1. हाल ही में किस देश ने “Antiviral Program for Pandemics” योजना की घोषणा की?
हंगरी
साउथ अफ्रीका
जापान
अमेरिका
Note: अमेरिका ने “Antiviral Program for Pandemics” योजना की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कोविड-19 और भविष्य के जोखिमों के खिलाफ एंटीवायरल उपचार के विकास और खोज को बढ़ाने के लिए 3.2 बिलियन डॉलर खर्च करने की घोषणा की है।

2. किसे भारत सरकार ने भारत के WTO मिशन में निदेशक के रूप में नियुक्त किया?
आशीष चांदोरकर
अजित सिंह
पंकज अग्रवाल
मनीष गुप्ता
Note: भारत सरकार ने एक निजी व्यक्ति आशीष चांदोरकर को विश्व व्यापार संगठन में भारत के स्थायी मिशन में तीन साल के लिए काउंसलर नियुक्त किया है।

3. हाल ही में जारी वैश्विक शांति सूचकांक 2021 में कौन शीर्ष पर रहा?
आइसलैंड
ऑकलन
डेनमार्क
न्यूजीलैंड
Note: इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (Institute for Economics and Peace - IEP) सिडनी द्वारा घोषित वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index - GPI) का 15 वां संस्करण जारी किया है।आइसलैंड प्रथम स्थान पर दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है, जो 2008 से इसी पद पर है।

4. कौनसी वैक्सीन डेल्टा Covid-19 वैरिएंट के खिलाफ सबसे कारगर साबित हुयी है?
कोविशील्ड
फाइजर
स्पुतनिक वी
इनमे से कोई नहीं
Note: रूस की स्पूतनिक V (Sputnik-V) कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में मिले डेल्टा वेरियंट (Delta Variant Coronavirus) के खिलाफ ज्यादा असरदार है।


5. किस राज्य सरकार ने covid-19 की तीसरी लहर के लिए 5000 युवाओं को स्वास्थ्य सहायक के रूप में नियुक्ति करने का निर्णय लिया?
उत्तर प्रदेश
दिल्ली
महाराष्ट्र
राजस्थान
Note: दिल्ली सरकार में covid-19 की तीसरी लहर के लिए 5000 युवाओं को स्वास्थ्य सहायक के रूप में नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। दिल्‍ली सरकार इन युवाओं को 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद कोरोना महामारी की तीसरी लहर में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में इस्तेमाल करेगी।

6. सरकारी स्कूलों पर नजर रखने के लिए गुजरात के किस शहर में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन हुआ है?
अहमदाबाद
वड़ोदरा
सूरत
गांधीनगर
Note: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में सरकार द्वारा संचालित 54 हजार से अधिक स्कूलों की गतिविधियों की निगरानी के लिये गांधीनगर में कमान एवं नियंत्रण केन्द्र का उद्घाटन किया।

7. हाल ही में भारतीय मूल के किस अमेरिकी को माइक्रोसॉफ्ट ने अपना चेयरमैन नियुक्त किया है?
जॉन डब्लू थॉम्पसन(John W. Thompson)
शिवा नाडर
सत्या नडेला
सुन्दर पिचायी
Note: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Corp.) ने सत्या नडेला (Satya Nadella) को चेयरमैन नियुक्त किया है। भारतीय मूल के नडेला (Satya Nadella) पिछले 7 साल से कंपनी के सीईओ हैं।

8. हाल ही में कौन-सा देश नेट ज़ीरो उत्पादक मंच (Net Zero Producers Forum) में शामिल हुआ है?
सऊदी अरब
कतर
कनाडा
नॉर्वे
Note: सऊदी अरब 'नेट ज़ीरो उत्पादक मंच' में शामिल हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, सऊदी अरब, कतर और नॉर्वे ने मिलकर 'नेट ज़ीरो उत्पादक मंच' (Net Zero Producers' Forum) का निर्माण किया है।


9. हाल ही में भारतीय सेना ने किस राज्य में पहला हरित सौर ऊर्जा दोहन संयंत्र का उद्घाटन किया है?
असम
बिहार
राजस्थान
सिक्किम
Note: भारतीय सेना ने अपने सैनिकों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के दोहन के लिए उत्तरी सिक्किम में वनाडियम आधारित बैटरी प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए 56 KVA के पहले हरित सौर ऊर्जा दोहन संयंत्र का उद्घाटन किया है।

10. किस राज्य/संघशासित प्रदेश ने कोरोना संकट को देखते हुए अगले दो महीने कार्डधारकों को मुफ्त राशन एवं ऑटो टैक्सी चालकों को 5 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है?
लद्दाख
दिल्ली
बिहार
पंजाब
Note: दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त राशन के साथ आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10