1. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) द्वारा कितने और डिजाइन संसाधन केंद्र (डीआरसी) स्थापित किए जाएंगे?
9
15
12
10
Note: हथकरघा उद्योग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए वस्त्र मंत्रालय ने कई नई पहल की हैं। कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कन्नूर, इंदौर, नागपुर, मेरठ, भागलपुर और पानीपत के बुनकर सेवा केंद्रों (डब्ल्यूएससी) में 10 और डिजाइन संसाधन केंद्र (डीआरसी) राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य हथकरघा क्षेत्र में डिजाइन-आधारित उत्कृष्टता का निर्माण करना और बुनकरों, निर्यातकों, निर्माताओं व डिजाइनरों की सैंपल/ बेहतर उत्पाद और उनके विकास के लिए डिजाइन रिपॉजिटरी तक पहुंच की सुविधा प्रदान करना है।

2. भारत की पहली ड्रोन फोरेंसिक लैब किस राज्य में स्थापित की गई है?
महाराष्ट्र
गुजरात
केरल
दिल्ली
Note: भारत का पहला ड्रोन फोरेंसिक लैब एंड रिसर्च सेंटर केरल में स्थापित किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री, पिनाराई विजयन ने केरल राज्य पुलिस साइबरडोम में राज्य पुलिस विभाग की 'ड्रोन फोरेंसिक प्रयोगशाला' का उद्घाटन किया। साइबरडोम केरल पुलिस विभाग का एक तकनीकी अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। यह केंद्र अनधिकृत ड्रोन पर नजर रखने और पुलिस बल के उपयोग के लिए ड्रोन के उत्पादन के लिए भी मदद करेगा। यह लैब-कम-रिसर्च सेंटर ड्रोन की उपयोगिता और खतरे दोनों पहलुओं पर गौर करेगा।

3. भारत की अगुवाई में दुनियाभर में कौनसा वर्ष अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा?
2022
2023
2024
2025
Note: वर्ष 2023 में भारत की अगुवाई में दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें पोषक अनाज को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा पहले से भी पोषक अनाज संबंधी योजनाएं-कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फैसला किया है कि वर्ष 2023 में भारत के प्रायोजन में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाया जाएगा। इसकी घोषणा के लिए भारत द्वारा वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) को पत्र भेजा गया था, जिसके बाद एफएओ की कृषि संबंधी समिति व परिषद द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार करने तथा एफएओ के 41वें सत्र में प्रस्ताव का समर्थन किए जाने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है।

4. माकी काजी का 69 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण निधन हो गया। इन्हे किस खेल का गॉडफादर कहा जाता है?
हैप्पी न्यूरॉन
सुडोकु
क्रॉस वर्ड
एलिवेट
Note: पहेली सुडोकू के निर्माता माकी काजी का 69 वर्ष की आयु में पित्त नली के कैंसर के कारण निधन हो गया। वह सोडोकू के पिता के रूप में जाने जाते थे और जापान से थे। वह एक जापानी पहेली निर्माता "निकोली कंपनी लिमिटेड" के अध्यक्ष थे। काजी ने 1980 में दोस्तों के साथ जापान की पहली पहेली पत्रिका, पहेली त्सुशिन निकोली की स्थापना की। 1983 में सुडोकू उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना है।


5. भारत ने विश्व का कौन सा सबसे बड़ा जीन बैंक स्थापित किया है?
दूसरा
पहला
तीसरा
चौथा
Note: भारत ने दिल्ली में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक स्थापित किया है। भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूसा परिसर में राष्ट्रीय पौध आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) में एक अत्याधुनिक बनाये गये राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया है।

6. अमेरिका में किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पेंसिल लेड का उपयोग करके नया कोविड टेस्ट विकसित किया गया है?
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय
कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय
हार्वर्ड विश्वविद्यालय
कोलंबिया विश्वविद्यालय
Note: अमेरिका में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही में पेंसिल लेड का उपयोग करके एक नया सस्ता, तेज और अधिक सटीक वाला नया कोविड टेस्ट विकसित किया गया है। इसमें ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड के उपयोग से परीक्षण की लागत $ 1.50 प्रति परीक्षण कम हो जाती है।

7. राजनीतिक उथल-पुथल के बीच किस देश के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है?
जापान
चिली
कम्बोडिआ
मलेशिया
Note: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने 17 महीने के कार्यकाल के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। इस प्रकार, यह मलेशियाई नेता का सबसे छोटा कार्यकाल है।

8. निम्न में से किस देश के उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को देश का राष्ट्रपति घोषित किया है?
वियतनाम
पाकिस्तान
तन्ज़िस्तान
अफगानिस्तान
Note: अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को देश का राष्ट्रपति घोषित किया है। तालिबान के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दो दिन पहले देश छोड़ दिया था।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10