1. छाती के एक्स-रे (Chest X-Ray ) में COVID-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उपकरण "ATMAN AI" किसने विकसित किया है?
IIT Kanpur
IIT Bombay
ICMR
DRDO
Note: DRDO ने छाती के एक्स-रे(Chest X-Ray ) में COVID-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का नाम "ATMAN AI" दिया गया।

2. 10 मिनट 58 सेकण्ड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज करवाने वाली राजस्थान की महिला कौन हैं?
हर्षिता सोनी
योगिता राजपूत
मोनिका कुमावत
भारती सिंह
Note: कृष्णम योगस्थली की संस्थापक मोनिका कुमावत ने 10 मिनट 58 सेकंड में 108 बार सूर्य नमस्कार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मोनिका ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

3. किस राज्य ने छात्रों को सिविल सेवाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना शुरू की है?
दिल्ली
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
महाराष्ट्र
Note: राजस्थान ने वंचित छात्रों को सिविल सेवाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' शुरू की है, जिसका उद्देश्य उन्हें समान अवसर देना है।

4. 21 जून, 2021 को ______ योग दिवस का आयोजन किया गया?
5वे
6वे
7वे
8वे
Note: 21 जून, 2021 को 7वे विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। भारत की 1 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Intertnational Yoga Day) या विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद 21 जून 2015 से दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।


5. हाल ही में खबरों में रही ‘अस्सी’ और ‘वरुणा’ नदियाँ भारत के किस राज्य से होकर बहती हैं?
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
बिहार
उत्तराखंड
Note: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वाराणसी में वरुणा और अस्सी नदियों के कायाकल्प के लिए एक समिति का गठन किया है, यह दोनों गंगा नदी में मिलती हैं। ट्रिब्यूनल ने यह कदम इन नदियों में अशोधित सीवेज (untreated sewage) के कथित निर्वहन और इन नदियों के तट पर अनाधिकृत निर्माण को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

6. सयुंक्त राष्ट्र संघ के भूमि संरक्षण से सम्बंधित संगठन UNCCD ने लैंड फॉर लाइफ अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया है?
डॉ. श्यामसुन्दर ज्याणी
डॉ. शुभम शर्मा
डॉ. रंजन रॉय
डॉ. दीपक पालीवाल
Note: सयुंक्त राष्ट्र संघ के भूमि संरक्षण से सम्बंधित संगठन UNCCD ने बीकानेर, राजस्थान के प्रोफेसर श्याम सुंदर ज्याणी को उनके द्वारा विकसित पद्धति फेमिलियल फॉरेस्ट्री या पारिवारिक वानिकी के लिए लैंड फ़ॉर लाइफ अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया है।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10