1. निम्न में से किस आर्गेनाइजेशन ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपना स्वदेशी चार्जर विकसित किया है?
ह्युदै कारपोरेशन
हौंडा
हीरो
ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया
Note: ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) ने देश में ईवी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपना स्वदेशी चार्जर विकसित किया है. ARAI ने AC001 नामक चार्जर विकसित किया है।

2. भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण” किस राज्य के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ है?
गुजरात
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
सिक्किम
Note: भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण” हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ है। इस अभ्यास में दोनों टुकड़ियों ने भारतीय और नेपाली सैन्य धुनों कातालमेल बिठाया। उत्तर भारत एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एस एस महल नेसभा को संबोधित किया।

3. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अनुसार, किस वर्ष तक भारत औद्योगिक ट्रांस फैट-फ्री बन जायेगा?
2022
2023
2024
2025
Note: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2022 तक भारत औद्योगिक ट्रांस फैट-फ्री बन जायेगा। ट्रांस फैट को सबसे खराब प्रकार का वसा माना जाता है।

4. ओडिशा वन विभाग ने पशु-मानव संघर्ष को खत्म करने के लिए किस जानवर पर ‘रेडियो कॉलर’ लगाने का प्रस्ताव रखा है?
कछुआ
शेर
सांप
हाथी
Note: ओडिशा के वन विभाग ने राज्य के 7 हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाने, उनकी आवाजाही पर नज़र रखने और उन्हें मानव बस्तियों में प्रवेश करने से रोकने का प्रस्ताव दिया है। इसका उद्देश्य पशु-मानव संघर्ष को समाप्त करना है। इसके लिए चंदका वन्यजीव अभयारण्य के तीन हाथियों और सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व के चार हाथियों को चुना गया है। इस डिवाइस में GPS डिवाइस लगा है और लोकेशन को रियल टाइम ट्रैक किया जा सकता है।


5. खबरों में रही तांगानिका झील (Lake Tanganyika), कितने देशों द्वारा साझा की जाती है?
2
3
4
6
Note: अफ्रीका में स्थित तांगानिका झील तंजानिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), बुरुंडी और जाम्बिया नामक चार देशों द्वारा साझा की जाती है। यह दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी, दूसरी सबसे गहरी और सबसे लंबी मीठे पानी की झील है। यह झील हाल ही में खबरों में है, क्योंकि बच्चों के लिए एक स्वतंत्र संगठन “सेव द चिल्ड्रेन” ने कहा है कि जलवायु झटकों के कारण तांगानिका झील के महत्वपूर्ण उदय से बुरुंडी में 84% आंतरिक प्रवास हुआ है। बुरुंडी में ज्यादातर लोग इसी झील के किनारे रहते हैं।

6. किस राज्य के काजा में दुनिया के सबसे ऊँचे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया?
जम्मू कश्मीर
सिक्किम
अरुणाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश
Note: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में दुनिया का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। स्थायी पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए विश्व के सबसे ऊंचे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह काजा में 500 फीट पर दुनिया का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन है।

7. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निम्न में किसे राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है?
प्रमोद तिवारी
मोहन अग्रवाल
विमल सिंह
अनिरुद्ध तिवारी
Note: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को अपना मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले अनिरुद्ध तिवारी डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर एंड फारमर्स वेलफेयर एंड फूड प्रोसेसिंग में एडिशनल चीफ सेक्रटरी के पद पर काम कर चुके हैं। अनिरुद्ध तिवारी को विनी महाजन की जगह मुख्य सचिव बनाया गया है।

8. किस अभिनेता को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में ‘मानद कमांडर’ पद पर नियुक्त कर सम्मान दिया गया है?
जैक ब्लैक
पियर्स ब्रॉसनन
शाहरुख खान
डेनियल क्रेग
Note: जेम्स बांड के अभिनेता डेनियल क्रेग को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में ‘मानद कमांडर’ पद पर नियुक्त कर सम्मान दिया गया है। डेनियल क्रेग कसीनो रॉयल, क्वांटम ऑफ़ सोलेस, स्काईफॉल एंड स्पेक्टर में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा चुके हैं। जेम्स बॉन्ड 1953 में उपन्यासकार इयान फ्लेमिंग द्वारा बनाया गया एक काल्पनिक चरित्र है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10