1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित कितने विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया?
25
35
40
45
Note: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित 35 विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया। इन किस्मों का विकास जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से किया गया है।

2. निम्न में से किस राज्य के वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया?
उत्तराखंड
झारखंड
पंजाब
बिहार
Note: उत्तराखंड वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया। इसे नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में विकसित किया गया है। यह पामेटम उत्तर भारत में सबसे बड़ा है, जिसमें ताड़ (palm) की 110 प्रजातियां शामिल हैं। यह तीन एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया गया है।

3. पंजाब राज्य में किस राजनैतिक पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
भाजपा
जदयू
कांग्रेस
आप
Note: पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में बवाल हुआ है. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया।

4. ‘ताई-अहोम और मटक’ समुदाय किस राज्य में अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग कर रहे हैं?
असम
मणिपुर
झारखण्ड
मध्य प्रदेश
Note: ताई-अहोम और मटक समुदाय असम में अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से उनकी मांग को लेकर चर्चा की। अखिल असम जनजातीय संघ, राज्य का सर्वोच्च जनजातीय निकाय, सरकार द्वारा राज्य में एसटी प्रमाण पत्र जारी करने की सिफारिश करने के लिए अधिकृत है। इन दोनों के अलावा कोच-राजबंशी, मोरन और चुटिया समुदाय भी एसटी दर्जे की मांग कर रहे हैं।


5. न्यूयॉर्क में आयोजित सूचना और लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
अजित डोभाल
अनुराग ठाकुर
एस. जयशंकर
राजनाथ सिंह
Note: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूयॉर्क में आयोजित सूचना और लोकतंत्र के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने लेह, लद्दाख से शामिल होकर चर्चा में भाग लिया। ‘सूचना और लोकतंत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी’ 26 सितंबर, 2019 को न्यूयॉर्क में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य राय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र, बहुलवादी और विश्वसनीय जानकारी तक पहुंच को बढ़ावा देना है। इस साझेदारी पर अब तक 43 राज्यों ने हस्ताक्षर किए हैं।

6. निम्न में से किस देश ने महिलाओं के बहुमत वाली यूरोप की पहली संसद को चुना है?
इंग्लैंड
न्यूजीलैंड
आयरलैंड
आइसलैंड
Note: आइसलैंड ने महिलाओं के बहुमत वाली यूरोप की पहली संसद को चुना है। आइसलैंड की 63 सदस्यीय संसद अल्थिंग में 33 सीटों पर सफलता महिलाओं ने हासिल की है। आइसलैंड की गठबंधन सरकार ने चुनाव के बाद देश की 63 सीटों वाली संसद में अपना बहुमत 35 से बढ़ाकर 37 कर लिया है।

7. किस आयोग ने डेयरी फार्मिंग में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम लांच किया है?
इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर क्राइम प्रिवेंशन एंड विक्टिम केयर
निराला विकास समिति
राष्ट्रीय महिला आयोग
शिक्षा मंत्रालय
Note: राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में डेयरी फार्मिंग में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम लांच किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आयोग भारत में कृषि विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग कर रहा है।

8. ओडिशा के चांदीपुर से किस मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया गया है?
अग्नि
आकाश
पृथ्वी
ब्रह्मा
Note: ओडिशा के चांदीपुर से आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण “आकाश प्राइम” का सफल परीक्षण किया गया है. इसने मानवरहित हवाई टारगेट को ट्रैक करके उसे हवा में ही ध्वस्त कर दिया है। यह आकाश प्राइम का सिस्टम आधुनिक और बेहतर है।





GK Test Series

Rajasthan GK Test Series #42

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #41

Time: 2 min. & Total Questions: 10


Rajasthan GK Test Series #40

Time: 2 min. & Total Questions: 10