1. मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर नया नाम क्या रखा गया है?
छिवकी
रामबाग
बनारस
प्रयागराज संगम
Note: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) द्वारा मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा नए नाम के लिए अपनी मंजूरी दिए जाने के बाद पुराने साइनबोर्ड को नए के साथ बदल दिया है, जिस पर 'बनारस' लिखा गया है। नए साइनबोर्ड में बनारस हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और उर्दू में लिखा गया है।

2. "मातृकवचम" योजना किस राज्य में शुरू की गई है?
बिहार
राजस्थान
तमिलनाडु
केरल
Note: केरल राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने हेतु केरल सरकार के अभियान 'मातृकवचम' का हाल ही में जिला स्तर पर उद्घाटन किया गया। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण हेतु विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय COVID वैक्सीन प्राप्त कर सकती हैं।

3. राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत तक बढ़ाया है?
20 %
25 %
28 %
30 %
Note: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2021 से 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। पूर्व में राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।

4. कम्पनी जस्ट डायल(JustDial) को भारत की किस कम्पनी के द्वारा ख़रीदा गया है?
टाटा कंसल्टेंसी
अडानी ग्रुप
इनफ़ोसिस
रिलायंस रिटेल
Note: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने डिजिटल सर्विस कंपनी जस्ट डायल को खरीद लिया है। रिलायंस रिटेल ने ये डील 3,497 करोड़ रुपए में की है। रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल(JustDial) की 41 % हिस्सेदारी हासिल कर ली है। अतिरिक्त 26% हिस्से के लिए कंपनी ओपन ऑफर लाएगी।


5. हाल ही में भारत के किस जिले में मोंक फ्रूट (Monk Fruit) की खेती शुरू की गई है?
सिक्किम
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
Note: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चीन से लाये गये ‘monk fruit’ की खेती शुरू हो गई है। इस फल को हिमाचल प्रदेश में फील्ड परीक्षण के लिए पालमपुर स्थित वैज्ञानिक अनुसंधान और औद्योगिक प्रौद्योगिकी परिषद-हिमालयी जैव-संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान (CSIR-IHBT) द्वारा पेश किया गया था। ‘Monk fruit’ अपने गुण नॉन-कैलोरी नेचुरल स्वीटनर (non-caloric natural sweetener) के रूप में जाना जाता है। CSIR-IHBT द्वारा चीन से बीज आयात करने और इसे घर में उगाने के तीन साल बाद फील्ड परीक्षण शुरू किया है। रायसन (Raison) गांव के एक किसान के खेत में परीक्षण के लिए इन फलों के 50 पौधे लगाए गए है।

6. BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2021 की अध्यक्षता किसने की है?
अमित शाह
जी. किशन रेड्डी
डॉ हर्षवर्धन
वी मुरलीधर
Note: पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ब्रिक्स समूह की भारत की तरफ से ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की है। ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के मंत्री यानी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने इस बैठक में भाग लिया है। उद्देश्य भारत ने ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने के प्रभावी तरीके विकसित करने के लिए ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया है।

7. राजस्थान सरकार 2021 से अंग्रेजी माध्यम के कितने नए सरकारी विद्यालय खोलने वाली है?
400
350
250
100
Note: सरकार राज्य में 350 नए सरकारी अंग्रेजी स्कूल (Government English Schools Rajasthan) खोलने जा रही है। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लगी विद्यार्थियों की कतारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

8. नोएडा के डीएम का नाम क्या है, जिन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है?
समीर वर्मा
अनिल ढींगरा
सुहास एलवाई
के बालाजी
Note: नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को टोक्यो पैरालंपिक के लिये क्वालीफाई किया गया है। उन्हें बाइपार्टाइट कोटा के तहत अगस्त में जापान के टोक्यो में होने वाले पैरालिंपिक में जगह मिली है।


9. गुजरात के किस शहर में रेलवे ट्रैक के ऊपर भारत का पहला 5 सितारा होटल बनाया गया है?
गांधीनगर
मेहसाना
राजकोट
वडोदरा
Note: गुजरात के गांधी नगर में रेलवे ट्रैक के ऊपर भारत का पहला 5 सितारा होटल बनाया गया है। इस रेलवे स्टेशन के ऊपर लग्जरी होटल में 318 कमरे हैं। इसे एक निजी इकाई द्वारा संचालित किया जाएगा। यह होटल 7,400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।

10. नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित शिकायत प्रबंधन के एप्लिकेशन की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?
राजनाथ सिंह
हरदीप सिंह पूरी
अर्जुन मुंडा
नरेंद्र सिंह
Note: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित शिकायत प्रबंधन के एप्लिकेशन CPGRAMS की शुरुआत की है। जिससे आईआईटी-कानपुर की मदद से रक्षा मंत्रालय ने विकसित किया है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10