1. भारत ने 9 से 15 अगस्त, 2021 तक व्रोक्लॉ (पोलैंड) में आयोजित युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में कितने पदक जीते है?
10
12
15
20
Note: युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 15 मेडल जीते है। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल है। इस बार के चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी जगह बनाई है।
2. “UNITE Aware” तकनीक किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
विदेश मंत्रालय
वित्त मंत्रालय
लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
अंतरिक्ष विभाग
Note: भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के चौथे मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा में मदद करने के लिए “UNITE Aware” तकनीक शुरू करने की घोषणा की है।
3. भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट को मिसाइलों के हमले से बचाने के लिए किसने एक “एडवांस्ड चैफ टेक्नोलॉजी” विकसित की है?
नासा
इसरो
यूनेस्को
डीआरडीओ
Note: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट को मिसाइलों के हमले से बचाने के लिए एक “एडवांस्ड चैफ टेक्नोलॉजी” विकसित की है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुश्मन की रडार-निर्देशित मिसाइलों को विचलित करने के लिए किया जाएगा।
4. एशियाई विकास बैंक और भारत ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए कितने मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
500 मिलियन डॉलर
300 मिलियन डॉलर
200 मिलियन डॉलर
400 मिलियन डॉलर
Note: भारत ने बेंगलुरु में मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 500 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 56 किलोमीटर की दो नई मेट्रो लाइनों के निर्माण के साथ बेंगलुरु में मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।
5. 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष का नाम बताइए जिन्हें हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया है?
संजय जे मेहता
एन. के. सिंह
वी. की आहलुवालिया
संजीत जी सिंह
Note: 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह कोइंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्थान लिया जो 1992 से IEG के अध्यक्ष थे।
6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस राज्य के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के लिए अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
महाराष्ट्र
पंजाब
गुजरात
केरल
Note: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के लिए अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। जिसमे सैरगाह का निर्माण, प्रदर्शनी केंद्र और पार्वती मंदिर का निर्माण शामिल है। साथ ही मंदिर के पीछे समुद्र तट पर एक किलोमीटर लंबे समुद्र दर्शन पैदल-पथ का निर्माण किये जायेगा।
7. किस संगठन ने ई-शील्ड नेक्स्ट लाइफ इंश्योरेंस उत्पाद लॉन्च किया है?
SBI Life Insurance Co. Ltd.
PNB MetLife India Insurance Co. Ltd.
ICICI Prudential Life Insurance Co. Ltd.
Aegon Life Insurance Co. Ltd.
Note: SBI लाइफ इंश्योरेंस ने एक नए जमाने का सुरक्षा समाधान ‘SBI Life eShield Next’ एक व्यक्तिगत, नॉन-लिंक्ड, जीवन बीमा शुद्ध जोखिम प्रीमियम उत्पाद लॉन्च किया है जो न तो शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है और न ही कोई लाभ या लाभांश साझा करता है। यह तीन प्लान विकल्प प्रदान करता है – लेवल कवर, बढ़ते कवर और फ्यूचर-प्रूफिंग बेनिफिट के साथ लेवल कवर।
8. किस संगठन के साथ, पर्यटन मंत्रालय ने आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए भागीदारी की है?
Oyo Rooms, Musafir
MakeMyTrip, Ibibo
Expedia, Travelguru
Cox & Kings, Thomas Cook
Note: पर्यटन मंत्रालय ने आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए MakeMyTrip और Ibibo Group के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसने पहले ही Cleartrip, Yatra.com और Ease my Trip के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।