1. भारत के किस राज्य में ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना की शुरूआत की गई है?
ओडिशा
केरल
तमिलनाडु
सिक्किम
Note: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना की शुरूआत की है। इससे अब जगन्नाथ धाम यानी पुरी शहर के लोगों को अब शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि अब यहां के हर नल से उच्च गुणवत्ता वाला शुद्ध पेयजल मिलेगा।

2. जापान की कितने वर्षीय स्केटबोर्डर मोमीजी निशिया जापान की सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाडी बन गयी है?
16 वर्षीय
14 वर्षीय
13 वर्षीय
11 वर्षीय
Note: टोक्यो ओलिंपिक-2020 में जापान की 13 वर्षीय स्केटबोर्डर मोमीजी निशिया गोल्ड मेडल जीता है, वे जापान की सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाडी बन गयी है। 13 साल 330 दिन की उम्र में मोमिजी निशिया ने स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग में ब्राजील की रेसा लील को पराजित किया है।

3. IISER कोलकाता के शोधकर्ताओं ने किस IIT संस्थान के सहयोग से पीजोइलेक्ट्रिक आणविक क्रिस्टल विकसित किए हैं?
IIT दिल्ली
IIT खड़गपुर
IIT मद्रास
IIT जोधपुर
Note: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) कोलकाता के शोधकर्ताओं ने IIT खड़गपुर के सहयोग से पीजोइलेक्ट्रिक आणविक क्रिस्टल विकसित किए हैं, जो की यांत्रिक प्रभाव से उत्पन्न विद्युत आवेशों के साथ अपने स्वयं के मशीनी नुकसान की मरम्मत कर सकते हैं। इन क्रिस्टलों में विद्युत आवेश उत्पन्न करने का अद्वितीय गुण होता है। जब वस्तु क्षतिग्रस्त हो जाती है या यांत्रिक प्रभाव से गुजरती है, तो दरार वाले क्षेत्रों में एक विद्युत आवेश उत्पन्न होता है, जिसके बाद इस वस्तु के टूटे हुए टुकड़े एक दूसरे को आकर्षित करते हैं, जिससे एक स्वायत्त सटीक मरम्मत होती है।

4. टोक्यो ओलम्पिक-2020 का पहला गोल्ड मैडल किस देश को मिला है?
बांग्लादेश
भारत
पकिस्तान
चीन
Note: चीन की यांग कियान ने टोक्यो ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता। यांग कियान ने असाका शूटिंग रेंज में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। रूस की अनास्तासिया गलाशिना ने रजत पदक जीता तथा स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन ने कांस्य पदक जीता।


5. ISRO ने अपना मर्चेंडाइज़र प्रोग्राम कितनी कम्पनी के साथ शुरू किया है?
8
6
5
10
Note: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मर्चेंडाइज़र प्रोग्राम, जिसे अंतरिक्ष-थीम के अनुसार अनुकूलित किया जाएगा, 8 कंपनियों के साथ साझेदारी में शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम के शुरू होने के बाद, इच्छुक सभी लोग इसरो के मर्चेंडाइज़ उत्पादों जैसे टी-शर्ट, स्केल मॉडल, अंतरिक्ष-थीम वाले शैक्षिक खेल, मग, विज्ञान के खिलौने आदि खरीद सकेंगे। इसरो का मानना ​​है कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बच्चों, छात्रों और देश की जनता के बीच जागरूकता पैदा हो सकेगी और यह संगठन की उपलब्धियों को भी बढ़ा सकता है।

6. "MyGov-मेरी सरकार" पोर्टल किस राज्य सरकार द्वारा लांच किया गया है?
उत्तर प्रदेश
तेलंगाना
पश्चिम बंगाल
महाराष्ट्र
Note: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘MyGov-मेरी सरकार’ (MyGov-Meri Sarkar) पोर्टल को लांच किया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग सरकार को विभिन्न फीडबैक दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ राज्य के आम नागरिकों के जुड़ाव को और बढ़ाने के लिए इस पोर्टल का कुशलतापूर्वक उपयोग किया जाएगा। इससे यूपी सरकार उन्हें राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दे सकती है।

7. किस शहर में ग्रीन सोहरा वनीकरण अभियान लांच किया है?
दुर्गापुरा
दिल्ली
चेरापूंजी
लद्दाख
Note: गृह मंत्री अमित शाह ने चेरापूंजी के सोहरा में ग्रीन सोहरा वनीकरण अभियान लांच किया है। उन्होंने अभियान लांच करते हुए “Evergreen Northeast” का नारा दिया है। यह अभियान असम राइफल्स और मेघालय द्वारा चलाया जाएगा। हरित सोहरा वनीकरण अभियान के साथ ही ग्रेटर सोहरा जलापूर्ति योजना का उद्घाटन भी किया है।

8. भारत सरकार ने ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर (GNHCP) विकसित करने के लिए किस बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
सिटी बैंक
विश्व बैंक
पंजाब नेशनल बैंक
अक्सिक्स बैंक
Note: केंद्र सरकार ने ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर (GNHCP) विकसित करने के लिए विश्व बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरने वाले विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों की लगभग 781 किलोमीटर लंबाई का अपग्रेडेशन शामिल है। कुल 781 किमी की लंबाई में से 287.96 किमी पर 1664.44 करोड़ रुपये का कार्य प्रदान किया जा चुका है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10