1. अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारत के पहले स्पेस टूरिस्ट कौन होंगे?
सिरीशा बांदला
सूरज राठी
संतोष जॉर्ज कुलांगरा
रोहन शास्त्री
Note: केरल के रहने वाले संतोष जॉर्ज कुलांगरा भारत के पहले स्पेस टूरिस्ट होंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 49 वर्षीय संतोष अब तक करीब 130 देशों की यात्रा भी कर चुके हैं।

2. AIFF महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 किसे चुना गया है?
सस्मित मलिक
अंजू तमांग
अदिति चौधरी
नंगंगोम बाला देवी
Note: AIFF-अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम फॉरवर्ड, नंगंगोम बाला देवी को AIFF की महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 के रूप में चुना है।

3. हर वर्ष 24 जुलाई को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
आयकर दिवस
कारगिल विजय दिवस
पाई अनुमोदन दिवस
विश्व मलाला दिवस
Note: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes (CBDT)) ने 24 जुलाई 2021 को 161वां आयकर दिवस मनाया। भारत में, आयकर दिवस हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में पहली बार 24 जुलाई 1980 को आयकर पेश किया गया था। इस कर का उद्देश्य 1857 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता के पहले युद्ध में ब्रिटिश शासन को हुए नुकसान की भरपाई करना था। 24 जुलाई को पहली बार 2010 में आयकर दिवस के रूप में मनाया गया था।

4. वर्ष 2032 के ओलंपिक खेल कहाँ पर आयोजित किए जाएंगे?
लॉस एंजिल्स
दिल्ली
ब्रिस्बेन
पेरिस
Note: अंतर्राष्टीय ओलम्पिक समिति (IOC) के कार्यकारी बोर्ड ने वर्ष 2032 ओलंपिक की मेजबानी के लिए ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया के नाम को प्रस्तावित करने का निर्णय लिया है।


5. किस देश ने विश्व का पहला परमाणु रिएक्टर एक्टिवेट करने की घोषणा की है?
जापान
अमेरिका
रूस
चीन
Note: चीन की सरकार ने विश्व का पहला परमाणु रिएक्टर एक्टिवेट करने की घोषणा की है। चीन दुनिया के पहले स्वच्छ (clean) वाणिज्यक रिएक्टर को सक्रिय करने की योजना पर काम कर रहा है, इसे ठंडा करने के लिए पानी की आवश्यकता नहीं होती है इसलिए यह रेगिस्तानी क्षेत्रों में भी काम करने के सक्षम होगा। यह एक 'Molten Salt' यानी पिघले हुए नमक का उपयोग करने वाला परमाणु रिएक्टर है, जो यूरेनियम की बजाय तरल थोरियम पर चलता है पिघला हुआ नमक जब हवा के संपर्क में आता है तो ठंडा हो जाता है और जल्दी से जम जाता है और इस प्रकार थोरियम को इन्सुलेट करता है, जिससे किसी भी संभावित रिसाव में पारंपरिक रिएक्टरों से लीक की तुलना में इससे पर्यायवरण में बहुत कम विकिरण फैलेगा।

6. किस देश ने अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “जोगाजोग” लॉन्च करने की घोषणा की है?
म्यांमार
बांग्लादेश
पाकिस्तान
श्रीलंका
Note: बांग्लादेश ने हाल ही में अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “जोगाजोग” लॉन्च करने की घोषणा की है, जो की विश्वभर में लोकप्रिय फेसबुक का विकल्प होगा और “अलापोन” व्हाट्सएप का विकल्प होगा। जोगाजोग एप्प के माध्यम से देश के उद्यमी डेटा, सूचना और संचार के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस और समूहों के अपने संस्करण बना सकेंगे।

7. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है?
कर्नाटक
केरल
गुजरात
पंजाब
Note: कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। कर्नाटक में भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। वे सबसे पहले 12 नवंबर 2007 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने, लेकिन महज सात दिन बाद 19 नवंबर 2007 को ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद 30 मई 2008 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।

8. भारत में कितने विश्व धरोहर स्थल है?
40
39
38
36
Note: भारत में कुल 39 विश्व धरोहर स्थल है। हाल ही में तेलंगाना राज्य में वारंगल के पास, मुलुगु जिले के पालमपेट में स्थित रुद्रेश्वर मंदिर (जिसे रामप्पा मंदिर के रूप में भी जाना जाता है) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में अंकित किया गया है। यह निर्णय यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44वें सत्र में लिया गया। रामप्पा मंदिर, 13वीं शताब्दी का अभियंत्रिकीय चमत्कार है जिसका नाम इसके वास्तुकार, रामप्पा के नाम पर रखा गया था। इस मंदिर को सरकार द्वारा वर्ष 2019 के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में एकमात्र नामांकन के लिए प्रस्तावित किया गया था। रुद्रेश्वर मंदिर का निर्माण 1213 ईस्वी में काकतीय साम्राज्य के शासनकाल में काकतीय राजा गणपति देव के एक सेनापति रेचारला रुद्र ने कराया था। यहां के स्थापित देवता रामलिंगेश्वर स्वामी हैं।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10