Advertisement

Speedo Typing Software

Most trusted typing software of India.

Daily Live Typing Test Series.

SSC CHSL, SSC CGL, RSMSSB LDC, RRB NTPC, Rajasthan High Court and More!

Free Download

1. निम्न में से किस समूह के द्वारा जलवायु परिवर्तन पर कड़े नियमों की शुरुआत की है?
OECD
BRICS
G-7
यूरोपीय संघ
Note: यूरोपीय संघ द्वारा जलवायु परिवर्तन पर कड़े नियमों की शुरुआत की गई है। यूरोपीय संघ (EU) ने इस दशक में जलवायु परिवर्तन का कारण बनने वाली ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में 55 प्रतिशत की कटौती के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नए कानून की व्यवस्था की है। इसमें विदेशी कंपनियों के प्रदूषण उत्सर्जन पर कर लगाने की एक विवादास्पद योजना भी शामिल है। कार्बन विमानन ईंधन और शिपिंग ईंधन पर टैक्स को लागू करना तथा सीमा पर आयातकों को सीमेंट स्टील जैसे उत्पाद बनाने में उत्सर्जित कार्बन के लिए चार्ज करना शामिल होगा।

2. राजस्थान के श्रम विभाग द्वारा प्रदेश भर में श्रमिक पंजीयन अभियान का शुभारंभ किस नाम से किया है?
रोजगार
निर्माण
श्रमिक
परिश्रम
Note: राजस्थान के श्रम विभाग द्वारा राज्य में "निर्माण" श्रमिकों के पंजीकरण के लिए 15 जुलाई से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाएगा जाएगा ताकि श्रमिकों को केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

3. उत्तर प्रदेश में 'चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग' को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। इस मार्ग से उत्तर प्रदेश के कितने जिले लगते है?
3
5
6
8
Note: सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा 'चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग' को नेशनल हाइवे घोषित किया गया है। परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश के पांच जिलों से होकर गुजरता है। 275 किलोमीटर लंबा यह मार्ग फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती जिलों से होकर गुजरता है। अयोध्या में हर साल पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा के लिए पूरे देश और विदेश से लोग आते हैं। संत अयोध्या की चौरासी कोसी में परिक्रमा करते हैं।

4. किस राज्य में हाल ही में, भारत का पहला ‘पोलीनेटर पार्क’ बना है?
उत्तरप्रदेश
उत्तराखंड
मणिपुर
हिमाचल प्रदेश
Note: उत्तराखंड वन विभाग ने नया प्रयोग करते हुए राज्य का पहला पोलीनेटर पार्क (Pollinator Park) तैयार किया है। "पोलीनेटर" श्रेणी में तितली, मधुमक्खी और चिड़िया आती हैं। पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उठाया गया यह कदम अति महत्वपूर्ण है।


Advertisement

Speedo Typing Software

SSC CHSL, CGL and More!


Free Download

5. कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में पाल्मे डी’ओर (Palme d’Or) जीतने वाली पहली महिला निर्देशक है?
Katheryn Bigelow
Julia Ducournau
Jane Campion
Chloe Zhao
Note: कान महोत्सव (Cannes Film Festival), जिसे वर्ष 2003 तक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (फेस्टिवल इंटरनेशनल डु फिल्म) कहा जाता था, एक वार्षिक फिल्म समारोह है जो कान्स, फ्रांस में आयोजित किया जाता है। फ्रांसीसी निर्देशक, Julia Ducournau (जूलिया डुकोर्नौ), ने एक हॉरर ड्रामा ‘टाइटन’ के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में पाल्मे डी’ओर (Palme d’Or) पुरस्कार प्राप्त किया है। पिछले 28 वर्षों में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर (Palme d’Or) जीतने वाली पहली महिला निर्देशक जूलिया डुकोर्नौ बन गई है।

6. समुद्री निगरानी उद्देश्य के लिए निम्नांकित में से किस विमान का उपयोग किया जाता है?
ए-8I
जी-8I
टी-8I
पी-8I
Note: पी-8I विमान मुख्य रूप से समुद्री निगरानी उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है। पी-8I, हारपोन ब्लॉक II हवा से जाने वाली मिसाइलों और हल्के टॉरपीडो के साथ सुसज्जित होता है। हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने छह पी-8I विमानों की खरीद को स्वीकृति प्रदान की।

7. महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु “दिशा पुलिस स्टेशन” स्थापित करने वाला देश का प्रथम राज्य कौनसा है?
आंध्र प्रदेश
छत्तीसगढ़
झारखण्ड
हरियाणा
Note: आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दिशा पुलिस अधिनियम-2019 पारित किया गया था। जिसके तहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की जांच को 14 दिवस के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अधिनियम के तहत “दिशा पुलिस स्टेशन” स्थापित किए जाने प्रस्तावित थे। हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 30% अतिरिक्त फंड आवंटित कर राज्य में 18 दिशा पुलिस स्टेशन स्थापित किए गए हैं।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10