1. किस मंत्रालय ने “एक पहल ड्राइव” नामक एक अखिल भारतीय विशेष अभियान लांच किया है?
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
वित्त मंत्रालय
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
कानून और न्याय मंत्रालय
Note: कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा दरवाजे पर न्याय वितरण के लिए “एक पहल ड्राइव” नामक एक अखिल भारतीय विशेष अभियान शुरू किया गया था। टेली-लॉ के तहत बड़े पैमाने पर पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। न्याय विभाग और नालसा (NALSA) ने इस अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय नागरिकों की न्याय तक पहुंच की इच्छा को साकार करना है।

2. किस देश में स्थित भारतीय उच्चायोग ने 57वां भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) दिवस मनाया है?
बांग्लादेश
म्यांमार
श्रीलंका
अफगानिस्तान
Note: ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 57वां भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) मनाया। इस कार्यक्रम की मेजबानी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने की। इस कार्यक्रम में जीवन के सभी क्षेत्रों से लगभग 100 ITEC पूर्व छात्रों और VIPs ने भाग लिया। ITEC भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। इसकी स्थापना 1964 में भारत द्वारा विकासशील देशों को विकास का अनुभव और उपयुक्त तकनीक प्रदान करने के लिए की गई थी।

3. वारंगल में नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की कितने मीटर में हरमिलन बैंस ने 19 वर्ष पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
1500 मीटर
500 मीटर
2500 मीटर
3500 मीटर
Note: पंजाब के पटियाला की हरमिलन बैंस ने वारंगल में नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 1500 मीटर में 19 वर्ष पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने 4:05.39 मिनट में दौड़ पूरी की जिसके साथ 21 साल की हरमिलन ने सुनीता रानी के 19 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है।

4. निम्न में से किस पुरस्कार से सम्मानित सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और ब्रह्मांड विज्ञानी “थानू पद्मनाभन” का निधन हो गया है?
पद्म भूषण
पद्म विभूषण
पद्म श्री
भारत रत्न
Note: पद्म श्री से पुरस्कार से सम्मानित सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और ब्रह्मांड विज्ञानी “थानू पद्मनाभन” का हाल ही में पुणे में निधन हो गया है। उनके निधन पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक जताया है।


5. भारत के किस राज्य की विपक्ष रहित सरकार का नाम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस रखा गया है?
त्रिपुरा
असम
नागालैंड
मणिपुर
Note: भारत के पूर्वोत्तरीय राज्य नागालैंड में हाल ही में विपक्ष रहित सरकार का नाम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस रखा गया है। इस तरह नागालैंड में बिना विपक्ष के ही सरकार चलेगी। अब से राज्य में सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी दलों ने मिलकर सरकार चलाने की घोषणा की है।

6. सातोशी नाकामोतो किसके संस्थापक है, जिनकी प्रतिमा का अनावरण हंगरी में किया गया है?
बिटकॉइन
दीनार
डॉलर
टका
Note: क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के संस्थापक सातोशी नाकामोतो की प्रतिमा का अनावरण हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में किया गया है। इसका निर्माण बुडापेस्ट में डेन्यूब नदी के पास एक बिजनेस पार्क में किया गया है।

7. किसने “Building Urban Planning Capacity in India” रिपोर्ट जारी की है?
योजना आयोग
शिक्षा मंत्रालय
निति आयोग
खेल मंत्रालय
Note: निति आयोग ने हाल ही में “Building Urban Planning Capacity in India” रिपोर्ट जारी की है, जिसमे 500 ‘स्वस्थ शहर’ बनाने का सुझाव दिया है। साथ ही इस रिपोर्ट में शहरीकरण में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

8. कांग्रेस के दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को किस राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है?
उत्तराखंड
पंजाब
मध्य प्रदेश
हरियाणा
Note: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह कांग्रेस के दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से लगातार 3 बार विधायक बने है और उन्होंने 2007 में निर्दलीय चुनाव जीता था।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10