1. किस राज्य की सोजत मेहंदी को सरकार की ओर से जीआई टैग प्रदान किया गया है?
बिहार
दिल्ली
पंजाब
राजस्थान
Note: राजस्थान की 'सोजत मेहंदी' को सरकार से भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिला है। जीआई दर्जा उत्पाद के निर्माताओं को उच्च मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है और कोई अन्य निर्माता अपने उत्पादों के विपणन के लिए इस नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता। आमतौर पर यह दर्जा नाम, गुणवत्ता और विशिष्टता का आश्वासन देता है, जो मुख्य रूप से इसके मूल स्थान के कारण होता है।

2. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का नाम बताइए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का बाहरी लेखा परीक्षक चुना गया है?
आर के माथुर
जी सी मुर्मू
मनोज सिन्हा
राजीव मह्रिषी
Note: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक जी सी मुर्मू को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का बाहरी लेखा परीक्षक चुना गया है। उनके कार्यकाल वर्ष 2022 से 2027 तक 6 साल के लिए होगा। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी एक शांतिपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है।

3. किस देश ने सभी क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है?
यूरोप
चीन
ऑस्ट्रेलिया
अमेरिका
Note: चीन के सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने हाल ही में सभी क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है। वर्ष 2020-2021 के दौरान बिटकॉइन सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी के वैश्विक मूल्यों में बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव आया है। बैंक के मुताबिक, बिटकॉइन और सभी क्रिप्टोकरेंसी का व्यापार व्यापक हो गया है और आर्थिक व वित्तीय व्यवस्था को बाधित कर रहा है।

4. “अंतर्राष्ट्रीय स्टार्ट-अप हब रैंकिंग 2021” में भारत का कौन सा शहर 23वे स्थान पर रहा है?
हैदराबाद
मुंबई
बैंगलोर
दिल्ली
Note: स्टार्ट-अप जीनोम द्वारा हाल ही में अपनी वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय स्टार्ट-अप हब रैंकिंग 2021 जारी की गयी है जिसमे भारत के बैंगलोर ने 23वां स्थान हासिल किया गया। इस बार लंदन, मुंबई और बैंगलोर को विश्व के टॉप स्टार्ट-अप केंद्रों में शामिल किया गया है, जबकि इमर्जिंग इकोसिस्टम रैंकिंग में मुंबई को पहले स्थान पर है।


5. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कितनी कलाकृति और पुरावशेष दिए है?
157
251
52
92
Note: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की 4 दिन की यात्रा के दौरान 157 कलाकृति और पुरावशेष सौंपे है, जो की दूसरी से लेकर 18वीं सदी तक पुराने हैं। इनमे 10वीं शताब्दी की बलुआ पत्थर से तैयार की गई डेढ़ मीटर की नक्काशी से लेकर 12वीं शताब्दी की उत्कृष्ट कांसे मूर्ति शामिल है।

6. आईपीएल में कौन सा खिलाडी किसी एक टीम के खिलाफ 1 हजार रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज बन गया है?
पृथ्वी शॉ
रोहित शर्मा
विजय शंकर
विराट कोहली
Note: मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गया है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 29 पारियों में 1015 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान उनका औसत 46.13 का रहा है।

7. ज़ी एंटरटेनमेंट और किस मीडिया कंपनी ने दोनों के विलय के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी है?
हॉटस्टार
सोनी इंडिया
वूट
जियो सिनेमा
Note: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने दोनों के विलय के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी है। पुनीत गोयनका इस मर्ज किए गए ZEEL-SONY के प्रबंध निदेशक (MD) और CEO बने रहेंगे।

8. यूपीएससी 2020 के IAS परीक्षा में किस राज्य के शुभम कुमार ने टॉप किया है?
पंजाब
गुजरात
राजस्थान
बिहार
Note: यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) 2020 के IAS परीक्षा में बिहार राज्य के शुभम कुमार ने टॉप किया है, जबकि जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10