31. शतरंज में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
Note: भारतीय मूल के 12 वर्षीय अभिमन्यु मिश्रा चेस के सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर बन गए हैं। अभिमन्यु ने जब ये रिकॉर्ड तोड़ा है तब उनकी उम्र मात्र 12 साल, 4 महीने और 25 दिन है। अभिमन्यु ने ये जीत बुडापेस्ट में हो रहे वेजेर्केप्जो जीएम मिक्स टूर्नामेंट में दर्ज की है।
32. विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
Note: विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक ब्राजील है। ब्राजील प्रति वर्ष 3,019,051 टन उत्पादन की मात्रा के साथ दुनिया में सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक है। वियतनाम 1,460,800 टन वार्षिक उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर आता है।
33. भारत का पहली वर्ल्ड हेरिटेज शहर कौनसा है?
Note: यूनेस्को ने गुजरात के अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया है। इसी के साथ अहमदाबाद भारत का पहला वर्ल्ड हेरिटेज शहर बन गया है।
34. किस ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी को विश्व की सबसे मजबूत होटल ब्रांड करार दिया गया है?
ग्लोबल ट्रेवल सलूशनस कम्पनी
Note: टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के "ताज'" ब्रांड को विश्व का सबसे मजबूत होटल ब्रांड करार दिया गया है।
35. हाल ही में 9वें एशियाई मंत्रीस्तरीय ऊर्जा गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा?
Note: भारत अगले साल 9वें एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
36. हाल ही में खोजी गई मानव प्रजाति ‘नेशेर रामला होमो’ (Nesher Ramla Homo) के अवशेष किस देश में खोजे गए हैं?
Note: पुरातत्वविदों ने इज़रायल के रामला शहर के पास नई मानव प्रजातियों के अवशेषों की खोज की है। इस अध्ययन के अनुसार, इन अवशेषों का मिलान होमो जीनस की किसी भी ज्ञात प्रजाति से नहीं किया जा सकता है, जिसमें आधुनिक मानव होमो सेपियन्स शामिल हैं। अनुमान है कि ‘नेशेर रामला होमो’ प्रजाति लगभग 4,20,000 से 1,20,000 ईसा पूर्व पहले इज़रायल और उसके आसपास रहती थी।
37. भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अमेरिकी दूतावास के नॉर्थ इंडिया ऑफिस ने सिस्टर सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान से किस जिले को शामिल करने हेतु चुना है?
Note: भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अमेरिकी दूतावास के नॉर्थ इंडिया ऑफिस ने सिस्टर सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान से जोधपुर जिले को शामिल करने हेतु चुना है।
38. पाकिस्तान को "फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)" ने किस सूची में रखा है?
Note: FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) ने टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त कार्य नहीं करने के लिए पाकिस्तान को अपनी ग्रे लिस्ट में रखा है। FATF ने माल्टा, हैती, फिलीपींस और दक्षिण सूडान को भी ग्रे लिस्ट में जोड़ा है।
39. स्वेज नहर के निर्माता कौन थे?
Note: स्वेज नहर लाल सागर और भूमध्य सागर को आपस में जोड़ती है। इस नहर का निर्माण एक फ्रांसीसी अभियंता फर्डिनेंड डी लेसप के नेतृत्व में किया गया और यह नहर 10 वर्ष में बनकर तैयार हो गई ।
40. विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल कौन सा है?
Note: अटाकामा मरुस्थल, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक लगभग शुष्क पठार है। नासा, नेशनल ज्योग्राफिक तथा अन्य कई प्रकाशनों के अनुसार यह दुनिया का सबसे शुष्क मरुस्थल है।
41. प्रथम भारतीय जो ऑस्ट्रेलिया में बतौर जज नियुक्त हुए है-
Note: जालंधर के कोट कलां गांव के प्रदीप सिंह टिवाना ऑस्ट्रेलिया में जज नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की कंट्री कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है।
42. रिलायंस जियो ने किस के साथ साझेदारी कर के 5G फोन बनाया है?
Note: रिलायंस जियो ने गूगल के साथ क्लाउड साझेदारी कर 5G फ़ोन बनाया है।
43. चीन ने भारत के किस राज्य के निकट अपनी पहली बुलेट ट्रेन का संचालन किया?
Note: चीन ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा और अरुणाचल प्रदेश के निकट तिब्बती सीमावर्ती शहर निंगची को जोड़ने वाली पूरी तरह से विद्युतीकृत बुलेट ट्रेन का संचालन किया।
44. विश्व का सबसे बड़ा मंदिर कहां पर स्थित है?
Note: अंकोरवाट एक हिन्दू मन्दिर है। यह कम्बोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (1112-53 ई॰) के शासनकाल में हुआ था। यह हिंदू मन्दिर है। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मन्दिर आज भी संसार का सबसे बड़ा मन्दिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है।
45. ‘द डार्क कांटिनेंट’ से किस महाद्वीप को जाना जाता है?
Note: 'द डार्क कांटिनेंट' से अफ्रीका महाद्वीप को जाना जाता है। अफ्रीका एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा और दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है।
46. "ताउते" तूफान का नाम किसने दिया?
