1. महान धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह जी का निधन हो गया। उनके द्वारा लिखी अपनी आत्मकथा का क्या नाम था?
द रेस ऑफ माय लाइफ
फ्लाइंग सिख
द टेस्ट ऑफ माय लाइफ
भाग मिल्खा भाग
Note: मिल्खा सिंह जी और उनकी बेटी सोनिया सानवालका ने अपनी आत्मकथा "द रेस ऑफ माय लाइफ" लिखी थी, जो जुलाई 2013 में प्रकाशित हुई थी। बाद में इस पुस्तक को एक बायोपिक में बदल दिया गया, जिसका नाम 'भाग मिल्खा भाग' रखा गया।

2. हाल ही में किस राज्य ने अपनी प्रमुख सेमी हाई स्पीड रेलवे परियोजना सिल्वरलाइन को मंजूरी दी है?
हरियाणा
राजस्थान
केरल
झारखंड
Note: केरल के उत्तरी छोर तथा दक्षिणी छोर को मिलाने के लिए केरल सरकार ने अपनी प्रमुख सेमी हाई स्पीड रेलवे परियोजना सिल्वरलाइन को मंजूरी दी है।

3. हाल ही में किस संगठन ने 'द रेस अगेंस्ट टाइम फॉर स्मार्टर डेवलपमेंट' नामक विज्ञान रिपोर्ट प्रकाशित की है?
वर्ल्ड बैंक
WHO
UNESCO
UNDP
Note: यूनेस्को की नवीनतम विज्ञान रिपोर्ट, द रेस अगेंस्ट टाइम फॉर स्मार्टर डेवलपमेंट को लॉन्च करते हुए, यूनेस्को के महानिदेशक, ऑड्रे अज़ोले ने विज्ञान को कम असमान और सभी समुदायों के लिए अधिक खुला बनाने के लिए बढ़ते संकटों की स्थिति में विज्ञान में अधिक निवेश का आह्वान किया।

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने कठिन व्यावसायिक समस्याओं को हल करने के लिए 'Revv Up' कार्यक्रम शुरू किया है?
ओडिशा
गोवा
तेलंगाना
पंजाब
Note: तेलंगाना सरकार ने कठिन व्यावसायिक समस्याओं को हल करने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी बेस्ड 'Revv Up' कार्यक्रम शुरू किया है


5. दिल्ली में आयोजित होने वाले एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 को हाल ही मैं कहाँ स्थानांतरित कर दिया गया?
उज्जेबकिस्तान
तजाकिस्तान
किर्गिस्तान
संयुक्त अरब अमीरात
Note: दिल्ली में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के कारण एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2021 टूर्नामेंट को दिल्ली से दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) स्थानांतरित किया गया हैं।

6. हाल ही में किस राज्य/संघशासित प्रदेश में पहली बार अनुच्छेद-311 का उपयोग किया गया?
दिल्ली
जम्मू-कश्मीर
पश्चिम बंगाल
कर्नाटक
Note: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहली बार अनुच्छेद-311 का उपयोग करते हुए कुपवाड़ा के सरकारी मीडिल स्कूल के शिक्षक इदरीस जान को बर्खास्त कर दिया है।

7. हाल ही में किस राज्य में 10 करोड़ साल पुराने डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले है?
राजस्थान
मेघालय
तमिलनाडु
गुजरात
Note: मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले के पास एक इलाके से करीब 10 करोड़ साल पुराने लंबी गर्दन वाले विशालकाय डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं।

8. हाल ही में नेहरू जुलोजिकल पार्क (NZP) में एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह पार्क कहाँ स्थित है?
हैदराबाद
रांची
भुवनेश्वर
गुवाहाटी
Note: हैदराबाद के नेहरू जुलोजिकल पार्क (NZP) में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाये गए है।


9. 14वीं या 16वीं शताब्दी के 21 तांबे के प्लेट शिलालेख किस राज्य में श्री शैलम मलिकार्जुन स्वामी मंदिर के पास खोजे गये हैं?
कर्नाटक
आंध्र प्रदेश
तमिलनाडु
केरल
Note: आन्ध्र प्रदेश राज्य में श्रीशैलम पर्वत पर स्थित मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर के पास से 21 तांबे के प्लेट शिलालेख हैं।

10. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा कहाँ पाया गया है?
बोत्सवाना
फ्रांस
दक्षिण अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
Note: अफ्रीका महाद्वीप में स्थित देश बोत्सवाना में खदान से एक बड़े आकार का हीरा मिला है। इस हीरे का वजन 1,098 कैरट बताया जा रहा है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10