिरण के संपर्क में लाएगा।
9. भारत ने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम को जीआई टैग प्रमाणित आम भेजे हैं। आम की किस्म का नाम है-
Note: भारत ने भागलपुर, बिहार से यूनाइटेड किंगडम को जीआई प्रमाणित जरदालू आम की पहली वाणिज्यिक खेप का निर्यात किया। भागलपुर जिले के जरदालु आम को 2018 में जीआई प्रमाणन दिया गया था। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(APEDA) ने बिहार सरकार, भारतीय उच्चायोग और इन्वेस्ट इंडिया के सहयोग से जरदालु आम का निर्यात किया।
10. 14 जून से किस राज्य में 3 दिवसीय "राजा परबा उत्सव" मनाया जाने लगा है?
Note: 14 जून, 2021 को ओडिशा में राजा परबा उत्सव शुरू हो गया है। यह 3 दिवसीय उत्सव है जो नारीत्व का जश्न मनाता है। माना जाता है कि इस अवधि के दौरान धरती माता को मासिक धर्म होता है और मानसून आते ही भविष्य की कृषि गतिविधियों के लिए खुद को तैयार करती है।