Note: चक्रवातों का नाम विश्व मौसम विभाग/संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया व प्रशांत (डब्ल्यूएमओ/ईएससीएपी) पैनल ऑन ट्रॉपिकल साइक्लोन (पीटीसी) द्वारा किया जाता है। "ताउते" तूफान का नाम म्यांमार ने दिया। यह बर्मी शब्द है, जिसका मतलब है - अधिक शोर करने वाली छिपकली।
47. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण किस वर्ष किया गया?
Note: अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण 1884 ई. में वाशिंगटन में हुई संधि के बाद किया गया। इसमें 180° याम्योत्तर के लगभग (स्थलखण्डों को छोड़कर) एक काल्पनिक रेखा निर्धारित की गई, जिसे अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
48. विश्व में समय निर्धारण करने वाली रेखा को क्या कहते हैं?
Note: विश्व में समय निर्धारण करने वाली रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं।
49. रेगिस्तानी ओक किस देश में पाया जाता है?
Note: रेगिस्तानी ओक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानी सूखे इलाकों में पाया जाता है। रेगिस्तानी ओक का वैज्ञानिक नाम Allocasuarina Decaisneana (अल्लोकसुरीना देसाईना) है।
50. रेगिस्तानी ओक किस देश में पाया जाता है?
Note: रेगिस्तानी ओक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानी सूखे इलाकों में पाया जाता है। रेगिस्तानी ओक का वैज्ञानिक नाम Allocasuarina Decaisneana (अल्लोकसुरीना देसाईना) है।
51. भारत और अमेरिका के समय में कितना अंतर है?
Note: भारत और अमेरिका के समय में 9 घंटा और 30 मिनट का अंतर है। इसमें अमेरिका से भारत 9.30 घंटे आगे है यानि अमेरिका में समय भारत से पीछे चलता है।
52. स्थलमंडल की अधिकतम गहराई कहां पाई जाती है?
Note: स्थलमंडल की अधिकतम गहराई प्रशांत महासागर में पाई जाती है। स्थलमंडल भूपृष्ठ पर पाए जाने वाले ठोस शैल पदार्थों की परतें हैं और प्रशांत महासागर में मारियाना गर्त सबसे गहरा बिंदु है।
53. रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट-2021 में भारत का कौनसा स्थान है?
Note: रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट-2021 में भारत को 46 देशों में 31वां स्थान मिला है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 38 फीसदी भारतीयों को ही खबरों पर भरोसा है। डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2021 में फिनलैंड शीर्ष पर है। फ़िनलैंड में, 65% लोगों को ख़बरों पर भरोसा है।
54. हुरुन रिपोर्ट व एडेलगिव फाउंडेशन की सूची में 20वीं सदी के दुनिया के सबसे परोपकारी शख्स कौन बने हैं?
Note: टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा "हुरुन रिपोर्ट" व 'एडेलगिव फाउंडेशन" सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके दान का वर्तमान मूल्य लगभग $102.4 बिलियन है। वह वैश्विक परोपकारी लोगों की शीर्ष 10 सूची में एकमात्र भारतीय हैं।
55. भारत के अलावा विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय कहा स्थापित किया गया है?
Note: भारत के अलावा विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय लॉस एंजेलिस, अमेरिका में स्थापित किया गया। विश्वविद्यालय का नाम विवेकानंद योग विश्वविद्यालय रखा गया है।
56. किस संस्थान को काली मिर्च के सूक्ष्म पोषक तत्वों के निर्माण (micronutrient foliar formulation) के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है?
भारतीय मृदा और जल संरक्षण संस्थान
भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान
कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान
प्राकृतिक रेजिन और गोंद संस्थान
Note: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(ICAR) और भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान(IISR) को काली मिर्च के सूक्ष्म पोषक तत्वों के निर्माण(micronutrient foliar formulation) के लिए एक पेटेंट प्राप्त हुआ है। ICAR-IISR ने सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए प्रमुख मसालों(काली मिर्च, अदरक, हल्दी और इलायची) के लिए फसल-विशिष्ट सूक्ष्म पोषक पत्तेदार सूत्र विकसित किए हैं।
57. ‘अप्रैल, 2021 माह के लिए’ अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट परिषद् (ICC) ने किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष किक्रेटर चुना है?
Note: 10 मई, 2021 को ICC ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की विकेटकीपर एलिसा हीली को अप्रैल महीने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।
58. बीते दिनों खबरों में रहा माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी (Mount Sinabung volcano) किस देश में स्थित है?
Note: हाल ही में इंडोनेशिया के सक्रीय ज्वालामुखी ‘माउंट सिनाबंग’ में विस्फोट हुआ है। यह ज्वालामुखी वर्ष 2010 में तब सक्रिय हुआ था, जब लगभग 400 वर्षों की निष्क्रियता के बाद इसमें पहली बार विस्फोट हुआ था।
59. प्रतिवर्ष विश्वभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ (International Nurses Day) कब मनाया जाता है?
60. हाल ही में राजस्थान के किस जिले के वैज्ञानिक डॉ. रमेश रलिया ने नैनो यूरिया लिक्विड की खोज की है?
Note: नैनो यूरिया लिक्विड की खोज जोधपुरवासी वैज्ञानिक डॉ रमेश रलिया ने की है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ने पूरी दुनिया के किसानों के लिए विश्व का पहला वाणिज्यिक नैनो यूरिया को लांच किया था।