1. पूर्वोत्तर के किस राज्य में प्रथम सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन किया गया?
सिक्किम
मेघालय
नगालैंड
त्रिपुरा
Note: कोहिमा(Kohima) में नागालैंड के पहले और भारत के 61वें सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (Software Technology Park of India - STPI) केंद्र का उद्घाटन किया गया। कोहिमा में एसटीपीआई (STPI) केंद्र का उद्घाटन इस क्षेत्र में भावी पीढ़ियों के लिए अवसर पैदा करने के लिए पूर्वोत्तर में एक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दृष्टिकोण की पूर्ति है। MoS ने प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र में वास्तविक परिवर्तन करने की आवश्यकता का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए, राज्य सरकार को युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए संस्थानों का एक इंटरकनेक्शन बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक डेल्टा कोविड वेरिएंट (Delta Covid Variant) अब तक कितने देशों मे फैल चुका है?
120
185
140
150
Note: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, डेल्टा कोविड वेरिएंट (Delta Covid Variant) वर्तमान में सबसे प्रभावी संक्रामक वायरस स्ट्रेन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह वैरिएंट अब तक 185 देशों मे फैल चुका है। कोरोना संक्रमण के डेल्टा वैरिएंट का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। विश्वभर में कोरोना संक्रमण के 22 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 49 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
3. विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थानूपद्मनाभन का निधन हो गया। वह किस राज्य के थे?
तमिलनाडु
केरल
कर्नाटक
आंध्र प्रदेश
Note: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर तनु पद्मनाभन के निधन पर शोक व्यक्त किया। इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर, पद्मनाभन ने गुरुत्वाकर्षण, ब्रह्मांड में संरचना निर्माण और क्वांटम गुरुत्वाकर्षण पर रिसर्च की। अपने वैज्ञानिक अनुसंधान के अलावा, पद्मनाभन ने विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम किया और 300 से अधिक लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान दिए और 100 से अधिक लोकप्रिय विज्ञान लेख लिखे।
4. भारत की पहली सेल प्रसारण सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली शुरू करने के लिए हाल ही में किस दूरसंचार सेवा ने आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सेलटिक के साथ हाथ मिलाया है?
बीएसएनएल
एमटीएनएल
रिलायंस जियो
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
Note: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) और Celltick के साथ भागीदारी की है, जो दुनिया का सबसे बड़ा सेल प्रसारण-आधारित उत्पाद प्रदाता है। आंध्र प्रदेश सेलटिक की सेल प्रसारण सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली (Public Warning Systems) को लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
5. भारत की पहली सेल प्रसारण सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली शुरू करने के लिए हाल ही में किस दूरसंचार सेवा ने आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सेलटिक के साथ हाथ मिलाया है?
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
बीएसएनएल
एमटीएनएल
रिलायंस जियो
Note: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) और Celltick के साथ भागीदारी की है, जो दुनिया का सबसे बड़ा सेल प्रसारण-आधारित उत्पाद प्रदाता है। आंध्र प्रदेश सेलटिक की सेल प्रसारण सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली (Public Warning Systems) को लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
6. हाल ही में किसने पहली इन-पर्सन समिट शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है?
योशीहिदे सुगा
स्कॉट मॉरिसन
नरेंद्र मोदी
जो बिडेन
Note: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने राष्ट्रपति जो बिडेन ने पहली इन-पर्सन समिट शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। यह क्वाड सम्मलेन भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह हैं। यह पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिलने वाली क्वाड मीट भी होगी।
7. इनमे से किस राज्य के पूर्व राज्यपाल वाई.एस. डडवाल का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है?
महाराष्ट्र
गुजरात
उत्तराखंड
अरुणाचल प्रदेश
Note: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख वाई.एस. डडवाल का हाल ही में 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे 2007 में दिल्ली पुलिस आयुक्त बने और 2010 में उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाली थी।
8. संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बेस्ली के मुताबिक, किस देश में वर्तमान में 16 मिलियन लोग भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं?
सीरिया
यमन
तन्ज़िस्तान
अफगानिस्तान
Note: संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बेस्ली के मुताबिक, यमन में वर्तमान में 16 मिलियन लोग भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं। यहाँ लाखों लोगों के भोजन के राशन में अक्टूबर 2021 में कटौती की जाएगी, जब तक कि नई फंडिंग वहां नहीं पहुंच जाती।
9. निम्न में से किस संघ ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक क्रेटर का नाम आर्कटिक खोजकर्ता मैथ्यू हेंसन के नाम पर रखा है?
यूनाइटेड नेशन
इसरो
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ
नासा
Note: अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन) ने हाल ही में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक क्रेटर का नाम आर्कटिक खोजकर्ता मैथ्यू हेंसन के नाम पर रखा है. यह हेंसन क्रेटर डे गेरलाचे और सेवरड्रुप क्रेटर के बीच स्थित है।
10. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए कितने अर्जुन टैंक का ऑर्डर दिया है?
78
58
128
118
Note: रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना के लिए 118 युद्धक टैंक अर्जुन MK-1A का हैवी व्हीकल फैक्ट्री चेन्नई को इसका ऑर्डर दिया है. जिसकी कीमत 7,523 करोड़ रुपए है। यह Mk-1A अर्जुन टैंक का नया संस्करण है। इसे 72 नई सुविधाओं और अधिक स्वदेशी उपकरणों के साथ बनाया गया है।