1. 16 अगस्त को किस समुदाय के लोग नववर्ष नवरोज़ मनाते है?
गुजराती
पारसी
मराठी
जैन
Note: पारसी नववर्ष नवरोज़ 16 अगस्त को मनाया गया। संपूर्ण विश्व में उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत विषुव (वसंत की शुरुआत का प्रतीक) के समय नवरोज़ त्योहार मनाया जाता है। पूरे विश्व में व्‍यापक रूप से मनाया जाने वाला पारसी समुदाय का यह प्रमुख उत्सव शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पारसी धर्मगुरुओं के अनुसार नववर्ष का आगमन चंद्र पंचांग पर आधारित है। हालांँकि वैश्विक स्तर पर इसे मार्च में मनाया जाता है। नवरोज़ भारत में 200 दिन बाद आता है और अगस्त के महीने में मनाया जाता है क्योंकि यहांँ पारसी शहंशाही कैलेंडर को मानते हैं जिसमें लीप वर्ष नहीं होता है। भारत में नवरोज़ को फारसी राजा जमशेद के बाद से जमशेद-ए-नवरोज़ के नाम से भी जाना जाता है। राजा जमशेद को शहंशाही कैलेंडर बनाने का श्रेय दिया जाता है। इस त्योहार की खास बात यह है कि भारत में लोग इसे वर्ष में दो बार मनाते हैं- पहला ईरानी कैलेंडर के अनुसार और दूसरा शहंशाही कैलेंडर के अनुसार जिसका पालन भारत और पाकिस्तान में लोग करते हैं। यह त्योहार जुलाई और अगस्त माह के मध्य आता है।

2. भारत ने किस वर्ष तक “ऊर्जा स्वतंत्र” बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
2037
2042
2047
2050
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है की भारत ने वर्ष 2047 तक “ऊर्जा स्वतंत्र” बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, गैस आधारित अर्थव्यवस्था और पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण के माध्यम से ऊर्जा स्वतंत्र बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है।

3. किस देश के राष्ट्रपति भवन पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया है?
पकिस्तान
मलेशिया
इजराइल
अफगानिस्तान
Note: अफगानिस्‍तान में तालिबान ने राजधानी काबुल पर नियंत्रण करने के बाद देश में जीत का दावा किया है। तालिबान के लडाकों ने राष्‍ट्रपति पैलेस पर कब्‍जा कर लिया है। उन्‍होंने दावा किया कि अफगान सरकार ने समर्पण कर दिया है और राष्‍ट्रपति अशरफ गनी देश छोडकर चले गए हैं। अफगानिस्‍तान में काबुल ही अंतिम प्रमुख शहर था जो तालिबान के हमलों के खिलाफ सुरक्षित गढ माना जाता था लेकिन तालिबान ने कुछ ही दिनों में बहुत ही तेजी से इस शहर पर भी अपना नियंत्रण कर लिया। अफगानिस्‍तान से अधिकतर विदेशी सैनिकों के लौट जाने के बाद चरमपंथी गुट अफगानिस्‍तान पर नियंत्रण करने में कामयाब हो गया।

4. किस वर्ष तक सभी योजनाओं के तहत गरीबों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है?
2025
2023
2022
2024
Note: वर्ष 2024 तक सभी योजनाओं के तहत गरीबों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है। जिससे भारत में कुपोषण की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। देश में हर गरीब व्यक्ति को पोषण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।


5. किस राज्य सरकार ने बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड देने की घोषणा की है?
सिक्किम
त्रिपुरा
झारखण्ड
ओडिशा
Note: ओडिशा सरकार ने बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड देने की घोषणा की है, जिससे ओडिशा में 96 लाख परिवारों के 3.5 करोड़ लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। इस स्मार्ट कार्ड के जरिये महिलाएं प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक इलाज का लाभ उठा सकती हैं।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किस मिशन की शुरुआत की है?
राष्ट्रीय एग्रो मिशन
राष्ट्रीय हेलियम मिशन
राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन
राष्ट्रीय इलेक्ट्रान मिशन
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन” की शुरुआत की है। भारत वर्तमान में अपने तेल का 85% और गैस की मांग का 53% आयात करता है। देश में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना 12 ट्रिलियन रुपये खर्च किये जायेंगे।

7. भारत के किस राज्य की विधानसभा ने “मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021” पारित किया है?
केरल
असम
मध्य प्रदेश
पंजाब
Note: असम विधानसभा ने “मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021” पारित किया है, जो गैर-गोमांस खाने वाले समुदायों के निवास वाले क्षेत्रों में गोमांस की बिक्री और खरीद पर रोक लगाता है। यह बिल पहले से पारित असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 1950 को निरस्त करेगा।

8. भारत के किस राज्य ने चार नए जिले बनाने की घोषणा की है?
बिहार
छत्तीसगढ़
मध्य प्रदेश
ओडिशा
Note: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में चार नए जिलों और 18 नई तहसीलों की घोषणा की है। चार नए जिले मोहला-मानपुर, शक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में 28 जिले हैं और चार नए जिलों की घोषणा के बाद यह संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10