1. किस अर्धसैनिक बल ने अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया है?
SSB
NDRF
CRPF
BSF
Note: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force -CRPF) ने 27 जुलाई 2021 को अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया। गृह मंत्रालय के अधिकार के तहत सीआरपीएफ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया था।

2. विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप-2021 के आखरी दिन किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?
अलका तोमर
केसिया पटापोविच
गीता फोगाट
प्रिया मलिक
Note: विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप-2021 में भारतीय पहलवान प्रिय मलिक ने स्वर्ण पदक जीत है। इन्होंने 73 किलोग्राम भर वर्ग में केसिया पटापोविच को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

3. राजस्थान के किस जिले में तत्काल पासपोर्ट बनवाने की सुविधा हेतु 'पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र' स्थापित किया जाएगा?
झालावाड़
जयपुर
अजमेर
कोटा
Note: 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला व विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच कोटा में तत्काल पासपोर्ट बनवाने की सुविधा हेतु पूर्ण पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाने की सहमति बनी है। 2017 में ओम बिरला के प्रयासों से हो कोटा के नयापुरा में पासपोर्ट कार्यालय खुला था।

4. बांस औद्योगिक पार्क का शिलान्यास किस राज्य में किया गया है?
मणिपुर
मेघालय
नागालैंड
असम
Note: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डिमा हासाओ के मांदेरडिसा गांव में एक बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी है। यह औद्योगिक पार्क क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में एक नए युग की शुरूआत करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करेगा।


5. ‘नौका’ मॉड्यूल किस स्पेस एजेंसी द्वारा लांच किया गया है?
नासा
इसरो
रॉसकॉसमॉस
सीएनएसए
Note: रूस की स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ के लिये ‘नौका’ (Nauka) नाम से एक नया मॉड्यूल लॉन्च किया है, जो स्पेस स्टेशन पर देश की मुख्य अनुसंधान सुविधा के रूप में काम करेगा। ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ पर ‘नौका’ मॉड्यूल को ‘ज़्वेज़्दा मॉड्यूल’ (Zvezda Module) से जोड़ा जाएगा, जो कि अंतरिक्ष स्टेशन पर ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ के रूप में कार्य करता है।

6. कर्नाटक राज्य के नए मुख्‍यमंत्री कौन है?
बी एस येदियूरप्‍पा
बसवराज बोम्‍मई
देवरगुंड वेंकटप्पा
कुमारास्वामी
Note: बसवराज बोम्‍मई कर्नाटक के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। श्री बसवराज को विधायक दल का नेता चुना गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री बी एस येदियूरप्‍पा ने श्री बोम्‍मई के नाम का प्रस्‍ताव रखा।

7. हड़प्पा काल का नगर धौलावीरा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है। धौलावीरा किस राज्य में स्थित है?
राजस्थान
मध्य प्रदेश
पंजाब
गुजरात
Note: गुजरात के धौलावीरा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है। इसके बाद भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 40 हो गयी है। भारत ने जनवरी, 2020 में “धोलावीरा ; एक हड़प्पा कालीन नगर से विश्व धरोहर स्थल तक” शीर्षक से अपना नामांकन जमा किया था। यह स्थल 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल था। हड़प्पाकालीन नगर धोलावीरा दक्षिण एशिया में संरक्षित प्रमुख नगर जीवन स्थलों में एक है और जिसका इतिहास तीसरी शताब्दी ईसा-पूर्व से लेकर दूसरी शताब्दी ईसा-पूर्व के मध्य तक का है।

8. “आजाद की शौर्य गाथा” प्रदर्शनी किस स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है?
चंद्रशेखर आजाद
सुखदेव
सुभाष चंद्र बोस
भगत सिंह
Note: शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी “आजाद की शौर्य गाथा” का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली में किया गया। यह हमारे देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव” का एक हिस्सा है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10