1. स्टील कंपनी गैलेंट ग्रुप ने निम्न किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?
अजय देवगन
सुनील शेट्टी
शाहरुख खान
सलमान खान
Note: देश की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील कंपनियों में शामिल गैलेंट ग्रुप ने बॉलीवुड सुपरस्टार और एक्शन किंग अजय देवगन को अपने ग्रुप का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। अगले दो वर्षों तक अजय देवगन ग्रुप से ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में जुड़े रहेंगे। कंपनी ने पूरे भारत में गैलेंट और गैलेंट एडवांस ब्रांड के तहत टीएमटी बार्स की मार्केंटिंग कर आशातीत विक्रय का लक्ष्य निर्धारित किया है।

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिये भारत तथा किस देश के बीच समझौता-ज्ञापन को मंज़ूरी दी?
स्पेन
फ्रांस
ऑस्ट्रिया
इटली
Note: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिये भारत तथा इटली के बीच समझौता-ज्ञापन को मंज़ूरी दी है। इस समझौता-ज्ञापन के तहत एक ऐसी प्रणाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे भारत एवं इटली, दोनों देशों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण लाभ होगा। इसके तहत दोनों देशों को एक-दूसरे की आपदा प्रबंधन प्रणालियों से लाभ प्राप्त करने और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में तैयारी, प्रतिक्रिया एवं क्षमता निर्माण को मज़बूत करने में मदद मिलेगी।

3. उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान हेतु निम्न में से किसे रामकृष्ण बजाज मेमोरियल ग्लोबल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
गौतम अदाणी
रतन टाटा
मुकेश अंबानी
साइरस मिस्त्री
Note: देश के उद्योग जगत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अदाणी को ख्यातिप्राप्त रामकृष्ण बजाज मेमोरियल ग्लोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अदाणी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, ताकतवर भारत और भारतीयों के लिए एक भारत का दृष्टिकोण हमारा लक्ष्य है।

4. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की ओर से जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021 रैंकिंग में भारत निम्न में से कितने स्थान पर आ गया है?
25
32
35
46
Note: विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की ओर से जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में भारत ने छलांग लगाई। 2021 में भारत 46वें स्थान पर पहुंच गया है। संगठन के मुताबिक, भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही तेज रफ्तार से बढ़ रही है। 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2021 में यह 46वें पायदान पर पहुंच गया है।


5. किस राज्य ने ‘कूपर महसीर’ को राज्य मच्छली घोषित किया है, जिसे स्थानीय रूप से ‘केटली’ नाम दिया गया है?
सिक्किम
महाराष्ट्र
मेघालय
पश्चिम बंगाल
Note: सिक्किम सरकार ने मछली के महत्व पर जोर देने और इसके संरक्षण उपायों पर जोर देने के लिए “कूपर महसीर” को राज्य की मछली के रूप में घोषित किया है, इसे स्थानीय रूप से “केटली” नाम दिया है। “नियोलिसोचिलस हेक्सागोनोलेपिस” इस मछली का जैविक नाम है।

6. पर्यावरण “अर्थशॉट” पुरस्कार के लिए कितनी भारतीय परियोजनाओं को चुना गया है?
5 परियोजनाओं
4 परियोजनाओं
3 परियोजनाओं
2 परियोजनाओं
Note: पर्यावरण “अर्थशॉट” पुरस्कार के लिए 2 भारतीय परियोजनाओं (सौर ऊर्जा से चलने वाली आयरनिंग कार्ट परियोजना और दिल्ली के एक उद्यमी द्वारा विकसित कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण अवधारणा) को चुना गया है। इस पर्यावरण पुरस्कार के लिए विश्व के कई नामांकन में से कुल 15 फाइनलिस्ट चुने गए हैं।

7. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन ने पहली बार अपनी आरसीसी कंपनी की कमान किसी महिला सैन्य अधिकारी को सौंपी है?
डीआरडीओ
शिक्षा मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
सीमा सड़क संगठन
Note: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सीमा सड़क संगठन ने हाल ही में पहली बार अपनी आरसीसी कंपनी की कमान महिला सैन्य अधिकारी मेजर आइना को सौंपी है। मेजर आइना के नेतृत्व में कैप्टन अंजना, एईई भावना जोशी व विष्णु माया को भी नियुक्त किया गया है।

8. हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने किस भारतीय अभिनेता को हिन्दू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है?
शाहरुख़ खान
अमिताभ बच्चन
अक्षय कुमार
अनुपम खेर
Note: हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित विश्वविद्यालय ने भारतीय अभिनेता अनुपम खेर को हिन्दू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। इस अवसर पर अनुपम खेर ने कहा है की यह उपाधि मुझे हिंदू धर्म के दर्शन, दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति के दर्शन के बारे में बात करने के लिए एक मंच देगी।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10