1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर्स को पुलिस में भर्ती की अनुमति दी है?
हरियाणा
महाराष्ट्र
केरल
ओडिशा
Note: ओडिशा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों की भर्ती में अब ट्रांसजेंडर भी भाग ले सकेंगे।

2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में किस देश को चुना गया है?
सूडान
ऑस्ट्रिया
फ्रांस
ब्राजील
Note: अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात को 2022-23 के कार्यकाल के लिए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए निर्विरोध चुना गया है।

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड का गठन करने का फैसला किया है?
कर्नाटक
महाराष्ट्र
राजस्थान
हरियाणा
Note: राजस्थान सरकार ने वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड का गठन करने का फैसला किया है।

4. हाल ही में किस क्रिकेटर ने अपनी आत्मकथा 'बिलीव' जारी की है?
सुरेश रैना
महेंद्र सिंह धोनी
शिखर धवन
रोहित शर्मा
Note: 'बिलीव- व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी (Believe - What Life and Cricket Taught Me)' नामक सुरेश रैना की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा, रैना और खेल लेखक भरत सुंदरसन द्वारा सह-लेखित है, यह जीवनी प्रतिष्ठित प्रकाशन हाउस पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाएगी।


5. हाल ही में किस देश में महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है?
कोलंबिया
केन्या
ईरान
इटली
Note: केन्या द्वारा महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है।

6. हाल ही में 'गेलफंड चैलेंज चेस' का खिताब किसने जीता है?
मेघा राजगोपालन
संदीप रानाडे
डी गुकेश
विश्वनाथ आनंद
Note: भारत के 14 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें "द गेलफंड चैलेंज" का खिताब जीता और आगामी चैम्पियन चैस टूर में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी जगह पक्की कर ली है।

7. हाल ही में खोजी गई नई प्रजाति "पाइरोस्ट्रिया लालजी" (Pyrostria Laljii) का संबंध किससे है?
इलायची
काली मिर्च
कॉफी
चाय
Note: हाल ही में खोजी गई नई प्रजाति पायरोस्ट्रिया लालजी (Pyrostria Laljii) का संबंध कॉफी से है। कॉफी परिवार के जींस से संबंधित 15 मीटर ऊंचा पेड़ हाल ही में अंडमान द्वीप समूह से भारत और फिलीपींस के शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा खोजा गया है।

8. हाल ही में किसके द्वारा 'जीवन वायु' नामक उपकरण विकसित किया गया है?
ISRO
IIT रोपड़
IIT खड़गपुर
DRDO
Note: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ ने 'जीवन वायु' नामक एक उपकरण विकसित किया है जिसका उपयोग निरंतर सकारात्मक वायुमार्ग दबाव (CPAP) मशीन के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। जीवन वायु 60 लीटर प्रति मिनट (LPM) तक उच्च प्रवाह ऑक्सीजन पहुंचा सकता है।


9. हाल ही में टोक्यो पैरालिंपिक में ताइक्वांडो में क्वालीफाई करने वाले पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कौन बनी है?
भवानी देवी
फवाद मिर्जा
नेत्रा कुमनन
अरुणा तंवर
Note: अरुणा तंवर पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली ताइक्वांडो एथलीट बनीं। वर्तमान में दुनिया की नंबर 4 रैंकिंग वाली अरुणा तंवर ने 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक में प्रवेश हासिल किया है।

10. 'होम इन द वर्ल्ड' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
अमर्त्य सेन
अमीश त्रिपाठी
अरविन्द अडिगा
प्रवीण शुक्ला
Note: नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने अपना संस्मरण 'होम इन द वर्ल्ड' लिखा है। किताब का प्रकाशन जुलाई में पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा किया जाएगा।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10