1. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में, कपड़ा मंत्रालय ने लोक और जनजातीय कला चित्रों पर एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी “रीतियों से कलाकृतियों का सफर” का उद्घाटन किया है?
मिजोरम
दिल्ली
तेलंगाना
झारखण्ड
Note: लोक और जनजातीय कला चित्रों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी “रीतियों से कलाकृतियों का सफर” नई दिल्ली में शुरू हुई। इसमें 7 देशों- भारत, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की लोक और जनजातीय पेंटिंग प्रदर्शित की गयी हैं। इस विशेष प्रदर्शनी (18 अगस्त से 3 सितंबर तक) को ओडी आर्ट सेंटर के सहयोग से राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी, नई दिल्ली द्वारा क्यूरेट किया गया है।

2. आयुष्मान भारत मिशन के तहत अब तक अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कितने करोड़ के पार पहुंच गयी है?
8 करोड़
3 करोड़
2 करोड़
5 करोड़
Note: आयुष्मान भारत मिशन के तहत अब तक अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गयी है। जबकि इसमें 53 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के 10.74 करोड़ से अधिक कमजोर परिवारों को शामिल किया गया है। इस योजना को सितंबर 2018 में लॉन्च किया था।

3. इनमे से किस रेटिंग कंपनी ने भारतीय उद्योग के क्रेडिट आउटलुक को सकारात्मक में अपग्रेड किया है?
वर्ल्ड बैंक
यूनेस्को
निति आयोग
क्रिसिल
Note: क्रिसिल रेटिंग कंपनी ने भारतीय उद्योग के क्रेडिट आउटलुक को सकारात्मक में अपग्रेड किया है, जो की वर्तमान में भारतीय उद्योग के लिए एक व्यापक आधार वाली रिकवरी है जबकि इससे पहले भारतीय उद्योग का क्रेडिट आउटलुक “सावधानीपूर्वक आशावादी” था।

4. ‘अम्ब्रेला हेड’ वाली शैवाल प्रजाति की खोज कहां की गई है?
श्रीहरीकोटा
लक्षद्वीप
दमन
अंडमान और निकोबार
Note: 'अम्ब्रेला हेड' वाली शैवाल प्रजाति की खोज अंडमान और निकोबार में की गई है। हाल ही में वनस्पति वैज्ञानिकों के एक समूह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इसे खोजा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रवाल भित्तियों का सकेंद्रण स्थल है तथा समुद्री जैव विविधता से समृद्ध है। 'अम्ब्रेला हेड' वाली शैवाल एक चमकीले हरे रंग का शैवाल है जिसका आकार 20 से 40 मिमी. होता है। जो देखने में एक छतरी या एक मशरूम की तरह लगता है।


5. वन धन कार्यक्रम के तहत अगले पाँच वर्षों में सभी 27 राज्यों में कितने 'वन धन' उत्पादक कंपनियाँ स्थापित करने की योजना बनाई है?
150
225
200
175
Note: जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने वन धन कार्यक्रम के तहत आकांक्षी ज़िलों को प्राथमिकता के साथ अगले पाँच वर्षों में सभी 27 राज्यों में 200 'वन धन' उत्पादक कंपनियाँ स्थापित करने की योजना बनाई है। यह जनजातीय स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का गठन करने और उन्हें जनजातीय उत्पादक कंपनियों में मज़बूत करने हेतु बाज़ार से जुड़ा एक आदिवासी उद्यमिता विकास कार्यक्रम है। यह पहल वन धन यानी वन धन का उपयोग करके आदिवासियों के लिये आजीविका सृजन को लक्षित करती है।

6. किस देश ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के सहयोग से दुनिया भर में काम कर रहे ‘शांति सैनिकों’ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये एक प्रौद्योगिकी मंच शुरू किया है?
अमेरिका
जापान
चीन
भारत
Note: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच आपदा प्रबंधन पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत के गृह मंत्रालय और बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौता ज्ञापन में आपदा प्रबंधन, लचीलापन और शमन के क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच आपदा प्रबंधन पर समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दे दी है?
अफगानिस्तान
नेपाल
बांग्लादेश
म्यांमार
Note: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच आपदा प्रबंधन पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत के गृह मंत्रालय और बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौता ज्ञापन में आपदा प्रबंधन, लचीलापन और शमन के क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

8. किस देश की नौसेना के साथ भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में संयुक्त अभ्यास किया है?
अफ्रीका
सयुंक्त अर्ब अमीरात
जापान
वियतनाम
Note: भारतीय नौसेना ने समुद्री सहयोग के हिस्से के रूप में दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में वियतनामी नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया है। आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा ने वियतनाम पीपल्स नेवी फ्रिगेट VPN लाइ थाई टू के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10