1. ‘fancyodda’ नाम की पॉपुलर वेबसाइट ने "एशियन 2021 मोस्ट हैंडसम मैन" का खिताब किस भारतीय अभिनेता को दिया है?
ऋतिक रोशन
शाहरुख़ खान
रणवीर कपूर
प्रभास
Note: ‘fancyodda’ नाम की पॉपुलर वेबसाइट ने प्रभास को ‘एशियन 2021 मोस्ट हैंडसम मैन’ का खिताब दिया है।

2. किस देश ने आनुवंशिक रूप से संशोधित “गोल्डन राइस” को मंजूरी दे दी है?
चीन
जापान
फिलीपींस
भारत
Note: फिलीपींस ने हाल ही में आनुवंशिक रूप से संशोधित “गोल्डन राइस” को मंजूरी दे दी है। इस “गोल्डन राइस” को फिलीपींस द्वारा व्यावसायिक उत्पादन के लिए मंजूरी दी गयी है। यह फैसला विश्व के विकासशील क्षेत्रों में बच्चों की जान बचाएगा और बचपन के अंधेपन का मुकाबला करेगा।

3. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ओलंपिक खेलों में एकल पुरुष मैच जीतने वाले कौन से भारतीय टेनिस खिलाडी बन गए है?
दूसरे
पहले
चौथे
तीसरे
Note: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल हाल ही में ओलंपिक खेलों में एकल पुरुष मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाडी बन गए है। वे 25 वर्ष में भारत के लिए जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने है। उन्होंने मैच में इस्तोमिन को 6-4, 6-7(6), 6-4 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।

4. टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब किस संस्था के द्वारा लांच किया गया है?
IIT-कानपुर
IIT-खड़गपुर
IIT-दिल्ली
IIT-धनबाद
Note: IIT कानपुर ने घुसपैठ पहचान प्रणाली, एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा प्रणाली के लिए साइबर सुरक्षा समाधान खोजने के लिए टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब लांच किया। एक कठोर आवेदन प्रक्रिया के बाद, 25 अनुसंधान और विकास प्रमुख जांचकर्ताओं और 13 स्टार्ट-अप का चयन किया गया है। साइबर सुरक्षा में अत्याधुनिक तकनीक आम जनता के साथ-साथ उद्योग और सरकार की डिजिटल संपत्तियों की रक्षा करने के लिए आवश्यक है।


5. राजस्थान के किस जिले में दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार बन रही है?
बाड़मेर
बीकानेर
जैसलमेर
जोधपुर
Note: राजस्थान के बीकानेर जिले में दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार बन रही है। पर्यावरण प्रेमी बृजनारायण ने 27 हजार बीघा जमीन, तीन लाख खेजड़ी के पेड़, चार हजार गायें, एक हजार नील गायें, पांच हजार हिरण, चार हजार खरगोश और असंख्य चूहों तथा सांपो को बचाने के लिए 9 इंच मोटी दीवार बनाने का फैसला किया है। 40 किमी लंबी इस दीवार (Wall) मे 70 लाख ईंटे लगेंगी। इस दीवार की लागत करीब पांच करोड़ रुपए है। ये सारा पैसा लोगों की मदद से ही जुटाया जा रहा है। इस दीवार को बनाने में केंद्र सरकार या राज्य सरकार से कोई मदद नहीं ली जा रही है।

6. वाइस एडमिरल विनय को यूके द्वारा अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विनय किस भारतीय सेना से संबंध रखते है?
भारतीय वायु सेना
भारतीय नौसेना
भारतीय जल सेना
Note: भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल विनय हाल ही में यूके द्वारा अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हाइड्रोग्राफी और नॉटिकल कार्टोग्राफी के क्षेत्रों में उनके कार्यों के लिए यूके द्वारा यह पुरस्कार दिया गया है।

7. भारतीय संसद के किस सदन में हाल ही में आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक पेश किया गया है?
राजस्थान कोर्ट
योजना आयोग
लोकसभा
राज्यसभा
Note: भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक पेश किया गया है। जिसका उद्देश्य देश भर में सरकारी स्वामित्व वाली सभी आयुध कारखानों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकना है। इस बिल में सरकार उल्लिखित सेवाओं को आवश्यक रक्षा सेवाएं घोषित कर सकेगी।




GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10